Stock Market: सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को लाल निशान में खुला शेयर बाजार, आईटी शेयरों में दिख रहा दम

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार 30 जुलाई को शेयर बाजार लाल निशान में खुला। चौतरफा बिकवाली के दबाव के बीच बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी लाल निशान पर खुले। बीएसई सेंसेक्स 146.02 अंक की गिरावट के साथ 77,508.58 के स्तर पर आ गया, जबकि एनएसई निफ्टी 36.85 अंक गिरकर 24,213.35 पर पहुंच गया।

आईटी शेयर दिखा रहे दम

आज के कारोबार में आईटी दिग्गजों की अगुवाई में कई शेयरों ने शानदार प्रदर्शन किया है। निफ्टी 50 के हीटमैप पर आईटी इंडेक्स में अच्छी हरियाली नजर आ रही है।  इंफोसिस में लगभग 2.45% और विप्रो में 2.29% की तेजी के साथ कारोबार करते दिखे। इसी तरह टेक महिंद्रा में 1.75%,ओएनजीसी में 1.42% तथा एचसीएल टेक व टीसीएस: क्रमशः 1.39% और 1.29% की बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए। इसके साथ ही हिंडाल्को, नेस्ले इंडिया और बजाज ऑटो में भी अच्छी खरीदारी दिख रही थी।

ये शेयर गिरावट के साथ कर रहे थे कारोबार

गुरुवार के कारोबार में सीमेंट, कंज्यूमर और एविएशन सेक्टर के शेयरों में गिरावट ने बाजार पर दबाव बनाया है। एशियन पेंट्स में 3.13% में सबसे ज्यादा गिरावट नजर आई। इसी तरह अडानी पोर्ट्स में  2.80%, इटरनल में 1.75% तथा           इंडिगो में  1.09% की गिरावट नजर आई। इसी तरह अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक और जियो फाइनेंस में भी गिरावट देखी गई।

एशियाई बाजारों के हाल

आज जापान के निक्केई 225 इंडेक्स में 0.25% की गिरावट आई है. टॉपिक्स भी 0.59% नीचे आ गया है।  स्मॉल-कैप कोस्डैक में 0.73% की गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि, इनके उलट कोस्पी ने बुधवार को बड़ी गिरावट के बाद आज शुरुआती कारोबार में 0.89% की बढ़त हासिल की है। इसी तरह से हांगकांग हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स भी अपनी पिछली क्लोजिंग 25807.9 के मुकाबले आज 25959 के स्तर पर हैं।

अमेरिकी बाजारों में गिरावट

कल रात अमेरिकी शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। डाऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 1,153.18 अंक या 2.19% गिरकर 51,594.14 पर बंद हुआ। S&P 500 में 1.52% की गिरावट आई और यह 7,316.15 पर बंद हुआ। नैस्डैक कम्पोजिट 1.74% गिरकर 24,442.94 पर आ गया। गुरुवार सुबह बेंचमार्क से जुड़े US स्टॉक फ्यूचर्स में तेजी देखी जा रही है। डाऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज से जुड़े फ्यूचर्स में 158 अंक या 0.3% की बढ़त हुई है। S&P 500 फ्यूचर्स 0.4% और नैस्डैक 100 फ्यूचर्स 0.6% ऊपर चढ़े।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिग्विजय सिंह का बड़ा आरोप: सागर SP हर महीने वसूलते हैं 50 लाख, EOW जांच मांग

दिग्विजय सिंह ने सागर SP पर हर महीने 50 लाख रुपए वसूली का बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने EOW जांच की मांग की है। इस मामले में पुलिस विभाग में सवाल उठे हैं।

BRICS शिखर सम्मेलन 2026: PM मोदी की 15 द्विपक्षीय बैठकें और 10 बड़े फैसले

BRICS शिखर सम्मेलन 2026 में पीएम मोदी की 15 द्विपक्षीय बैठकें और 10 बड़े फैसले। रूस, चीन से खास बातचीत और वैश्विक सहयोग के नए आयाम।

अगर बीच में समंदर न होता तो राहुल गांधी अरब में लड़ते चुनाव, बोले सीएम मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मोहन यादव ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। कहा, अगर बीच में समंदर न होता तो राहुल अरब में लड़ते चुनाव। राजनीतिक बयानबाजी बढ़ी।

महिला हॉकी जूनियर एशिया कप: भारत ने चीन को 1-0 से हराकर लगातार जीता तीसरा खिताब

भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम ने महिला जूनियर एशिया कप में चीन को 1-0 से हराकर तीसरी बार खिताब जीता। सानिका माने का गोल निर्णायक रहा।

ग्लोबल मंच पर भारत का विजन: BRICS में PM मोदी ने MSME, स्टार्टअप और स्किल्स को प्राथमिकता दी

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने MSME, स्टार्टअप और स्किल्स को प्राथमिकता दी। भारत का BRICS में विकास और सहयोग का व्यापक विजन सामने आया।

मायावती ने ब्रिक्स दिल्ली घोषणा पत्र को बताया महत्वपूर्ण, बताई बसपा की नई रणनीति

मायावती की प्रेस वार्ता में ब्रिक्स दिल्ली घोषणा पत्र को महत्वपूर्ण बताया गया। बसपा प्रमुख ने वैश्विक सहयोग और आतंकवाद के खिलाफ रुख पर चर्चा की।

PM मोदी ने BRICS समापन में चीन का जिक्र करते हुए साझा की उम्मीदें

PM मोदी ने BRICS समापन में चीन का जिक्र करते हुए वैश्विक चुनौतियों पर चिंता जताई और सहयोग की उम्मीदें साझा कीं। BRICS देशों के बीच बेहतर तालमेल पर जोर।

इंदौर में नाबालिग की शादी पर 9 लोगों के खिलाफ FIR, सगाई तक सीमित रहने का था वादा

इंदौर में नाबालिग की शादी पर 9 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज हुई। परिवार ने प्रशासन को सगाई तक सीमित रहने का वादा दिया था।

एफपीआई ने सितंबर में भारतीय शेयर बाजार से 13,138 करोड़ रुपये निकाले

एफपीआई ने सितंबर में भारतीय शेयर बाजार से 13,138 करोड़ रुपये निकाले हैं। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और डॉलर की मजबूती ने विदेशी निवेशकों को सतर्क किया।

भोपाल-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, बड़ा हादसा टला

भोपाल-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग जयपुर में कराई गई। तकनीकी खराबी के कारण फ्लाइट को डायवर्ट किया गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं।