Stock Market : सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

Date:

AI Audio Companion Ready to stream full article
0:00
0:00 left

मुंबई। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार 22 जुलाई को शेयर बाजार लाल निशान में खुला। बीएसई सेंसेक्स 85.16 अंकों की गिरावट के साथ 77,384.95 अंकों पर खुला, वहीं एनएसई निफ्टी ने आज 37.25 अंक की  गिरावट के साथ 24,150.45 अंकों पर कारोबार की शुरुआत की।

उल्लेखनीय है कि गलवार को बीएसई सेंसेक्स 58.89 अंकों की गिरावट के साथ 77,649.63 अंकों पर और निफ्टी 22.45 अंक लुढ़ककर 24,216.05 अंकों पर खुला था। सुबह 9.40 बजे सेंसेक्स 575.29 अंक यानी 0.74% गिरावट के साथ 76,894.82 अंक पर आ गया। निफ्टी भी 159.15 अंक यानी 0.66% नीचे 24,028.55 अंक पर ट्रेड कर रहा था।

सेंसेक्स में 5 कंपनियों के शेयर हरे निशान में

आज के काबोरा में सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 5 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 25 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। दूसरी तरफ निफ्टी 50 की 50 में से 13 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 37 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल मारुति सुजुकी के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.71 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले। जबकि, देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो के शेयर आज सबसे ज्यादा 2.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

कुछ शेयरों में दिखी तेजी

सेंसेक्स के अन्य शेयरों में आज महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों ने 0.50 प्रतिशत, एटरनल 0.28 प्रतिशत, ट्रेंट 0.16 प्रतिशत और एचसीएल टेक के शेयरों ने 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार शुरू किया।

अधिकांश कंपनियों के शेयर लाल निशान में

बुधवार को सन फार्मा के शेयर 1.79 प्रतिशत, इन्फोसिस 1.00 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.95 प्रतिशत, एसबीआई 0.85 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.77 प्रतिशत, पावर ग्रिड 0.61 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.56 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.56 प्रतिशत, एलएंडडी 0.39 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.37 प्रतिशत, बीईएल 0.37 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.35 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.35 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.35 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.32 प्रतिशत, आईटीसी 0.30 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.30 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.29 प्रतिशत, टाइटन 0.27 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.24 प्रतिशत, टीसीएस 0.24 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.22 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.18 प्रतिशत और एशियन पेंट्स के शेयर 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ लाल निशान में खुले।

निफ्टी की इन कंपियों में भारी गिरावट

निफ्टी50 इंडेक्स में इंडिगो की पेरेंट कंपनी इंटरग्लोबल एविएशन, सिप्ला और एक्सिस बैंक सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयर रहे। ब्रॉडर मार्केट में निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप में शुरुआती कारोबार में क्रमशः 0.34 प्रतिशत और 0.6 प्रतिशत की गिरावट आई। सेक्टरवाइज देखें तो निफ्टी फार्मा में 1 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

MP Police Bharti 2026: 22 सितंबर से 7500 पदों पर आवेदन शुरू

एमपी पुलिस भर्ती 2026 के तहत 7500 पदों पर आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर से शुरू होगी। यह भर्ती मध्य प्रदेश के युवाओं को रोजगार का अवसर देगी।

‘दृश्‍यम 3’ ट्रेलर: विजय सलगांवकर के सामने मीरा की नई चुनौती

दृश्यम 3 का ट्रेलर रिलीज, विजय सलगांवकर को इस बार नई चुनौती का सामना करना पड़ेगा। जानिए फिल्म की कहानी और सस्पेंस के बारे में।

ED रेड पर CM शिवकुमार का भाजपा पर वार, तीन नेताओं के नाम गिनाए

ED की छापेमारी पर CM शिवकुमार ने भाजपा पर हमला बोलते हुए तीन नेताओं के नाम दिए।

लाल किला धमाके में अल-कायदा कनेक्शन, उमर उन नबी पर NIA की चार्जशीट

लाल किला धमाके में अल-कायदा कनेक्शन का खुलासा, NIA की चार्जशीट के अनुसार उमर उन नबी ने डिजिटल किल गाइड से प्रशिक्षण लिया।

एमपी में MBBS इंटर्न्स की हड़ताल समाप्त, 21,500 रु स्टाइपेंड पर सहमति

एमपी में एमबीबीएस इंटर्न्स की हड़ताल समाप्त हो गई है और स्टाइपेंड को बढ़ाकर 21,500 रुपये कर दिया गया है।

सेंसेक्स 600 अंक गिरा, निफ्टी 23500 के नीचे फिसला

सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट। सेंसेक्स 600 अंक गिरा, निफ्टी 23,500 के नीचे फिसला।

भारत-अफगानिस्तान T20I सीरीज: 13-17 सितंबर को नई दिल्ली में मुकाबले

भारत-अफगानिस्तान टी20I सीरीज 13 से 17 सितंबर तक नई दिल्ली में होगी। श्रेयस अय्यर और इब्राहिम जादरान की कप्तानी में टीमें भिड़ेंगी।

कर्नाटक मंत्री सतीश जारकीहोली पर ED का शिकंजा, 18 ठिकानों पर छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय ने कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली पर शिकंजा कसते हुए उनके 18 ठिकानों पर छापेमारी की है।

ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर पार: भारतीय अर्थव्यवस्था पर असर

ब्रेंट क्रूड की कीमत 100 डॉलर के पार पहुंचने से भारतीय अर्थव्यवस्था पर गंभीर असर पड़ सकता है। इससे महंगाई और आयात बिल बढ़ने की संभावना है।

दुबई में MP को 53 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले

मध्य प्रदेश को दुबई में 53 हजार करोड़ का निवेश प्रस्ताव मिला है। इससे राज्य की आर्थिक स्थिति को बल मिलने की संभावना है।