Stock Market : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

Date:

AI Audio Companion Ready to stream full article
0:00
0:00 left

मुंबई। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार 20 जुलाई को शेयर बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहा है। बीएसई सेंसेक्स ने बिना किसी बदलाव के 78,151.45 अंकों पर फ्लैट ओपनिंग है। कारोबार शुरू होते ही सेंसेक्स में लगभग 500 अंकों की गिरावट आ गई। इसी तरह एनएसई  निफ्टी ने 144.25 अंक की गिरावट के साथ 24,190.05 अंकों पर कारोबार की शुरुआत की।

देखते ही बीएसई सेंसेक्स 650 अंक से ज्यादा टूट गया, जबकि एनएसई निफ्टी 24,200 के नीचे फिसल गया। शुरुआती कारोबार में लगभग सभी सेक्टरों में बिकवाली देखने को मिली। सबसे ज्यादा दबाव बैंकिंग, आईटी और ऑटो शेयरों पर रहा। पिछले हफ्ते बीएसई सेंसेक्स 582.06 अंक और एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 127.4 अंक की उछाल के साथ बंद हुआ था।

सेंसेक्स के 18 शेयर ही हरे निशान में

सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से 18 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और 11 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले, जबकि बजाज फिनसर्व के शेयर आज बिना किसी बदलाव के खुले। निफ्टी की भी 50 में से 27 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 23 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले।

टेक महिन्द्रा  के शेयर में सबसे ज्यादा तेजी

सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल आईटी कंपनी टेक महिंद्रा के शेयर आज सबसे ज्यादा 2.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले। जबकि, देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर के बैंक एचडीएफसी बैंक के शेयर आज सबसे ज्यादा 4.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

इन शेयरों ने दिखाया दम

सोमवार के कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में शामिल आईसीआईसीआई बैंक के शेयर आज 2.04 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.72 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.64 प्रतिशत, सन फार्मा 0.41 प्रतिशत, इन्फोसिस 0.36 प्रतिशत, ट्रेंट 0.34 प्रतिशत, टीसीएस 0.34 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.31 प्रतिशत, एसबीआई 0.27 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.25 प्रतिशत, एलएंडटी 0.25 प्रतिशत, पावर ग्रिड 0.19 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.14 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.11 प्रतिशत, आईटीसी 0.09 प्रतिशत, टाइटन 0.05 प्रतिशत और अडाणी पोर्ट्स के शेयर 0.05 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले।

ये शेयर गिरावट के साथ कर रहे थे कारोबार

आज के कारोबार में एक्सिस बैंक के शेयर 3.74 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 2.67 प्रतिशत, इंडिगो 1.34 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.81 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.79 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.33 प्रतिशत, बीईएल 0.21 प्रतिशत, एटरनल 0.17 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.14 प्रतिशत और एशियन पेंट्स के शेयर 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

बाजार में गिरावट के क्या कारण रहे

विशेषज्ञों के मुताबिक बाजार में गिरावट के पीछे कई बड़े कारण हैं। सबसे बड़ी वजह अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव है। इस तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई है। इसके अलावा विदेशी बाजारों से मिले कमजोर संकेतों ने भी घरेलू बाजार पर दबाव बनाया।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

शराब कांड पर एक्शन में सीएम, दिलीप कुमार नए संभागायुक्त, इरशाद वली को बनाया आईजी

सागर शराब कांड में सीएम ने न्यायिक जांच के आदेश दिए और प्रशासनिक बदलाव किए। दिलीप कुमार संभाग आयुक्त और इरशाद वली आईजी बने।

राहुल मियां नहीं समझ सकते वंदेमातरम् का महत्व: नितिन नवीन

राहुल मियां वंदे मातरम् का महत्व नहीं समझ सकते, नितिन नवीन का हल्द्वानी में बयान। राजनीतिक माहौल गर्म।

MP Police Bharti 2026: 22 सितंबर से 7500 पदों पर आवेदन शुरू

एमपी पुलिस भर्ती 2026 के तहत 7500 पदों पर आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर से शुरू होगी। यह भर्ती मध्य प्रदेश के युवाओं को रोजगार का अवसर देगी।

‘दृश्‍यम 3’ ट्रेलर: विजय सलगांवकर के सामने मीरा की नई चुनौती

दृश्यम 3 का ट्रेलर रिलीज, विजय सलगांवकर को इस बार नई चुनौती का सामना करना पड़ेगा। जानिए फिल्म की कहानी और सस्पेंस के बारे में।

ED रेड पर CM शिवकुमार का भाजपा पर वार, तीन नेताओं के नाम गिनाए

ED की छापेमारी पर CM शिवकुमार ने भाजपा पर हमला बोलते हुए तीन नेताओं के नाम दिए।

लाल किला धमाके में अल-कायदा कनेक्शन, उमर उन नबी पर NIA की चार्जशीट

लाल किला धमाके में अल-कायदा कनेक्शन का खुलासा, NIA की चार्जशीट के अनुसार उमर उन नबी ने डिजिटल किल गाइड से प्रशिक्षण लिया।

एमपी में MBBS इंटर्न्स की हड़ताल समाप्त, 21,500 रु स्टाइपेंड पर सहमति

एमपी में एमबीबीएस इंटर्न्स की हड़ताल समाप्त हो गई है और स्टाइपेंड को बढ़ाकर 21,500 रुपये कर दिया गया है।

सेंसेक्स 600 अंक गिरा, निफ्टी 23500 के नीचे फिसला

सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट। सेंसेक्स 600 अंक गिरा, निफ्टी 23,500 के नीचे फिसला।

भारत-अफगानिस्तान T20I सीरीज: 13-17 सितंबर को नई दिल्ली में मुकाबले

भारत-अफगानिस्तान टी20I सीरीज 13 से 17 सितंबर तक नई दिल्ली में होगी। श्रेयस अय्यर और इब्राहिम जादरान की कप्तानी में टीमें भिड़ेंगी।

कर्नाटक मंत्री सतीश जारकीहोली पर ED का शिकंजा, 18 ठिकानों पर छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय ने कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली पर शिकंजा कसते हुए उनके 18 ठिकानों पर छापेमारी की है।