Share Market: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार 21 जुलाई को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स में 300 अंक से अधिक गिरावट आई है जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स 24,100 के करीब फिसल गया। अंत में सेंसेक्स 238.41 अंक यानी 0.31% गिरावट के साथ 77,470.11 अंक पर आ गया। निफ्टी भी 50.80 अंक यानी 0.21% नीचे 24,187.70 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 10 शेयर लाल निशान में बंद

मंगलवार के कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से 10 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। एचडीएफसी बैंक में 2 फीसदी से ज्यादा गिरावट रही। एसबीआई, रिलायंस, टीसीएस, इन्फोसिस, पावरग्रिड और ट्रेंट में भी उल्लेखनीय गिरावट रही। दूसरी ओर बजाज फिनवर्स में सबसे ज्यादा 1.95 फीसदी तेजी आई। इसके अलावा इंडिगो, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचसीएल टेक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन, कोटक बैंक और मारुति के शेयर भी तेजी के साथ बंद हुए। दूसरी तरफ HDFC Bank, RIL, SBIN, TCS और Infosys जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

रियल्टी समेत कई इंडेक्स में तेजी

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज इसका प्रदर्शन मिला-जुला रहा। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 1 फीसदी तक उछल गया। निफ्टी ऑटो, मीडिया, मेटल, फार्मा, प्राइवेट बैंक, हेल्थकेयर और सीमेंट इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए। दूसरी तरफ निफ्टी FMCG, IT, PSU बैंक, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑयल एंड गैस इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए हैं।

निफ्टी में इन शेयरों में ज्यादा गिरावट

निफ्टी में एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस और एसबीआई सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर रहे। ब्रॉडर बाजार में निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप में क्रमशः 0.3 प्रतिशत और 0.53 प्रतिशत की तेजी आई। सेक्टरवाइज देखें तो निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी आईटी में सबसे ज्यादा गिरावट आई। वहीं, निफ्टी केमिकल और निफ्टी सीमेंट में सबसे ज्यादा तेजी देखी गई।

बाजार में क्यों आई गिरावट

बाजार में आज की गिरावट के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे। सेंसेक्स में RIL और HDFC Bank जैसे ज्यादा वेटेज वाले दिग्गज शेयर टॉप लूजर्स रहे, जिसने बाजार पर दबाव बनाया। दूसरी तरफ अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा युद्ध फिलहाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज पर नियंत्रण की कोशिशों के बीच अमेरिका ने ईरान पर लगातार 10वीं रात हमला किया है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मंत्री विजयवर्गीय के घर दो-दो आरओ, क्या नर्मदा के पानी पर भरोसा नहीं या भागीरथपुरा कांड के बाद डर गए?

मंत्री विजयवर्गीय के घर दो आरओ लगे हैं, जिससे नर्मदा पानी की शुद्धता पर सवाल उठे हैं। भागीरथपुरा कांड के बाद पानी की सुरक्षा पर चिंता बढ़ी है।

बीयू में 400 नकल मामले, एमपी के 8 जिलों के सेंटरों पर CCTV और मोबाइल प्रतिबंध

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में नकल के 400 मामले सामने आए हैं। मध्य प्रदेश के 8 जिलों के परीक्षा केंद्रों में CCTV और मोबाइल पर प्रतिबंध लगाया गया है।

एमपी एसआई भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, esb.mp.gov.in से करें डाउनलोड

एमपी एसआई भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया है। उम्मीदवार esb.mp.gov.in से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 28 अक्टूबर से शुरू होगी।

इंदौर के छात्रों ने मध्य प्रदेश के CM से पूछा, आप टाइम मैनेजमेंट कैसे करते हैं?

इंदौर के छात्रों ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री से टाइम मैनेजमेंट कैसे करते हैं पूछा। सीएम डॉ. मोहन यादव ने डायरी लेखन और योग की सलाह दी।

धार में चलती कार में लगी आग, 4 युवकों की दर्दनाक मौत, 1 गंभीर

धार में चलती कार में लगी आग से 4 युवकों की दर्दनाक मौत हुई जबकि 1 युवक गंभीर रूप से घायल है। तेज रफ्तार कार का टायर फटना हादसे की वजह बना।

इंदौर स्वास्थ्य विभाग में अटैचमेंट फर्जीवाड़ा, अफसरों से शपथ पत्र मांगा गया

इंदौर स्वास्थ्य विभाग में अटैचमेंट फर्जीवाड़ा उजागर, अफसरों से शपथ पत्र मांगा गया। विभाग ने 175 अटैचमेंट रद्द किए।

लोकायुक्त जांच के बाद ED की एंट्री संभव, फिरोज खान पर मनी लॉन्ड्रिंग केस

लोकायुक्त जांच के बाद ED की एंट्री संभव मामले में फिरोज खान पर मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच तेज। 51 संपत्तियां और बैंक खाते जांच के दायरे में।

फिरोजाबाद में तेज रफ्तार कार ने 5 को रौंदा, 4 की मौत, दो लड़कियां शामिल

फिरोजाबाद में तेज रफ्तार कार ने टेसू-झांझी विसर्जन के दौरान 4 को रौंदा। हादसे में दो लड़कियां और दो अन्य ग्रामीण मारे गए।

पीएम मोदी के पिता पर अपमानजनक टिप्पणी को लेकर खरगे के खिलाफ पुलिस में शिकायत

पटना में खरगे के खिलाफ पीएम मोदी के पिता पर अपमानजनक टिप्पणी को लेकर शिकायत दर्ज की गई है। भाजपा ने मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

अयोध्या राम मंदिर में 1 नवंबर से दर्शन-आरती का समय बदलेगा, सुबह 4 से रात 10 बजे तक खुलेंगे पट

अयोध्या राम मंदिर में दर्शन-आरती का समय 1 नवंबर से बदलेगा। सुबह 4 बजे मंदिर खुलेंगे और रात 10 बजे बंद होंगे। नई दिनचर्या से भगवान रामलला की पूजा बेहतर होगी।