लखनऊ। अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने चंदा चोरी में शामिल सभी आरोपियों को चेतावनी दी है कि जन आस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। योगी ने चंदा चोरी मामले में आरोप लगाने वालों को कहा कि अयोध्या पर आक्षेप मत लगाओ।
योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को देवरिया में लोगों को संबोधित कर रहे थे। सीएम योगी ने बताया कि वे बीते 19 जून को अयोध्या गए थे, तब भी कहा था कि अयोध्या लोगों की आस्था का प्रतीक है। भारत के सनातन धर्म की आस्था का प्रतीक है। अयोध्या पर आक्षेप मत करो। प्रभु श्रीराम की मर्यादा का पालन करना सीखो।
👉 यह भी पढ़ें:
- Ram Mandir चढ़ावा चोरी पर प्रियंका चतुर्वेदी ने साधा निशाना, कहा-जिम्मेदारी भाजपा, विहिप और संघ की
- Ram Mandir चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, ट्रस्ट को जारी किया नोटिस, एसआईटी से भी मांगी रिपोर्ट
- CM Yogi: अयोध्या में गरजे सीएम योगी, कहा-सपा और कांग्रेस ने किया हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़ाने का पाप
- Ayodhya Ram Mandir : चढ़ावा चोरी का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुचा, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
- Ayodhya Ram Mandir Donation Controversy: चढ़ावे में कथित चोरी पर पहली बार बोले चंपत राय, SIT की अंतिम रिपोर्ट का इंतजार
- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राम भक्तों के नाम चंपत राय का पत्र, कहा-निराधार आरोपों के कारण थे चुप
एसाईटी की रिपोर्ट के साथ ही एक्शन
सीएम योगी ने बताया कि उन्हें जैसे ही अयोध्या में गड़बड़ी की सूचना मिली, एसआीटी गठित करने के आदेश दिए। एसआईटी की रिपोर्ट आने के साथ ही एक्शन शुरू कर दिया गया। सीएम ने जनता को आश्वासन दिया है कि जल्द ही दूध का दूध और पानी का पानी कर के रहेंगे। जन आस्था के साथ खिलवाड़ स्वीकार्य नहीं है। सनातन आस्था के साथ जो भी खिलवाड़ करेगा उसका भुक्त भोगी होगा।
सपा और कांग्रेस पर साधा निशाना
सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि आज जो भी लोग अयोध्या पर आरोप लगा रहे हैं, उनकी मंशा अच्छी नहीं है। ये वो लोग हैं जो भगवान राम को नकार चुके थे। भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल खड़ा कर चुके थे। इनमें से एक पक्ष कहता था कि राम हैं ही नहीं यानी अयोध्या को भी नकारना चाहते थे। लगातार कोर्ट में मुकदमा लड़ते रहे, राम जन्मभूमि आंदोलन के खिलाफ वकीलों की फौज खड़ी करते रहे। दूसरा पक्ष वह है जो ‘जय श्रीराम’ कहने पर लाठी और गोली चलाते थे.।आज ये लोग कह रहे हैं कि आस्था के साथ खिलवाड़ हुआ है। अरे तुम हमें आस्था बताओगे?
केजरीवाल पर सीएम योगी का निशाना
अयोध्या पहुंचे केजरीवाल पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा कि दिल्ली से भी एक सज्जन आज वहां पहुंचे हैं। मैं उनसे भी कहना चाहता हूं कि दिल्ली की जनता ने उन्हें कई सालों तक मौके दिए, लेकिन उन्होंने दिल्ली को भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं दिया। अगर आम आदमी पार्टी भी दिल्ली के साथ वैसा ही न्याय करती जैसा डबल-इंजन वाली भाजपा सरकार ने अयोध्या में किया है।



