मुंबई में मुहर्रम के जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटने वाला शख्स पकड़ाया, 14 हजार 900 कैप्सूल जब्त

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। मुंबई पुलिस ने एक बड़ी साजिश को नाकाम किया है। यहां मुहर्रम के जुलूस में एक शख्स पेनकिलर बताकर लोगों को जहरीले कैप्सूल बांट रहा था। इसे पुलिस ने पकड़ लिया है। इसके पास से 14 हजार 900 कैप्सूल जब्त किए गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात इसे हिरासत में लिया गया था। इसका नाम फैयाज प्रेमजी है।  मुहर्रम के जुलूस के दौरान फैयाज कुछ दवाई जैसी चीज बेच रहा था। फैयाज का दिया कैप्सूल खाने से सलमान सैयद नाम के एक व्यक्ति की तबीयत खराब हुई। फिर एक्शन लिया गया है। फैयाज के पास से उसका आधार और पासपोर्ट जब्त किया गया है।

जिंक फॉस्फाइड वाला कैप्सूल बांटरहा था

पुलिस ने बताया कि मुहर्रम को टारगेट करने और लोगों को हानि पहुंचाने के लिए जिंक फॉस्फाइड वाला कैप्सूल फैयाज बांट रहा था। जुलूस में शामिल हुए लोगों को टारगेट करने का उसका प्लान था। मुंबई पुलिस की सतर्कता से बड़ा हादसा टला है। मुंबई पुलिस के मुताबिक आरोपी फैयाज का मोटिव क्लियर नहीं है। उसका कैप्सूल में जिंक फॉस्फाइड जहर डालकर बांटने का प्लान था। फैयाज प्रेमजी पुणे के विमान नगर का रहने वाला है। उसने बीबीए की पढ़ाई की है। आरोपी का पेंट का बिजनेस है।

30 हजार कैप्सूल में डाला जिंक फॉस्फाइड

फैयाज ने 50 किलोग्राम जिंक फॉस्फाइड ऑर्डर किया था। उसने 30 हजार कैप्सूल में एक-एक ग्राम जिंक फॉस्फाइड डाला था। फैयाज के पास से 14 हजार 900 कैप्सूल जब्त किए गए हैं। उसके टारगेट पर करीब 30 हजार लोग थे।  पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने मोहर्रम के जलूस को टारगेट करने के जहरीले कैप्सूल बांटें थे। इनमें जिंक फॉस्फाइड यानी चूहों को मारने में इस्तेमाल किया जाता है.।

पुलिस ने बहुत बड़ी त्रासदी को रोक दिया- डीसीपी

डीसीपी जयंत मीणा ने कहा कि पुलिस ने बहुत बड़ी त्रासदी को रोक दिया। जांच  जारी है और ये पता लगाने की कोशिश है कि इसका मोटिव क्या था। बहुत बड़े पैमान पर आरोपी की साजिश की आंशका थी। हम सभी एंगल से जांच कर रहे हैं। फैयाज की साजिश थी कि लोगों को नुकसान पहुंचाया जाए।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

एमपी के पूर्व मंत्री डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल

डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री हैं।

डिप्टी सीएम देवड़ा के OSD दीपम रायचुरा सस्पेंड, शराब ठेके में गड़बड़ी के आरोप

डीप्टी सीएम देवड़ा के OSD दीपम रायचुरा पर शराब ठेकों में ₹1 करोड़ रिश्वत लेने और फर्जी FDR मामले में आरोप लगे हैं। जांच के बाद उन्हें सस्पेंड किया गया है।

वकील की चूक से हुई थी 1093 दिन की देरी, इंदौर हाईकोर्ट ने 50 हजार की कॉस्ट माफ की

इंदौर हाईकोर्ट ने वकील की चूक की वजह से 1093 दिन की देरी को माफ किया। कोर्ट ने 50 हजार रुपये की कॉस्ट लगाई और मामले को पुनः ट्रायल कोर्ट भेजा।

असम सीएम ने कांग्रेस शासित तीन राज्यों को कहा- इस्तीफा दें, फिर बैलेट पेपर से चुनाव करें

असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस शासित राज्यों को इस्तीफा देने और बैलेट पेपर से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने चुनाव प्रणाली पर कांग्रेस के आरोपों को भी खारिज किया।

सुप्रीम कोर्ट में ECI के खिलाफ याचिका, राहुल-अखिलेश समेत कई नेताओं ने की है दायर

सुप्रीम कोर्ट में कल ECI के खिलाफ याचिका दायर की गई। राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेता इस मामले पर बहस करेंगे। मतदाता सूची में गड़बड़ी पर सवाल।

6 साल बाद बिपाशा बसु का बड़ा कमबैक, हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में अहम रोल

बिपाशा बसु ने 6 साल बाद एक्टिंग में कमबैक किया है। हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में उनका अहम रोल होगा। प्राइम वीडियो पर जल्द रिलीज।

संजय सिंह ने PM मोदी को लिखी चिट्‌ठी, वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर विशेष सत्र बुलाने की मांग

संजय सिंह ने वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर संसद में विशेष सत्र की मांग की है। उन्होंने पीएम मोदी को पत्र लिखकर चुनावी गड़बड़ी और पुलिस के दमन पर चर्चा की अपील की।

कैबिनेट की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा, कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

भोपाल में सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लगी। सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा और सांदीपनि स्कूलों के बस किराये पर चर्चा हुई।

जंतर-मंतर पर अब धरना-प्रदर्शन बैन, दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगह बताई

जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन बैन के बाद दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगहें घोषित की हैं। गृह मंत्रालय की समिति की सिफारिश पर यह बदलाव किया गया।

शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 550 अंक टूटा, निवेशकों को झटका

शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच सेंसेक्स 550 अंक टूट गया। निफ्टी भी 140-176 अंक नीचे आकर बंद हुआ। निवेशकों को झटका लगा।