HB TV News is a trusted digital news platform delivering the latest updates from India and around the world. We cover breaking news, politics, business, technology, entertainment, sports, and more with accuracy and speed. Our mission is to provide reliable, unbiased, and timely information to our readers.
मध्यप्रदेश में राज्यसभा का दंगल शुरू हो चुका है। भाजपा खेमे में भी भारी उठापटक है, क्योंकि कई नेता राज्यसभा के दरवाजे से दिल्ली जाने की आस लगाए बैठे हैं। इसके बावजूद किसी को भरोसा नहीं है, सबको डर है कि पिछली बार की तरह अंत समय दिल्ली से दूसरे राज्य का कोई नाम न टपक जाए।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा सीएम डॉ.मोहन यादव पर की गई टिप्पणी से उपजा विवाद अभी थमने का नाम नहीं ले रहा। सीएम के दौ कौड़ी वाले बयान के बाद कांग्रेस भी लगातार हमला कर रही है। दूसरी तरफ भाजपा के निशान पर पटवारी हैं। इन दिनों भोपाल के भाजपा कार्यालय के बाहर लगा एक पोस्टर चर्चा में है, जिसमें पटवारी को सांप बताया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट बैठक हुई। इस बैठक में स्वामित्व योजना सहित कई प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। इसके तहत वर्षों से किसी संपत्ति पर काबिज लोगों को निःशुल्क रजिस्ट्री के माध्यम से जमीन और मकान का वैध मालिकाना हक प्रदान किया जाएगा।
मॉडल एवं एक्ट्रेस ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह को 16 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सेशन जज शोभना भालवी की अदालत ने मंगलवार को यह फैसला सुनाया। इससे पहले 29 जून को कोर्ट ने दोनों को 5 दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा था।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 1 जून को मंत्रालय में मध्यप्रदेश यात्री परिवहन एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के संचालक मण्डल की बैठक ली। इसमें बताया गया कि मध्य प्रदेश में जुलाई से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा शुरू होने जा रही है। पहले चरण में इंदौर से इस सर्विस की शुरुआत होगी, जिसमें 150 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी।
डेली कॉलेज बोर्ड के चुनाव हो चुके हैं। नतीजे भी आ चुके हैं, पदाधिकारी भी चुन लिए गए हैं, लेकिन विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। अब कोर्ट के फैसलों को लेकर जंग जारी है। सोमवार को ही डेली कॉलेज से जुड़ी दो खबरें सामने आईं। एक में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देकर एक पक्ष अपनी जीत के ढोल पीट रहा है, वहीं दूसरा पक्ष उसे महज भ्रामक प्रचार बता रहा है।
इंदौर। मध्यप्रदेश और खासकर इंदौर के भाजपा नेता सबसे अलग हैं। अपने मन की करते हैं और कभी-कभी तो ऐसी करते हैं जो किसी के समझ नहीं आती। बड़े नेता चाहे लाख चिल्लाते रहें, सीख देते रहें लेकिन हमारे नेता अपनी ही राह पर चलते हैं। अब देख लीजिए ना, पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर सीएम डॉ.मोहन यादव तक पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील कर रहे हैं लेकिन हमारे नेता अपनी ही धुन में हैं।
जन्मदिन का होर्डिंग लगाकर घुमा दी गाड़ी
एक भाजपा के नेता हैं। विधायक महेंद्र हार्डिया के खासमखास। कई बार पार्षद रहे हैं। वर्तमान में महापौर परिषद के सदस्य हैं। अब बेचारे का जन्मदिन आया। कई जगह होर्डिंग-वोर्डिंग लगे, लेकिन इस बार पहाड़िया या उनके समर्थकों ने सबसे अलग कुछ करने की कोशिश की। फिर क्या था, लोडिंग वाहन के दोनों तरफ जन्मदिन की बधाई वाला होर्डिंग लगाकर उसे पूरे शहर में घुमा दिया गया।
जन्मदिन तो साल में एक ही बार आता है
