Film Review Governor : थोड़ी  हकीकत, ज्यादा  फ़साना 

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

डॉ. प्रकाश हिन्दुस्तानी, वरिष्ठ पत्रकार

‘द केरल स्टोरी’ फेम विपुल शाह की  नई फिल्म ‘गवर्नर’  भारतीय रिजर्व बैंक  के पूर्व गवर्नर एस. वेंकिटरमनन के कार्यकाल और उनके जीवन पर आधारित है। फिल्म को ‘फाइनेंशियल और पॉलिटिकल थ्रिलर’ के रूप में प्रचारित किया गया है। कहानी दिखाती है कि जब देश के पास महज दो-तीन हफ्तों के आयात के लिए एक बिलियन डॉलर से भी कम का विदेशी मुद्रा भंडार बचा था, तब दिवालिया होने से बचने के लिए भारत को अपना सोना गिरवी रखना पड़ा।

उस दौर की, जब देश के आर्थिक हालात अच्छे नहीं थे और देश का 67 टन सोना भौतिक रूप से  विदेश भेजना और गिरवी रखना पड़ा था। कहानी 1990 – 91  के उस दौर की है, जब देश गहरे आर्थिक संकट से जूझ रहा था। उस समय पहले चंद्रशेखर और बाद में पी. वी. नरसिम्हा राव प्रधानमंत्री बने। चंद्रशेखर सरकार में यशवंत सिन्हा वित्त मंत्री थे, तो नरसिम्हा राव सरकार में यह जिम्मेदारी डॉ. मनमोहन सिंह के पास थी। देश का राजकोषीय घाटा 8 .4  प्रतिशत तक पहुंच गया था। खर्च चलाने के लिए सरकार घरेलू और विदेशी कर्जों पर निर्भर थी। भारत का आयात निर्यात के मुकाबले बहुत ज्यादा था, जिससे ‘भुगतान संतुलन’  का गंभीर संकट खड़ा हो गया था।

रही-सही कसर ईरान इराक के खाड़ी युद्ध  ने पूरी कर दी थी । कच्चे तेल की कीमतें आसमान छूने लगीं और खाड़ी देशों में काम करने वाले लाखों भारतीयों के वापस लौटने से ‘रेमिटेंस’ (विदेशी मुद्रा का आना ) लगभग बंद हो गया। विदेशी निवेशकों का भरोसा टूट चुका था और वे भारतीय बाजार से अपना पैसा निकाल रहे थे। एक बंद अर्थव्यवस्था के बीच सरकार के पास रोजमर्रा का कामकाज चलाने के लिए भी पैसे नहीं बचे थे।

राजनीतिक तूफान और मीडिया की नजरों से बचाकर, बड़ी चतुराई से 67  टन सोना विदेश भेजा गया। इसमें से 20  टन सोना ‘यूनियन बैंक ऑफ स्विट्जरलैंड’ को री-पर्चेज एग्रीमेंट के तहत और 46.5 टन सोना ‘बैंक ऑफ इंग्लैंड’ व ‘बैंक ऑफ जापान’ के पास गिरवी रखा गया। इस विशाल भंडार को भौतिक रूप से एयरलिफ्ट करना एक बेहद जोखिम भरा काम था। फिल्म का दावा है कि 1991  के ऐतिहासिक आर्थिक सुधारों की नींव इसी फैसले से पड़ी थी। फिल्म का एक मुख्य संवाद है—”इफ आई फेल, इंडिया फेल्स।”

सिनेमाई स्वतंत्रता  के नाम पर निर्देशक चिन्मय मांडलेकर ने कहानी को बहुत ज्यादा तोड़ा-मरोड़ा है, जिससे फिल्म में कई गंभीर और हास्यास्पद गलतियां  हैं।

 एक दृश्य में एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी को ‘सेंचुरियन बैंक’ जाकर अपने लॉकर में सोना रखते हुए दिखाया गया है। यह बेहद हास्यास्पद है, क्योंकि सेंचुरियन बैंक की स्थापना 30  जून 1994  को हुई थी, जबकि फिल्म की टाइमलाइन 1990-91  की है। (ज्ञात हो कि सेंचुरियन बैंक का बाद में बैंक ऑफ पंजाब और अंततः एचडीएफसी बैंक में विलय हो गया था)।

आरबीआई गवर्नर जैसे गरिमामयी और शक्तिशाली पद को एक ‘छोटे बाबू’ की तरह लाचार दिखाया गया है। वह दिल्ली का टिकट कटवाने के लिए खुद ऑफिस सुपरीटेंडेंट के चक्कर काट रहे हैं। क्या देश के केंद्रीय बैंक के गवर्नर के पास अपना पर्सनल स्टाफ, पीए या सेक्रेटरी नहीं होते?

