Ketan Murder case : पुणे के केतन हत्याकांड में नहीं हो पा रहा असली मास्टरमाइंड का खुलासा, सिया और चेतन एक-दूसरे को ठहरा रहे जिम्मेदार

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

पुणे। इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड की तरह पुणए के केतन अग्रवाल की हत्या के मामले की गुत्थी अभी सुलझ नहीं पा रही। पुलिस असली मास्टरमाइंड का पता लगाने की कोशिश कर रही है, लेकिन सिया और चेतन एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि लोहगढ़ किले से गिरकर हुई 26 वर्षीय रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत हो गई थी। इस मामले में गिरफ्तार मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी अब पूछताछ के दौरान एक-दूसरे पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस को दोनों के बयानों में कई विरोधाभास मिले हैं।

शादी नहीं करना चाहती थी सिया

पुलिस पूछताछ में पता चला कि सिया शादी नहीं करना चाहती थी और उसने कई बार केतन को इसके बारे में बताया था।  सिया का आरोप है कि चेतन चौधरी ने केतन को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। दूसरी ओर, चेतन ने पुलिस को बताया है कि सिया ने ही उस पर केतन की हत्या करने का दबाव बनाया था। इन विरोधाभासी बयानों के बीच पुलिस दोनों से लगातार पूछताछ कर रही है।

पुलिस का पूरा शक सिया पर

जांच से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि अब तक जुटाए गए सबूतों से यह संकेत मिलता है कि पूरी साजिश की मुख्य सूत्रधार सिया गोयल हो सकती है। पुलिस के मुताबिक, सिया और चेतन की मुलाकात पिछले साल दिवाली पार्टी में हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और वे लगातार संपर्क में रहे। जांच एजेंसियों को शक है कि दोनों ने मिलकर केतन की हत्या की योजना बनाई थी। 

छह महीने में दो हजार से ज्यादा बार बात

पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि सिया गोयल और चेतन चौधरी कई महीनों से लगातार संपर्क में थे। दोनों के बीच छह महीने में 2,000 से अधिक बार बातचीत हुई थी और कुल बातचीत का समय 238 घंटे से ज्यादा था। कुछ कॉल तो दो-दो और तीन-तीन घंटे तक चली थीं। पुलिस का मानना है कि यह केवल सामान्य दोस्ती नहीं थी।

घटना से पहले एक कैफे में मिले थे दोनों

जांच में यह भी सामने आया कि घटना से एक दिन पहले दोनों शहर के एक कैफे में मिले थे। पुलिस को शक है कि इसी मुलाकात में केतन को रास्ते से हटाने की योजना पर चर्चा हुई थी। बताया जा रहा है कि लोहागढ़ किले की उस जगह का चुनाव भी पहले से किया गया था जहां लोगों की आवाजाही कम रहती है और किसी घटना को हादसा साबित करना आसान हो सकता था।

शादी तोड़ने को तैयार नहीं था केतन

पुलिस पूछताछ में सिया गोयल ने कबूल किया है कि वह चेतन चौधरी के साथ रिलेशनशिप में थी और केतन अग्रवाल के साथ अपनी तय हो चुकी शादी को हर हाल में तोड़ना चाहती थी। पूछताछ में सिया ने दावा किया कि उसने केतन को शादी से साफ इनकार किया था, लेकिन केतन शादी तोड़ने को तैयार नहीं था। केतन ने उससे कहा था कि उसका परिवार बहुत रसूखदार है और वह भागकर भी इस शादी से नहीं बच पाएगी। जब शादी तोड़ने का कोई और रास्ता नहीं बचा, तो दोनों ने मिलकर हत्या का खौफनाक रास्ता चुना।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग ने दूध के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती। उन्हें सीने में संक्रमण की शिकायत के कारण पल्मोनरी विभाग में रखा गया है। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।

रेलवे ने बदली PNR सीरीज, गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट होगी आसान

भारतीय रेलवे ने PNR सीरीज में बदलाव किया है। नई व्यवस्था से गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट बुकिंग आसान होगी।

Film Nayyi Navelli : गलती से भी ये ‘मिश्टेक’ मत करना…

नई नवेली फिल्म में दशहरे के आसपास रामायण और हॉरर-कॉमेडी का असफल मेल है। कमजोर कहानी और घटिया वीएफएक्स से यह फिल्म दर्शकों को निराश करती है।

आसमान से दिखा अनोखा नजारा: 1,000 महिलाओं ने बनाई चीता मुखी की आकृति

मध्य प्रदेश के श्योपुर में 1,000 महिलाओं ने मिलकर मानव रंगोली के माध्यम से चीता मुखी की आकृति बनाई। यह आयोजन वन्यजीव संरक्षण का प्रेरक संदेश था।

अभिजीत दीपके हिरासत में, ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए

अभिजीत दीपके हिरासत में लिए गए। ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अघोषित आपातकाल बताया। तिरंगा मार्च से पहले सियासी विवाद तेज।

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया। नेहा बोरा को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया।

राहुल गांधी का आरोप: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से इनकार

राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से मना कर दिया। कांग्रेस ने कानूनी कार्रवाई का संकल्प लिया है।

इलाहाबाद HC ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रखा

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है। याचिका में राहुल गांधी के विवादित बयान शामिल हैं।

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर जताई गहरी चिंता

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने दोषियों को कड़ी सजा देने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।