देश में पेट्रोल-डीजल का संकट है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार लोगों और नेताओं से पेट्रोल-डीजल की बचत की अपील कर रहे हैं। पीएम के कहने पर भाजपा के सारे मंत्री से लेकर सीएम तक ने अपने काफिले में गाड़ियों की संख्या कम कर दी, लेकिन इससे हमारे इंदौरी नेताओं को क्या फर्क पड़ने वाला। आखिर जन्मदिन तो साल में एक ही बार आता है ना, पेट्रोल-डीजल की बचत तो 364 दिन हो ही जाएगी।
कई नेता गंवा चुके हैं पद
विडंबना यह है कि मध्यप्रदेश में गाड़ियों के काफिले के कारण कई भाजपा नेताओं को अपने पद गंवाने पड़े हैं। भिंड के किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सज्जन सिंह यादव तो इतने गाड़ियों के साथ पदभार ग्रहण करने पहुंच गए कि पद से हाथ धोना पड़ा। कुछ ऐसा ही मध्य प्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष सौभाग्य सिंह के साथ भी हुआ था। आज भी यह सिलसिला जारी है।
बेचारे करें क्या, मन जो नहीं मानता
माना कि पेट्रोल-डीजल का संकट है। बड़े नेता अपील भी कर रहे हैं, लेकिन बिना गाड़ियों के काफिले के सड़क पर निकले नेताओं को भला कौन पूछेगा। यह भी सच है कि गाड़ियों और भीड़ से ही तो भौकाल बनता है। अब ऐसे में अपने नेताओं को दोष देना ठीक नहीं होगा। बेचारे गाड़ी पर नहीं चलेंगे और साइकिल या दोपहिया पर निकल लेंगे तो उनमें और आम आदमी में क्या फर्क रह जाएगा। ऐसे में नंदू भिया को भी गलत ठहराना ठीक नहीं होगा। आखिर वे भी बेचारे नेता ही तो हैं।
शहर में लंबे समय से चल रहे जल संकट में अब सीएम डॉ.मोहन यादव की एंट्री हो गई है। रविवार को सीएम यादव ने संभागायुक्त कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर इंदौर के जल संकट की स्थिति की समीक्षा की। सीएम यादव ने अधिकारियों को सख्त निर्देश भी दिए।
हमेशा विवादों में रहने वाले रतलाम की आलोट सीट से भाजपा विधायक चिंतामणि मालवीय एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपनी ही सरकार की प्रशासनिक व्यवस्था पर कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में शक्ति का केंद्र नौकरशाही बन गई है।
कर्मचारी गृह निर्माण संस्था की वरीयता सूची का विवाद अब हाईकोर्ट पहुंच गया है। हाईकोर्ट ने संस्था की सदस्य सुशीला चौरसिया की याचिका पर सुनवाई करते हुए फिलहाल वरीयता सूची के आधार पर प्लॉट का आवंटन रोक दिया है। हाईकोर्ट ने सहकारिता विभाग, इंदौर विकास प्राधिकरण तथा अन्य संबंधित पक्षों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।
डेली कॉलेज बोर्ड के चुनाव होने के बाद भी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। अब चुनावी प्रक्रिया में हुई गड़बड़ियों का मामला हाईकोर्ट पहुंच चुका है और कोर्ट ने इस संबंध में जांच के आदेश भी जारी कर दिए हैं। हाईकोर्ट ने रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसाइटी तथा साइबर क्राइम पुलिस को 15 दिन में विस्तृत जांच कर कोर्ट में रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।
मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा के केस में सीबीआई की जांच अब आगे बढ़ती जा रही है। सीबीआई ने शुक्रवार को सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह को स्पेशल कोर्ट में पेश किया। सीबीआई ने दोनों की 5-5 दिन की रिमांड मांगी, जो मंजूर हो गई। अब सीबीआई सास और पति को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ करेगी।
शहर के पुराने कई इलाकों का भूगोल अब इतिहास बन गया है। अब वह गलियां, वे चौबारे और वे झरोखे गायब हैं। सैकड़ों साल का इतिहास समेटे शहर की इस पहचान को विकास की भेंट चढ़ाया जाता रहा है। ताजा मामला छावनी का है। यहां लोगों के सैकड़ों साल पुराने घर और दुकानों को नगर निगम द्वारा अब मलबा बनाया जा चुका है।
