Bollywood actor Aamir Khan तीसरी बार बनने जा रहे दूल्हा, शादी की डेट भी आई सामने

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के तीसरे बार दूल्हा बनने की खबरें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि आमिर अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। फिलहाल उन्होंने इसका आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एक्टर ने अपनी शादी डेट भी फाइनल कर ली है और अब वो अपने रिलेशनशिप को शादी का नाम देना चाहते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि आमिर खान 5 जुलाई को शादी करने जा रहे हैं। गौरी आमिर खान से 14 साल छोटी हैं और एक बच्चे की मां हैं। दोनों ने रजिस्टर्ड शादी करने की सोची है, जिसमें सिर्फ परिवार के लोग और करीबी दोस्तों के शामिल होने की चर्चाएं हैं। सूत्रों ने बताया कि दोनों अपने रिश्ते को अब शादी का नाम देना चाहते हैं।

कुछ समय पहले ही बताया था गौरी के बारे में

कुछ समय पहले ही आमिर खान ने अपनी लाइफ में आई तीसरी महिला के बारे में दुनिया को बताया था और कहा था कि वो एक बार फिर प्यार में हैं। इतना ही नहीं उन्होंने अपने जन्मदिन के मौके पर मीडिया से अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट को बतौर गर्लफ्रेंड इंट्रोड्यूस कराया था। इसके बाद से दोनों हर इवेंट में साथ दिखने लगे, फिर चाहे वो कोई प्रोफेशनल फिल्म प्रमोशन हो या फैमिली फंक्शन।

एक साल में साथ हैं आमिर और गौरी

रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि आमिर और गौरी ने पिछले एक साल में एक स्थिर और खुशहाल जीवन जी रहे हैं और अब उन्हें लगता है कि अपने अपनों के साथ इस खूबसूरत रिश्ते का जश्न मनाने का सही समय है। कुछ समय पहले आमिर ने गौरी के साथ घर शेयर करने के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि दोनों ‘हैप्पी पटेल’ की रिलीज़ के समय के आसपास साथ रहने लगे थे। जब उनसे पूछा गया कि क्या वे शादी करने की सोच रहे हैं, तो एक्टर ने कहा था कि ये रिश्ता काफी सीरियस है और वे दिल से गौरी से शादी कर चुके हैं। तब उन्होंने ये भी कहा था कि इस रिश्ते को ऑफिशियल रूप देने का फैसला वे समय के साथ मिलकर करेंगे।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा, सबकी होगी भागीदारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा।

भाजपा सांसद हिमाद्री सिंह और पति नरेंद्र मरावी का तलाक, 5 साल से थे अलग

भाजपा सांसद हिमाद्री सिंह और पति नरेंद्र मरावी का तलाक अब आधिकारिक हो गया है। 5 साल से अलग रहने के बाद 3 सितंबर 2026 को तलाक की डिक्री पारित हुई।

BRICS समिट: पुतिन-जिनपिंग के साथ भारत बना ग्लोबल लीडर, 32 देशों ने जताया समर्थन

ब्रिक्स समिट में भारत ने पुतिन-जिनपिंग के साथ मिलकर वैश्विक नेतृत्व की भूमिका निभाई। 32 देशों ने भारत का समर्थन किया।

गुजरात में नाले का पानी बढ़ता तो पीएम पहुंच जाते, बिहार से भेदभाव पर तेजस्वी की टिप्पणी

तेजस्वी यादव ने बिहार से भेदभाव पर टिप्पणी की। गुजरात में नाले के पानी पर करोड़ों खर्च, बिहार में बाढ़ की तबाही पर सरकार मौन।

TMC के 17 बागी सांसद भाजपा में होंगे शामिल, दुर्गा पूजा से पहले बंगाल में ‘खेला’

TMC के 17 बागी सांसद भाजपा में शामिल होंगे। बंगाल में दुर्गा पूजा से पहले राजनीतिक खेला तेज होगा। तीन अल्पसंख्यक सांसद भाजपा में नहीं जाएंगे।

पूर्व IPS राजेश पांडेय का दावा: कराची में दाऊद इब्राहिम को मारने का था प्लान

पूर्व IPS राजेश पांडेय का दावा है कि कराची में दाऊद इब्राहिम को मारने की योजना बनाई गई थी। जानिए उनके पुलिस करियर और खुलासे।

इंदौर में 11वीं के छात्र उदय का संदिग्ध हालत में शव मिला, पिता हिरासत में

इंदौर में 11वीं के छात्र उदय का संदिग्ध शव मिला। पुलिस ने पिता को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू की है। घटनास्थल से मिली जानकारी।

भारत-मलेशिया नौसैनिक सहयोग मजबूत, INS मैसूर ने मलेशियाई जहाजों के साथ अभ्यास किया

भारत-मलेशिया नौसैनिक सहयोग मजबूत हुआ है। INS मैसूर ने मलेशियाई जहाजों के साथ अभ्यास कर रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा दिया।

अमित शाह ने कहा- भाषाई विविधता भारत की सबसे बड़ी ताकत है

अमित शाह ने हिंदी दिवस पर भाषाई विविधता को भारत की सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने हिंदी को सभी भाषाओं को जोड़ने वाली भाषा बताया।

बैतूल में मां चंडी मंदिर विवाद गहराया, आदिवासी समाज ने बलि देकर किया विरोध

बैतूल में मां चंडी मंदिर विवाद गहराया है। आदिवासी समाज ने बलि देकर विरोध जताया और मंदिर प्रबंधन को लेकर मांग की है।