‘काला हिरण’ फिल्म को लेकर दायर सलमान खान की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, फिल्म निर्माता को भेजा नोटिस

Date:

नई दिल्ली।  फिल्म ‘काला हिरण: बैटल फॉर लीगेसी’ विवादों में उलझती ही जा रही है।  इस फिल्म को लेकर बॉलीवुड सलमान खान दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका लगाई थी। हाईकोर्ट ने शुक्रवार को सुनवाई करते हुए फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

सलमान के वकील ने दी दलील

सलमान खान के वकील निजाम पाशा ने दिल्ली हाईकोर्ट में दलील देते हुए कहा कि  फिल्म ‘काला हिरण’ के निर्माताओं ने 29 मई को एक पोस्टर जारी किया, जिसमें एक व्यक्ति को सलमान खान जैसा दिखाया गया है और उसका पहनावा भी सलमान खान की छवि से मिलता-जुलता है। वकील अपनी दलील में कहा कि इस मामले से जुड़े कुल चार एफआईआर में से तीन में सलमान खान बरी हो चुके हैं। इसके बावजूद उनकी पहचान और छवि का इस्तेमाल कर फिल्म बनाई जा रही है, जो उनके पर्सनैलिटी अधिकारों का उल्लंघन है।

रिलीज पर रोक लगाने की मांग की

सलमान खान के वकील ने फिल्म ‘काला हिरण’ की रिलीज पर रोक लगाने की भी मांग की। वकील ने कहा कि मीडिया में रोजाना सलमान खान का नाम इस मामले से जोड़कर दिखाया जा रहा है। इसलिए उनकी मांग है कि अदालत फिल्म की रिलीज और उसके प्रचार-प्रसार पर रोक लगाने का आदेश दे। आज सुबह ही फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया है।

हाईकोर्ट ने निर्माता को भेजा नोटिस

सलमान खान के वकील की दलीलें सुनने के बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि पहले विपक्षी पक्ष को नोटिस जारी करना जरूरी है यानी बिना उनकी बात सुने अभी कोई आदेश नहीं दिया जा सकता। सलमान खान की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने फिल्म के निर्माता अमित जानी और अन्य को नोटिस जारी कर मामले में जवाब मांगा है। दिल्ली हाईकोर्ट की ओर से मामले की अगली सुनवाई की तारीख 19 जून तय की गई है।

28 साल पुराना है विवाद

काला हिरण से जुड़ा विवाद करीब 28 साल पुराना है। सलमान खान पर फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान काला हिरण का शिकार करने का आरोप लगा था। बिश्नोई समुदाय ने उनके खिलाफ कोर्ट का रुख किया था। काले हिरण केस में सैफ अली खान, तब्बू और सोनाली बेंद्रे जैसे बड़े सितारों का भी नाम था, मगर उन्हें बाद में बरी कर दिया गया। साल 2018 में जोधपुर कोर्ट ने केस की सुनवाई करते हुए सलमान खान को 5 साल की सजा सुनाई थी। वे मामले में जमानत पर बाहर आ गए। केस अभी भी राजस्थान हाईकोर्ट में चल रहा है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Aamir Khan Third Marriage Row: नितेश राणे का बड़ा बयान, बोले- ‘क्या आमिर खान लव जिहाद के ब्रांड एंबेसडर बन रहे हैं?’

बॉलीवुड अभिनेता Aamir Khan की तीसरी शादी को लेकर अब राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री Nitesh Rane ने आमिर खान की शादी पर टिप्पणी करते हुए इसे 'लव जिहाद' के संदर्भ में जोड़ा और कहा कि इस मुद्दे पर हिंदू समाज को गंभीरता से विचार करना चाहिए।