Raja Raghuvanshi Murder Case : सुप्रीम कोर्ट ने सोनम से कहा-सरेंडर करो वरना जमानत रद्द कर देंगे

Date:

AI Audio Companion Ready to stream full article
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी सोनम रघुवंशी को निर्देश दिया है कि या तो आत्मसमर्पण करो नहीं तो जमानत रद्द कर देंगे। कोर्ट ने सुझाव दिया कि जब निचली अदालत में गवाहों के बयान दर्ज हो रहे हैं, सोनम को सरेंडर कर देना चाहिए। इसके बाद उसकी जमानत पर पुनर्विचार किया जा सकता है।

मंगलवार को न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश और न्यायमूर्ति पीबी वराले की पीठ मेघालय हाईकोर्ट के सोनम की रिहाई बरकरार रखने के आदेश के खिलाफ राज्य सरकार की याचिका पर सुनवाई कर रहा था। कोर्ट ने सुझाव दिया कि निचली अदालत में गवाहों के बयान दर्ज होने तक सोनम को अंतरिम अवधि में आत्मसमर्पण कर देना चाहिए। इसके बाद वह उसकी जमानत पर पुनर्विचार कर सकती है। अदालत ने कहा कि आपके लिए दो विकल्प हैं- या तो हम विचार करके मैरिट के आधार पर आदेश पारित कर दें या हम आपको गवाहों के बयान और जांच होने तक अंतरिम अवधि में आत्मसमर्पण करने का आदेश दें।  हम आपको चौंकाना नहीं चाहते। दूसरा विकल्प आपके लिए बेहतर हो सकता हैष यह टिप्पणी अदालत सोनम के वकील से यह पता लगाने के लिए कहने के बाद आई कि क्या वह जमानत पर आगे विचार किए जाने तक आत्मसमर्पण करने को तैयार हैं।

कोर्ट ने गुरुवार तक का दिया समय

कोर्ट ने कहा कि इसमें इतनी बहस की आवश्यकता नहीं है. यदि आप आगे बहस करना चाहती हैं तो हम आपकी बात सुनेंगे। उम्मीद है कि आप सही रुख अपना सकेंगी। जब सोनम के वकील ने बताया कि निचली अदालत ने उन पर शिलांग में रहने और प्रतिदिन कार्यवाही में उपस्थित होने की कड़ी शर्तें लगाई हैं तो अदालत ने कहा कि वह इन कारकों को ध्यान में रखेगी। सुप्रीम कोर्ट ने सोनम रघुवंशी को गुरुवार तक आत्मसमर्पण के बारे में अपनी इच्छा बताने के लिए कहा है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

‘दृश्‍यम 3’ ट्रेलर: विजय सलगांवकर के सामने मीरा की नई चुनौती

दृश्यम 3 का ट्रेलर रिलीज, विजय सलगांवकर को इस बार नई चुनौती का सामना करना पड़ेगा। जानिए फिल्म की कहानी और सस्पेंस के बारे में।

ED रेड पर CM शिवकुमार का भाजपा पर वार, तीन नेताओं के नाम गिनाए

ED की छापेमारी पर CM शिवकुमार ने भाजपा पर हमला बोलते हुए तीन नेताओं के नाम दिए।

लाल किला धमाके में अल-कायदा कनेक्शन, उमर उन नबी पर NIA की चार्जशीट

लाल किला धमाके में अल-कायदा कनेक्शन का खुलासा, NIA की चार्जशीट के अनुसार उमर उन नबी ने डिजिटल किल गाइड से प्रशिक्षण लिया।

एमपी में MBBS इंटर्न्स की हड़ताल समाप्त, 21,500 रु स्टाइपेंड पर सहमति

एमपी में एमबीबीएस इंटर्न्स की हड़ताल समाप्त हो गई है और स्टाइपेंड को बढ़ाकर 21,500 रुपये कर दिया गया है।

सेंसेक्स 600 अंक गिरा, निफ्टी 23500 के नीचे फिसला

सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट। सेंसेक्स 600 अंक गिरा, निफ्टी 23,500 के नीचे फिसला।

भारत-अफगानिस्तान T20I सीरीज: 13-17 सितंबर को नई दिल्ली में मुकाबले

भारत-अफगानिस्तान टी20I सीरीज 13 से 17 सितंबर तक नई दिल्ली में होगी। श्रेयस अय्यर और इब्राहिम जादरान की कप्तानी में टीमें भिड़ेंगी।

कर्नाटक मंत्री सतीश जारकीहोली पर ED का शिकंजा, 18 ठिकानों पर छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय ने कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली पर शिकंजा कसते हुए उनके 18 ठिकानों पर छापेमारी की है।

ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर पार: भारतीय अर्थव्यवस्था पर असर

ब्रेंट क्रूड की कीमत 100 डॉलर के पार पहुंचने से भारतीय अर्थव्यवस्था पर गंभीर असर पड़ सकता है। इससे महंगाई और आयात बिल बढ़ने की संभावना है।

दुबई में MP को 53 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले

मध्य प्रदेश को दुबई में 53 हजार करोड़ का निवेश प्रस्ताव मिला है। इससे राज्य की आर्थिक स्थिति को बल मिलने की संभावना है।

मध्यप्रदेश में स्पेशल ड्राइव: 3 दिन में 1554 केस, 974 आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश में स्पेशल ड्राइव के तहत 1554 मामलों में 974 आरोपियों की गिरफ्तारी। यह अभियान अपराध नियंत्रण के लिए था।