पुणे। इंदौर के राजा रघुवंशी की तरह पुणे में प्रॉपर्टी डीलर केतन अग्रवाल की हत्या की जांच में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस का दावा है कि सिया गोयल की सह-आरोपी चेतन चौधरी के साथ नजदीकियों के बारे में परिवार के कुछ सदस्यों को पता था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार गोयल परिवार को जनवरी में एक कम्युनिटी क्रिकेट मैच के दौरान सिया और चौधरी की नजदीकियों के बारे में पता चला था। हालांकि, दोनों परिवारों की आर्थिक स्थिति में काफी अंतर होने के कारण गोयल परिवार ने कथित तौर पर उसकी भावनाओं को नजरअंदाज कर दिया और उसकी शादी ज्यादा अमीर अग्रवाल परिवार से तय कर दी।
👉 यह भी पढ़ें:
- MP Crime: हाईवे हादसा नहीं निकला खौफनाक हत्याकांड! 5 मौतों की गुत्थी में 8 गिरफ्तार
- Raja Raghuvanshi Murder Case : सुप्रीम कोर्ट ने सोनम से कहा-सरेंडर करो वरना जमानत रद्द कर देंगे
- Ketan Agarwal Murder Case : केतन की मां ने पीएम मोदी को भेजा ईमेल, कहा-मेरे बेटे को इंसाफ दिलाइए
- Raja Raghuvanshi Murder Case : सुप्रीम कोर्ट में सोनम ने खुद को निर्दोष बताया, अब 14 जुलाई को होगी सुनवाई
- Raja Raghuvanshi Murder Case : राजा रघुवंशी की हत्या के आरोपी सोनम को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर नहीं लगी रोक
- Ketan Agarwal Murder Case : सिया गोयल का होगा लाई डिटेक्टर टेस्ट, हत्या से पहले एक पहाड़ी पर किया था रिहर्सल
जबरदस्ती शादी तय करने पर नाराज थी सिया
जांचकर्ताओं का मानना है कि इस अपराध के पीछे जबरदस्ती की शादी और एक सीक्रेट रिश्ता मुख्य वजह है। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच से पता चलता है कि साहिल को अपनी बहन और चेतन चौधरी (सह-आरोपी) के रिश्ते के बारे में पता था। सिया गोयल ने पुलिस कस्टडी में पूछताछ के दौरान कथित तौर पर कहा कि वह अपने मंगेतर केतन अग्रवाल को पसंद नहीं करती थी क्योंकि वह हेयर पैच पहनता था। केतन अग्रवाल के पिता ने कहा कि हेयर पैच पहनना मेरे बेटे की हत्या की वजह नहीं हो सकता। अगर उसे यह पसंद नहीं था तो उसे शादी से इनकार कर देना चाहिए था। यह हत्या का कोई बहाना नहीं है।
सिया और चेतन ने डिलीट की चैट
जांच में यह भी पता चला है कि दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर 18 जून को लोहगढ़ किले में हुई घटना से पहले और बाद में अपने फोन की चैट डिलीट कर दी थीं। डिलीट की गई चैट का रिकॉर्ड वापस पाने के लिए मोबाइल फोन को फोरेंसिक लैब भेजा गया है। पुलिस का दावा है कि घटना से पहले लगभग छह महीनों तक सिया गोयल और चेतन चौधरी लगातार संपर्क में थे और उन्होंने 2,004 कॉल के जरिए कुल 238 घंटे तक बातचीत की थी।
चेतन के साथ क्रिकेट खेलता था भाई
साहिल से शुक्रवार को 10 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई। उसने पुलिस को बताया कि वह सिया और चेतन के रिश्ते के बारे में कई महीनों से जानता था। उसने सिया से इसे खत्म करने का आग्रह किया था क्योंकि उसकी सगाई केतन से हो चुकी थी। सिया के भाई साहिल और चेतन की पहली मुलाकात 2024 में क्रिकेट के माध्यम से हुई थी। पुलिस सूत्रों ने बताया क वे साथ में क्रिकेट खेलते थे। बाद में चेतन ने साहिल के माध्यम से सिया से दोस्ती की।



