सोमवार सुबह मुंबई की सेंट्रल लाइन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब डोंबिवली रेलवे स्टेशन पर एक खाली ट्रेन का कोच पटरी से उतर गया। यह रैक कलवा कार शेड से कल्याण की ओर जा रहा था, तभी अचानक यह हादसा हो गया। इस घटना के चलते अप लाइन की कई ट्रेनें 15 मिनट से अधिक देरी से चलीं और करीब तीन लोकल ट्रेनें बीच रास्ते में फंसी रहीं।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, घटना के तुरंत बाद तकनीकी टीम मौके पर पहुंच गई और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया। हालांकि, इस हादसे का असर डोंबिवली और ठाकुरली के बीच चलने वाली धीमी ट्रेनों पर अधिक पड़ा। सेवाएं धीरे-धीरे बहाल की गईं,
👉 यह भी पढ़ें:
- सुपौल में तेज रफ्तार कार का कहर: कीर्तन कर रहे 5 लोगों की मौत, NH-327E पर मचा हंगामा
- तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा: बस-ट्रक की भीषण टक्कर में 6 की मौत, 43 यात्री थे सवार
- मुंबई में गणपति आगमन जुलूस में बड़ा हादसा, विशाल मूर्ति गिरने से 2 की मौत; 5 घायल
- NTPC तालचेर पावर प्लांट में बड़ा हादसा: बंकर-बी में जोरदार धमाका, 5 श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे
- चमोली टनल हादसा: रेस्क्यू ऑपरेशन में एक और श्रमिक का शव बरामद, 2 अब भी लापता
- Dhar में भीषण सड़क हादसा, ट्रॉले से भिड़ी ईको वैन, महाकाल से लौट रहे गुजरात के छह लोगों की मौत
यात्रियों के मुताबिक, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से कल्याण जाने वाली तेज लाइन की ट्रेनें सामान्य रहीं, जबकि धीमी लाइन की ट्रेनें करीब 6 मिनट की देरी से चलीं। वहीं, कल्याण से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस की ओर जाने वाली तेज ट्रेनें लगभग 9 मिनट और धीमी ट्रेनें करीब 16 मिनट देर से चलीं।
सेंट्रल रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि डोंबिवली स्टेशन पर ईएमयू रैक के पटरी से उतरने के कारण दीवा और कल्याण के बीच डाउन धीमी लाइन की सेवाएं प्रभावित हुई । उन्होंने जानकारी दी कि इन सेवाओं को डाउन तेज लाइन के माध्यम से संचालित किया गया और समस्या को जल्द से जल्द ठीक करने के प्रयास किया गया ।



