Stock Market : सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

Date:

AI Audio Companion Ready to stream full article
0:00
0:00 left

मुंबई। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार 23 जुलाई को शेयर बाजार लाल निशान में खुला। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों लाल निशान में खुले। देखते ही देखते बीएसई सेंसेक्स सेंसेक्स 356.65 अंक टूटकर 76,398.40 के स्तर पर आ गया। इसी तरह एनएसई का निफ्टी 108.50 अंक की गिरावट के साथ 23,887.75 पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स के 25 शेयर लाल निशान मे

सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयर गिरावट के साथ खुले। इंडिगो में सबसे ज्यादा गिरावट रही। इसके अलावा अल्ट्राटेक सीमेंट, सन फार्मा, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व, पावरग्रिड, इन्फोसिस, ट्रेंट, रिलायंस और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में भी उल्लेखनीय गिरावट रही। दूसरी ओर, इटरनल, टाटा स्टील, अडानी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस और मारुति के शेयर तेजी के साथ खुले।

इन शेयरों में भारी दबाव

गुरुवार को बाजार खुलते ही आईटी और फार्मा शेयरों में बिकवाली का दौर देखने को मिला। निफ्टी के प्रमुख गिरावट वाले शेयरों में डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज, इंटरग्लोब एविएशन, इन्फोसिस, टाटा स्टील और सिप्ला सबसे आगे रहे। सेंसेक्स के हीट मैप में साफ देखा जा सकता है कि टीसीएस, इंफोसिस, एक्सिस बैंक, एसबीआई और टाटा स्टील के शेयरों में भी आधा से एक फीसदी तक की कमजोरी दर्ज की गई।

गिरावट के बाद भी इन शेयरों में मजबूती

आज के कारोबार में बिकवाली के माहौल के बीच भी कुछ चुनिंदा शेयरों में मजबूती देखने को मिली। निफ्टी पर इटरनल, टाटा कंज्यूमर, ओएनजीसी, बजाज ऑटो और कोल इंडिया के शेयर हरे निशान में कारोबार करते दिखे। इसके अलावा हिंदुस्तान यूनिलीवर, महिंद्रा एंड महिंद्रा और ट्रेंट में भी मामूली बढ़त दर्ज की गई।

ब्रॉडर बाजार का हाल

निफ्टी50 इंडेक्स में डॉ रेड्डीज लैब, नेस्ले इंडिया और इन्फोसिस सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयर रहे। ब्रॉडर मार्केट में निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप क्रमशः 0.54 प्रतिशत और 0.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। सेक्टरवाइज निफ्टी फार्मा, निफ्टी रियल्टी और निफ्टी हेल्थकेयर का प्रदर्शन कमजोर रहा, जबकि निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी ऑटो ने बेहतर प्रदर्शन किया।

कच्चे तेल के बढ़ती कीमतों ने बाजार को गिराया

विेशेषज्ञों के अनुसार भारतीय बाजार पर दबाव की मुख्य वजह अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आया उछाल है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 2% की तेजी के साथ $96 प्रति बैरल पर पहुंच गया, जो कि पिछले छह हफ्तों का उच्चतम स्तर है। वहीं अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड भी 1.7% चढ़कर $88.27 प्रति बैरल पर पहुंच गया। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव से अमेरिका द्वारा ईरान पर की गई नई कार्रवाई और लाल सागर में तेल टैंकरों को निशाना बनाए जाने के बाद सप्लाई बाधित होने की आशंका से कच्चे तेल के दाम बढ़ते जा रहे हैं।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

‘दृश्‍यम 3’ ट्रेलर: विजय सलगांवकर के सामने मीरा की नई चुनौती

दृश्यम 3 का ट्रेलर रिलीज, विजय सलगांवकर को इस बार नई चुनौती का सामना करना पड़ेगा। जानिए फिल्म की कहानी और सस्पेंस के बारे में।

ED रेड पर CM शिवकुमार का भाजपा पर वार, तीन नेताओं के नाम गिनाए

ED की छापेमारी पर CM शिवकुमार ने भाजपा पर हमला बोलते हुए तीन नेताओं के नाम दिए।

लाल किला धमाके में अल-कायदा कनेक्शन, उमर उन नबी पर NIA की चार्जशीट

लाल किला धमाके में अल-कायदा कनेक्शन का खुलासा, NIA की चार्जशीट के अनुसार उमर उन नबी ने डिजिटल किल गाइड से प्रशिक्षण लिया।

एमपी में MBBS इंटर्न्स की हड़ताल समाप्त, 21,500 रु स्टाइपेंड पर सहमति

एमपी में एमबीबीएस इंटर्न्स की हड़ताल समाप्त हो गई है और स्टाइपेंड को बढ़ाकर 21,500 रुपये कर दिया गया है।

सेंसेक्स 600 अंक गिरा, निफ्टी 23500 के नीचे फिसला

सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट। सेंसेक्स 600 अंक गिरा, निफ्टी 23,500 के नीचे फिसला।

भारत-अफगानिस्तान T20I सीरीज: 13-17 सितंबर को नई दिल्ली में मुकाबले

भारत-अफगानिस्तान टी20I सीरीज 13 से 17 सितंबर तक नई दिल्ली में होगी। श्रेयस अय्यर और इब्राहिम जादरान की कप्तानी में टीमें भिड़ेंगी।

कर्नाटक मंत्री सतीश जारकीहोली पर ED का शिकंजा, 18 ठिकानों पर छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय ने कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली पर शिकंजा कसते हुए उनके 18 ठिकानों पर छापेमारी की है।

ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर पार: भारतीय अर्थव्यवस्था पर असर

ब्रेंट क्रूड की कीमत 100 डॉलर के पार पहुंचने से भारतीय अर्थव्यवस्था पर गंभीर असर पड़ सकता है। इससे महंगाई और आयात बिल बढ़ने की संभावना है।

दुबई में MP को 53 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले

मध्य प्रदेश को दुबई में 53 हजार करोड़ का निवेश प्रस्ताव मिला है। इससे राज्य की आर्थिक स्थिति को बल मिलने की संभावना है।

मध्यप्रदेश में स्पेशल ड्राइव: 3 दिन में 1554 केस, 974 आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश में स्पेशल ड्राइव के तहत 1554 मामलों में 974 आरोपियों की गिरफ्तारी। यह अभियान अपराध नियंत्रण के लिए था।