Stock Market : सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार 5 अगस्त को शेयर बाजार हरे निशान में खुला। बीएसई सेंसेक्स 626.43 अंकों की तेजी के साथ 79,055.38 अंकों पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 54.30 अंकों की बढ़त लेकर 24,669.20 अंकों पर खुला।

सेंसेक्स के 24 शेयर हरे निशान में

आज के कारोबार में सेंसेक्स की 30 में से 24 कंपनियों के शेयर हरे निशान में खुले और 6 कंपनियों के लाल निशान में खुले। इधर, निफ्टी की 50 में से 23 कंपनियों के शेयरों में तेज दिखी, जबकि 26 कंपनी के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। निफ्टी की एक कंपनी का शेयर बिना किसी बदलाव के खुला।

इंडिगो के शेयर में सबसे ज्यादा तेज

बुधवार के कारोबार में सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो का शेयर आज सबसे ज्यादा 2.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुला। दूसरी तरफ टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन के शेयरों ने आज सबसे ज्यादा 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया। सेंसेक्स में आज भारती एयरटेल के शेयर 2.01 प्रतिशत, एलएंडटी 1.37 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.27 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 1.21 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 1.02 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.90 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.86 प्रतिशत, इन्फोसिस 0.82 प्रतिशत, एटरनल 0.82 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.79 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 0.68 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.66 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.63 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.59 प्रतिशत, ट्रेंट 0.53 प्रतिशत, पावर ग्रिड 0.53 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.51 प्रतिशत, आईटीसी 0.49 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.48 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.47 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.34 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.24 प्रतिशत और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 0.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले।

टीसीएस सहित कई कंपियों के शेयरों मे गिरावट

बुधवार के कारोबार में टीसीएस के शेयर 0.15 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.13 प्रतिशत, सन फार्मा 0.12 प्रतिशत, बीईएल 0.08 प्रतिशत और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

रियल्टी और इनफ्रा शेयरों ने दिया सहारा

शुरुआती कारोबार में बाजार की तेजी को सहारा रियल्टी और इन्फ्रा शेयरों से मिला। निफ्टी रियल्टी और निफ्टी इन्फ्रा टॉप गेनर्स रहे। निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी मेटल, निफ्टी ऑटो, निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी कमोडिटीज और निफ्टी पीएसई जैसे सूचकांकों में भी तेजी के साथ कारोबार हुआ।निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी फार्मा, निफ्टी प्राइवेट बैंक और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स लाल निशान में खुले।

एशियाई बाजारों के हाल

आज एशियाई बाजारों में भी तेजी नजर आई। जापान का निक्केई 225 3% तक उछल गया।  टोपिक्स ने भी 1.45% की बढ़त हासिल की। शुरुआती कारोबार में कोस्पी ने भी 3.96% की शानदार बढ़त दर्ज की, जबकि स्मॉल-कैप कोस्डैक 2.32% ऊपर चढ़ने में कामयाब रहा?

अमेरिकी शेयर बाजारों दिखी थी तेजी

अमेरिकी शेयर बाजार भी कल तेजी के साथ बंद हुए थे।  S&P 500 इंडेक्स ने 1.79% की बढ़त हासिल की और 7,736.52 पर बंद होने में कामयाब रहा। नैस्डैक कम्पोजिट भी 2.59% बढ़कर 26,584.99 पर बंद हुआ। डाऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 907.47 अंक या 1.71% चढ़कर 54,085.88 पर बंद हुआ।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सरकार ने महिलाओं के लिए नई बिजनेस योजनाएं शुरू, पात्रता और लाभ की पूरी जानकारी

सरकार ने महिलाओं के लिए नई बिजनेस योजनाएं शुरू की हैं, जिनमें पात्रता और लाभ की पूरी जानकारी शामिल है। ये योजनाएं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाती हैं।

एमपी: कूनो से गांधी सागर पहुंचेगी नई मादा चीता CCB-2, चीतों का कुनबा बढ़ेगा

मध्यप्रदेश में कूनो से गांधी सागर नई मादा चीता CCB-2 पहुंचने वाली है। इससे चीतों का कुनबा बढ़ेगा और प्रोजेक्ट चीता को मजबूती मिलेगी।

मध्यप्रदेश में पहली बार, छोटे अपराधियों को जेल की बजाय सामुदायिक सेवा की सजा

मध्यप्रदेश में पहली बार छोटे अपराधियों को जेल की बजाय सामुदायिक सेवा की सजा मिलेगी। नए नियमों से न्याय प्रक्रिया में सुधार होगा।

भाजपा की दुखती रग पर राहुल गांधी का हाथ, लाख रोड़े अटकाए फिर भी सरकार के कानों तक गूंज रही छात्रों की आवाज

राहुल गांधी ने इंदौर में छात्रों की आवाज को भाजपा सरकार तक पहुंचाया। भाजपा ने कार्यक्रम में बाधाएं डालीं, लेकिन छात्रों की मांगें जोर पकड़ रही हैं।

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 35 IPS अधिकारियों के तबादले

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है जिसमें 35 आईपीएस अधिकारियों के तबादले शामिल हैं। नोएडा, आगरा और कानपुर में पुलिस कमिश्नरेट में बदलाव।

भारत ने नेपाल को भेजा 11 टन दवाइयां और राहत सामग्री, जयशंकर ने अपडेट दिया

भारत ने नेपाल को हाल ही में आई बाढ़ के बाद 11 टन दवाइयां और राहत सामग्री भेजी है। विदेश मंत्री जयशंकर ने इस सहायता का विस्तृत अपडेट दिया।

संजय राउत का पीएम मोदी पर हमला, UPI टैक्स पर बोले- अमेरिका को दे रहे प्रोटेक्शन मनी

संजय राउत ने UPI टैक्स को लेकर पीएम मोदी पर हमला किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका को प्रोटेक्शन मनी दी जा रही है। इस बयान ने सियासी विवाद बढ़ाया है।

अजीत डोभाल ने कहा, भारत की जीडीपी 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचेगी

अजीत डोभाल ने भारत की जीडीपी 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान लगाया है। यह वृद्धि देश की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है।

दमोह में सगाई समारोह के दौरान होटल रसोई में आग लगी, एक की मौत

दमोह में सगाई समारोह के दौरान होटल रसोई में आग लगी। इस हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई। सुरक्षा नियमों पर सवाल उठे।

अखिलेश यादव का आरोप: भाजपा नफरत की राजनीति से समाज में विभाजन कर रही है

अखिलेश यादव ने भाजपा पर नफरत की राजनीति कर समाज में विभाजन का आरोप लगाया है। उनका मानना है कि इससे सामाजिक एकता कमजोर हो रही है।