जियो यूजर्स के लिए बड़ा ऑफर: 12 महीने मुफ्त मिलेगा Canva Pro, ₹4,000 तक की बचत

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left


मुंबई। जियो यूजर्स अब बिना अतिरिक्त पैसे दिए Canva के प्रीमियम डिजाइन टूल्स इस्तेमाल कर सकेंगे। जियो और Canva ने साझेदारी की है, जिसके तहत पात्र ग्राहकों को 12 महीने तक Canva Pro या Canva Pro Lite मुफ्त मिलेगा। कंपनी के मुताबिक इस ऑफर की कीमत ₹4,000 तक है और इसे 16 सितंबर से MyJio ऐप के जरिए एक्टिव किया जा सकेगा।

किस ग्राहक को मिलेगा कौन-सा Canva

किस ग्राहक को कौन-सा Canva मिलेगा, यह उसके जियो रिचार्ज प्लान पर निर्भर करेगा। ₹399 के प्लान पर Canva Pro मिलेगा, जबकि ₹349 और ₹349 से ऊपर के पात्र 2GB प्रतिदिन डेटा वाले प्लान पर Canva Pro Lite दिया जाएगा। ऑफर के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क या छिपा हुआ चार्ज नहीं होगा।

छात्रों, कंटेंट क्रिएटर्स, प्रोफेशनल्स को फायदा

इसका सीधा फायदा छात्रों, कंटेंट क्रिएटर्स, प्रोफेशनल्स और छोटे कारोबारियों को मिल सकता है। Canva की मदद से मोबाइल पर ही स्कूल प्रोजेक्ट, सोशल मीडिया पोस्ट, प्रेजेंटेशन, मार्केटिंग मटीरियल और फेस्टिवल ग्रीटिंग जैसे डिजाइन बनाए जा सकते हैं। हिंदी समेत कई भारतीय भाषाओं में भी कंटेंट तैयार किया जा सकेगा।

कई तरह के फीचर मिलेंगे

Canva Pro Lite में लाखों प्रीमियम टेम्पलेट, फोटो, वीडियो और फॉन्ट के साथ बैकग्राउंड रिमूवर, Magic Resize और 50GB क्लाउड स्टोरेज जैसे फीचर मिलेंगे। वहीं Canva Pro में इसके अलावा Canva AI, Content Planner, ज्यादा AI लिमिट और 100GB क्लाउड स्टोरेज जैसे अतिरिक्त फीचर होंगे।

अपनी पसंद की भाषा में कर सकेंगे काम

रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रेसिडेंट किरण थॉमस ने कहा कि इस साझेदारी के जरिए जियो लाखों भारतीयों तक AI आधारित डिजाइन टूल्स मुफ्त पहुंचाना चाहता है, ताकि छात्र, क्रिएटर्स और छोटे कारोबारी अपनी पसंद की भाषा मंं सीख और काम कर सकें। ऑफर का लाभ लेने के लिए पात्र जियो यूजर को MyJio ऐप खोलकर Canva ऑफर पर टैप करना होगा। इसके बाद वह सीधे डिजाइन बनाना शुरू कर सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

महादेव ऐप मनी लॉन्ड्रिंग केस: प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया

महादेव ऐप मनी लॉन्ड्रिंग केस में सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया। यह मामला ₹6000 करोड़ के अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क से जुड़ा है।

फारूक अब्दुल्ला ने महारैली में पूछा, मुसलमानों को पाकिस्तानी क्यों कहें?

फारूक अब्दुल्ला ने महारैली में मुसलमानों को पाकिस्तानी क्यों कहें सवाल किया। उन्होंने वोटर लिस्ट से 1 करोड़ हिंदुओं के नाम कटने का आरोप लगाया।

धार में तेज रफ्तार ईको कार पलटी, 3 की मौत, 2 गंभीर घायल

धार जिले में तेज रफ्तार ईको कार पलटने की घटना में 3 युवकों की मौत और 2 गंभीर घायल हुए हैं। घटना धरमपुरी-मांडू मार्ग पर ग्राम तारापुर के पास हुई।

उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी है। SDRF और अन्य एजेंसियां हिमस्खलन के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही हैं।

ममता बनर्जी ने इंडिया ब्लॉक रैली में चुनाव आयोग और बीजेपी पर लगाया लोकतंत्र लूटने का आरोप

ममता बनर्जी ने इंडिया ब्लॉक रैली में चुनाव आयोग और बीजेपी पर लोकतंत्र लूटने का आरोप लगाया। उन्होंने SIR और EVM हेरफेर को लेकर गंभीर टिप्पणियां की।

बीजेपी ने INDIA ब्लॉक की रैली में 10 लाख लोगों के होने पर उठाए सवाल

बीजेपी ने INDIA ब्लॉक की रैली में 10 लाख लोगों के होने पर सवाल उठाए। रामलीला मैदान की क्षमता और भीड़ के दावे को लेकर विवाद जारी है।

मेघालय में बड़ा राजनीतिक संकट: UDP के 11 विधायकों ने छोड़ी पार्टी, 8 भाजपा में शामिल

मेघालय में UDP के 11 विधायकों ने पार्टी छोड़ दी है। पार्टी अध्यक्ष मेटबाह लिंगदोह ने कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा दिया। विधानसभा में दलीय समीकरण बदल गए हैं।

रामलीला मैदान में कांग्रेस ने दिखाई ताकत, खरगे ने कहा- मोदी को हटाएंगे तभी लोकतंत्र बचेगा

मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी-शाह सरकार पर रामलीला मैदान से तीखा हमला बोला। कहा- मोदी को हटाएंगे तभी लोकतंत्र बचेगा। मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग भी की गई।

बंगाल की खाड़ी में नया चक्रवात, 3 राज्यों में तेज बारिश और तेज हवा की संभावना

बंगाल की खाड़ी में नया चक्रवात 'मुरसु' सक्रिय हो गया है। तीन राज्यों में तेज बारिश और तेज हवा की चेतावनी जारी की गई है।

जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर तीखा हमला, कहा झूठ और अफवाह है राजनीति का तरीका

जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए उनकी राजनीति के तरीके को झूठ और अफवाहों पर आधारित बताया। 1 नवंबर को रामलीला मैदान में हुआ बयान।