फिल्म में आत्मदाह के दृश्य और जबरदस्ती ठूंसी गई आर्थिक शब्दावली कहानी की रफ्तार को रोकती है। साथ ही, पत्रकार के रूप में अदा शर्मा का किरदार बेहद अस्वाभाविक और गैर-जरूरी लगता है।

एस. वेंकिटरमनन को भारतीय अर्थव्यवस्था का ‘साइलेंट सेविअर’ (मूक रक्षक) कहा जाता है, जिन्होंने बिना किसी शोर-शराबे के देश को डिफ़ॉल्टर होने से बचाया। लेकिन फिल्म मेकर्स ने इस गंभीर विषय को जरूरत से ज्यादा लाउड और अति-नाटकीय बना दिया है। दिल्ली के राजनीतिक गलियारों में जो वास्तविक और दिलचस्प घटनाक्रम घट रहा था, उसे दिखाने के बजाय फिल्म सतही और काल्पनिक ड्रामे में उलझ कर रह गई है।

टालनीय फिल्म।

Film Review Governor : थोड़ी  हकीकत, ज्यादा  फ़साना 

डॉ. प्रकाश हिन्दुस्तानी, वरिष्ठ पत्रकार

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मणिपुर में BJP को बड़ा झटका, 93 नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक साथ दिया इस्तीफा

मणिपुर के इम्फाल ईस्ट जिले में 93 बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक इस्तीफा देकर मंडल इकाई को भंग कर दिया। मणिपुर में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है।

विधि अधिकारियों की नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, दोनों आवेदन खारिज

मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने महाधिवक्ता कार्यालय में विधि अधिकारियों की नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि इस स्तर पर चयन प्रक्रिया पर रोक लगाने का कोई औचित्य नहीं है।

850 सीटें हुईं तो खत्म होगा लोकतंत्र, स्टालिन से मुलाकात के बाद बोले राहुल गांधी

चेन्नई में स्टालिन से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने परिसीमन विधेयक को लेकर केंद्र पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 850 लोकसभा सीटें होने से लोकतंत्र खत्म हो जाएगा।

सलमान खान ने रिलीज किया ‘मातृभूमि’ का नया गाना ‘रंग केसरी’

सलमान खान की आगामी फिल्म मातृभूमि का नया देशभक्ति एंथम रंग केसरी गाना आधिकारिक तौर पर रिलीज कर दिया गया है। सुखविंदर सिंह और मीत ब्रोस के इस गाने में सेना के शौर्य को दिखाया गया है।

पीएम मोदी का विपक्ष पर तंज, नाराज फूफाओं को भूपेन दा के गीत सुनने की सलाह

पीएम मोदी ने भूपेन हजारिका जन्म शताब्दी समारोह में विपक्ष को 'नाराज फूफा' कहा और भूपेन दा के गीत सुनने की सलाह दी।

मोदी सरकार को परिसीमन बिल पर 3 दिन में 6 दलों का समर्थन, 38 सांसद जुड़े

परिसीमन बिल पर 6 दलों का समर्थन मिलने से सरकार के पक्ष में 38 सांसद जुड़े। संसद का विशेष सत्र 30 नवंबर 2026 से शुरू होगा।

कांग्रेस को झटका: स्टालिन ने डिलिमिटेशन बिल के विरोध से किया इनकार

परिसीमन बिल पर स्टालिन के समर्थन से कांग्रेस को बड़ा झटका, चेन्नई में 'INDIA' नेताओं की अपील भी बेअसर रही।

क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने BJP अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

मोहम्मद शमी की भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात के बाद राजनीति में उनकी एंट्री और अमरोहा से चुनाव लड़ने की चर्चा तेज हो गई है।

उद्धव ठाकरे ने परिसीमन बिल पर कहा-यह भाजपा की तैयार की गई स्क्रिप्ट है

परिसीमन विधेयक पर विरोध में उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर तंज कसा। शिवसेना (यूबीटी) ने सांसदों को व्हिप जारी किया और सहयोगी दलों से पुनर्विचार की अपील की।

अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र, TMC की 20 बागी सांसदों को वोटिंग से रोका जाए

हिंदी फोकस की मांग के तहत तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र भेजकर 20 बागी सांसदों को मतदान से रोकने की मांग की है।