झेलनीय! कॉमेडी ऑफ़ एरर्स की वो दो-दो!

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

-डॉ.प्रकाश हिन्दुस्तानी, वरिष्ठ पत्रकार

इस  हफ्ते अलग-अलग माजने की तीन फिल्में लगी हैं. एक कॉमेडी है, दूसरी हॉरर और तीसरी इस दोनों से अलग नैरेटिव की.

तीनों देखने चला गया तो लिखना रह गया. सोचा कि आज इतवार है तो लिख डालते हैं.

सबसे पहले मुदस्सर अज़ीज़ की फिल्म -पति, पत्नी और वो दो! कॉमेडी है!  आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी, रकुल प्रीत सिंह और सारा अली खान से ओवरएक्टिंग की दुकान खोलने को कहा गया होगा. उन्होंने खोल ली! हंसी भी आई, सिरदर्द भी हुआ!

कहानी बताने का नईं, पन ये तो बतानाच पड़ेगा भिया, कि प्रजापति पांडे प्रयागराज में फॉरेस्ट अफसर है, उसकी लुगाई टीवी की खुर्राट रिपोर्टर.  दोनों की ‘चेमिस्ट्री’ भी सई शॉट है और दोनों की ज़िन्दगी की गाड़ी रेल की दो पटरियों की तरह वैसे ही चल रही है जैसे भारतीय रेल चलती है.

पांडे की एक सहयोगी लेडी फॉरेस्ट ऑफिसर है, उसकी भी पटरी, पांडे से ठीक-ठाक बैठती है, पर वह स्टेशन के आउटर पर खड़ी रेलगाड़ी की तरह रहती है! नो लफड़ा, नो झंझट!

‘गोंधलात गोंधळ’ तब शुरू हो जाता है जब एक तीसरी लड़की सारा अली खान  अपने पुराने बॉयफ्रेंड पांडे जी से मदद  मांगने आती है और बेचारे पांडे जी ना नहीं कह पाते! जब सारा अली खुद साक्षात पांडे जी के पास मदद मांगने आ जाए तो सा ला कौन उल्लू का पट्ठा ना बोलेगा? यही हां पांडे जी के जी का जंजाल बन जाती है.

इस फिल्म में खलनायकों का कोई काम नहीं है! जरा भी क मी ना प न नहीं है, लेकिन एक दूसरे की मदद करने के चक्कर में रहते हैं, जिससे अजीबोगरीब ट्विस्ट और टर्न आते रहते हैं! कैटफाइट वाले सीन, ड्रीम सीक्वेंस, और ‘तुम मेरे हो या नहीं’ वाला ड्रामा!

इलाहाबादी सहजता से फ़िल्म में ‘बे’, ‘गुरू’, ‘काहे’, मियां’ जैसे शब्द डाले गये हैं! हीरो जब भी सड़क मार्ग से जाता है, पीछे टाइल्स बनानेवाली कम्पनी का होर्डिंग लगा रहता है! तिग्मांशु धूलिया, विजय राज़, आयेशा रज़ा के छोटे-छोटे रोल्स दर्शक  को बचा लेते हैं। ‘मोयो’ रूम्स, भ्रष्ट पुलिस, वेलेंटाइन्स डे पर बजरंगी हुल्लड़, भारतीय शादियों के तथाकथित चोंचले और रिश्तेदारों के नाटक पर्दे पर भारत की मनोरंजक तस्वीर  पेश करते हैं!

इस फिल्म को देखकर कहा जा सकता है कि आयुष्मान खुराना कपिल शर्मा से बेहतर कॉमेडियन और अभिनेता है! पैसे और समय खर्च करना चाहते हों, लेकिन दिमाग नहीं, तो यह फिल्म परफेक्ट है!

झेलनीय कॉमेडी फिल्म  – पति पत्नी और वो दो!

झेलनीय! कॉमेडी ऑफ़ एरर्स की वो दो-दो!

-डॉ.प्रकाश हिन्दुस्तानी, वरिष्ठ पत्रकार

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, कई कांग्रेसी नेता सवार

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट को नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट में कई कांग्रेसी नेता सवार थे। रनवे खराबी डायवर्जन की वजह बनी।

रघुवीर यादव को मिला राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान, 39वीं पुण्यतिथि पर खंडवा में समारोह

खंडवा में 39वीं पुण्यतिथि पर रघुवीर यादव को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान मिला। यह पुरस्कार सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिया गया।

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के क्लेम जांच के दायरे में

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला उजागर, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के संदिग्ध क्लेम जांच के दायरे में हैं। यह मामले योजना की विश्वसनीयता को चुनौती देते हैं।

अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- चुनावों में कांग्रेस लगातार हार रही है

अमित शाह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव हार रही है। उन्होंने 2029 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की भविष्यवाणी की।

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी का दो टूक जवाब-सर्वसम्मति से पारित हुआ था प्रस्ताव, नहीं रोक सकते प्रोजेक्ट

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी ने मास्टर प्लान को लेकर उठाई गई आपत्तियों पर जवाब दिया। कमेटी ने सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों को रोकने की मांग को अस्वीकार्य बताया।

इंदौर की बदहाल सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट नाराज, सुनवाई के दौरान उठे कई मुद्दे

इंदौर की खराब सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट ने नगर निगम और विभागों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। यातायात सुधार के लिए कई सुझाव भी दिए गए।

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग में 22 लाख टिकट बिके, 42 करोड़ से अधिक कमाई

रजनीकांत की जेलर 2 की एडवांस बुकिंग में 22 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं। कुल कमाई 42 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गई है।

ओवैसी का पीएम पर निशाना, कहा- पश्चिमी देशों की ‘गोरी चमड़ी’ से डरते हैं मोदी

ओवैसी ने आजमगढ़ में कहा, मेरी दाढ़ी सफेद हो गई पर मैं अभी तक सेट नहीं हुआ। उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा।

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का किया समर्थन, कहा देश को एकजुट होना होगा

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का समर्थन किया। उन्होंने देश को एकजुट होकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग तक विरोध जारी रखने को कहा।

शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल, निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली

शेयर बाजार में तेजी से सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया। निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली दिखी और बाजार पूंजीकरण बढ़ा।