पूरे विश्व में धुरंधर 2 का जलवा, चार दिन में ही वर्ल्डवाइड कलेक्शन का आंकड़ा 750 करोड़ पार, इस फिल्म ने तोड़ दिए कई रिकॉर्ड

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। रणवीर सिंह की धुरंधर 2 पूरे विश्व में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने सिर्फ चार दिनों में ही 400 करोड़ के आंकड़े को भारत में पार कर दिया, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी फिल्म 700 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर चुकी है। इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड्स भी तोड़ डाले हैं।

धुरंधर 2 लगातार नए–नए रिकॉर्ड्स बना रही है। इसने पेड प्रिव्यू में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म से लेकर सबसे बड़े ओपनिंग डे, सबसे बड़े शनिवार, सबसे बड़े रविवार और किसी भी भारतीय फिल्म के लिए ओपनिंग वीकेंड पर वर्ल्डवाइड सबसे अधिक कमाई करने का रिकॉर्ड भी बना चुकी है। ओपनिंगक वीकेंड यानी शुरुआती चार दिनों में ही 761 करोड़ रुपए का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। इसके साथ ही फिल्म ने हिंदी सिनेमा के इतिहास में एक नया बेंचमार्क स्थापित किया है। कल यानी रविवार को फिल्म ने भारत में 114.85 करोड़ रुपए की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म ने वीकएंड में कमाई के मामले में पठान और आरआरआर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पठान ने 5 दिनों के एक्सटेंडेड वीकेंड में ₹287 करोड़ कमाए थे। धुरंधर 2 ने ‘बाहुबली 2′ (₹591 करोड़), ‘कल्कि 2898 AD’ (₹500 करोड़) और ‘आरआरआर‘ (₹470 करोड़) के ओपनिंग वीकेंड रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है। अब यह ‘पुष्पा 2′ (₹762 करोड़) के बाद भारतीय सिनेमा की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड वाली फिल्म बन गई है।

धुरंधर को भी मिला था दर्शकों का प्यार

धुरंधर के पहले पार्ट ने भारत के साथ–साथ अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया था। फिल्म ने दुनियाभर में करीब 1,307 करोड़ रुपए की कमाई की। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 1,005.85 करोड़ रुपए रहा, जबकि नेट कलेक्शन लगभग 840 करोड़ रुपए हुआ। वहीं, 894.49 करोड़ रुपए की कमाई के साथ ही यह हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। विदेशी बाजारों में भी फिल्म धुरंधर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। ओवरसीज में इसने करीब 299.5 करोड़ रुपए का कारोबार किया। खासतौर पर अमेरिका और कनाडा में फिल्म ने 193.06 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर की सिंधी कॉलोनी में आज से शुरू होगा पारंपरिक सिंधी गरबा उत्सव

इंदौर की सिंधी कॉलोनी में आज से पारंपरिक सिंधी गरबा उत्सव शुरू हो रहा है। यह आयोजन नवरात्रि के दौरान शाम 7 बजे से सक्खर पैलेस में होगा।

इंदौर में प्रधान आरक्षक की आय से अधिक संपत्ति का मामला, 5-6 फ्लैट खरीदे

इंदौर में प्रधान आरक्षक की आय से अधिक संपत्ति का मामला सामने आया है। लोकायुक्त ने फिरोज खान के 15 ठिकानों पर छापेमारी कर 5-6 फ्लैट जब्त किए।

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत, 35 घायल

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना में 17 लोगों की मौत हुई। तेज बारिश के कारण भीड़ नियंत्रण खो गया। 35 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती।

चुनरी यात्रा के बहाने विधानसभा एक में ‘सुदर्शन चक्र’, होर्डिंग-बैनर से मंत्रीजी गायब!

इंदौर विधानसभा एक में चुनरी यात्रा के दौरान सुदर्शन गुप्ता की राजनीतिक ताकत नजर आई। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की होर्डिंग-बैनर से अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी।

विपक्ष पर बरसे रिजिजू, बोले- भारत बांग्लादेश नहीं, बड़े आए रिजीम चेंज करने वाले

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष के 'रिजीम चेंज' विरोधी रवैये को गलत बताया। उन्होंने कहा कि भारत बांग्लादेश जैसा देश नहीं है।

पन्ना: धीरेंद्र शास्त्री की रथ यात्रा में बावरिया गैंग का धावा, 10 गिरफ्तार

पन्ना जिले में सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा के दौरान बावरिया गैंग ने चोरी की। 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बड़ी बरामदगी की।

राधिका आप्टे संग कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर सीरीज ‘अक्का’ का टीजर आउट, कब और कहां होगी रिलीज?

राधिका आप्टे और कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर वेब सीरीज 'अक्का' 30 अक्टूबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। जानें कब और कहां देखें।

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी, 8 UDP विधायकों का दलबदल मंजूर

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी। 8 UDP विधायकों का भाजपा में दलबदल मंजूर। भाजपा अब दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।

सुप्रीम कोर्ट की हाई पावर कमेटी ने जंतर-मंतर हिंसा की जांच के लिए लॉन्च किया पोर्टल

जंतर-मंतर हिंसा जांच हेतु सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय समिति ने ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। इससे पीड़ित और गवाह अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

सीएम योगी का सपा पर हमला: ‘SP और शिक्षा, नदी के दो छोर हैं जो मिलते नहीं’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा और शिक्षा नदी के दो छोर हैं जो कभी नहीं मिलते। उन्होंने शिक्षकों के लिए ₹5 लाख का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा भी घोषित किया।