मुंबई। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार 27 जुलाई को शेयर बाजार में हरियाली नजर आई। बीएसई सेंसेक्स 549.21 अंकों की जोरदार तेजी के साथ 76,608.98 अंकों पर खुला, वहीं एनएसई निफ्टी ने भी आज 160.95 अंकों की तेजी के साथ 23,928.40 अंकों पर कारोबार शुरू किया
सेंसेक्स के 28 कंपनी के शेयर हरे निशान में
आज के कारोबार में सेंसेक्स की 30 में से 28 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की 2 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। इसी तरह निफ्टी की 50 में से 46 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की 4 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। सेंसेक्स में इंडिगो के शेयर आज सबसे ज्यादा 3.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले, जबकि दवा बनाने वाली कंपनी सन फार्मा के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।
👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market : सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन हरे निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market: सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market : सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान में बंद, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market : शेयर बाजार पर आज पश्चिम एशिया के बिगड़े हालात का असर, सेंसेक्स और निफ्टी हुए लाल
आईटी सेक्टर में दिख रही तेजी
सोमवार को सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल इन्फोसिस के स्टॉक्स 2.17 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 2.17 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 1.69 प्रतिशत, टीसीएस 1.42 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 1.37 प्रतिशत, एनटीपीसी 1.28 प्रतिशत, एचसीएल टेक 1.28 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 1.25 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.99 प्रतिशत, एलएंडटी 0.99 प्रतिशत, आईटीसी 0.97 प्रतिशत, ट्रेंट 0.91 प्रतिशत की बढ़त लेकर खुले।
आज बैंकिंग शेयर भी दिखा रहे दम
आज के कारोबार में बैंकिंग सेक्टर के शेयर भी दम दिखा रहे हैं। महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 0.88 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.73 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.72 प्रतिशत, बीईएल 0.68 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.62 प्रतिशत, एटरनल 0.61 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.56 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.56 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.48 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.46 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.44 प्रतिशत, एसबीआई 0.41 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.37 प्रतिशत, टाइटन 0.28 प्रतिशत और पावर ग्रिड के शेयर 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले। जबकि, भारती एयरटेल का शेयर आज 0.01 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ खुला।
निफ्टी के इन शेयरों में तेजी
आज निफ्टी में इंटरग्लोबल एविएशन, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और इटरनल सबसे ज्यादा बढ़त वाले शेयर रहे। ब्रॉडर मार्केट में निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप क्रमशः 0.98 प्रतिशत और 0.86 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। निफ्टी आईटी, निफ्टी मीडिया और निफ्टी एफएमसीजी में सबसे ज्यादा तेजी आई, जबकि निफ्टी ऑयल एंड गैस में सबसे कम बढ़त रही।
दुनिया के बाजारों के हाल
टोक्यो समय के अनुसार सुबह 10:56 बजे तक एसएंडपी 500 वायदा 0.7 फीसदी बढ़ा। जापान का टॉपिक्स सूचकांक 0.8 फीसदी की वृद्धि के साथ बंद हुआ। ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200 सूचकांक 1 फीसदी ऊपर चढ़ा। हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक 0.3 फीसदी की बढ़त पर रहा। शंघाई कंपोजिट सूचकांक में 0.5 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। यूरो स्टॉक्स 50 वायदा भी 0.3 फीसदी ऊपर चढ़ गया।