मॉडल और एक्टर ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में सीबीआई ने बड़ा एक्शन लेते हुए सास गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत मंजूर होने के बाद सीबीआई ने यह फैसला लिया है।
एक्ट्रेस और मॉडल ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह अब 29 मई तक सीबीआई के हवाले रहेगा। कोर्ट ने उसकी रिमांड दे दी है। इधर, ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई, लेकिन फैसला सुरक्षित रख लिया गया है।
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना इलाके में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। अजयगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम बिहारपुरवा में निर्माणाधीन कुआं धंसने से दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। सभी मजदूर रेत की खदान नुमा कुएं में काम कर रहे थे, जब अचानक वहां की मिट्टी धंस गई और सभी मलबे में जिंदा दब गए।
मॉडल और एक्टर ट्विशा की संदिग्ध मौत की जांज करने कि लिए दिल्ली से सीबीआई की टीम सोमवार को भोपाल पहुंच गई है। सीबीआई ने जांच अपने हाथ में लेते हुए फिर से एफआईआर भी दर्ज कर ली है। परिजनों के आग्रह पर सीएम डॉ.मोहन यादव ने इस मामले की सीबाई जांच की सिफारिश की थी।
राऊ-रंगवासा स्थित भूतनाथ मंदिर का विवाद और गहराता जा रहा है। मंदिर से जुड़े लोगों ने जहां कॉलोनाइजर और कारोबारी संजय अग्रवाल पर मंदिर की जमीन पर कब्जे का आरोप लगाया है, वहीं अग्रवाल ने इससे इनकार किया है। विवाद इतना बढ़ गया है कि अब प्रशासन 1925 के खसरे के हिसाब से नपती कराने की तैयारी कर रहा है।
पश्चिम बंगाल से रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को अब भगाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बांग्लादेशी और रोहिंग्या को डिपोर्ट करने का आदेश दिया है। इसके लिए राज्य में रोंहिग्या के लिए होल्डिंग सेंटर बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
शहर इन दिनों भीषण जलसंकट से जूझ रहा है। कभी विधायक नाराज हो रहे हैं तो कभी नाराज लोग विधायक के घर प्रदर्शन कर रहे हैं। नगर निगम की टैंकर से जल वितरण की नि:शुल्क व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है। नगर निगम के टैंकर भी हरे-हरे नोट देखकर ही आ रहे हैं। ऐसे में शहर नगर निगम के प्रमुख विभाग जलकार्य के प्रभारी अभिषेक शर्मा बबलू को ढूंढ रहा है।
भोपाल में मॉडल और एक्टर ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में उसके पति समर्थ सिंह को कोर्ट ने 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अब पुलिस उससे पूछताछ करेगी, जिसमें कई खुलासे होंगे। कोर्ट ने समर्थ का पासपोर्ट भी जब्त कर लिया है।
प्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश लोकायुक्त के विशेष पुलिस स्थापना को सूचना के अधिकार (आरटीआई) अधिनियम से छूट देने के मामले में राज्य सरकार पर बेहद तीखी और कड़ी टिप्पणी की है। जस्टिस जे.के. माहेश्वरी और जस्टिस अतुल एस. चांदुरकर की पीठ ने सुनवाई के दौरान मप्र सरकार की खिंचाई करते हुए न केवल लोकायुक्त को मिली इस छूट की वैधता पर सवाल उठाए।
मॉडल एवं एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह को भोपाल पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वह शुक्रवार को जबलपुर जिला कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा। यहां भोपाल पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया। समर्थ को पुलिस अपने साथ लेकर भोपाल के लिए रवाना हो गई है।
भोपाल की मॉडल ट्विशा शर्मा केस में अब नया मोड़ आ गया है। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने दोबारा पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने यह भी कहा कि पोस्टमार्टम मृत देह के सम्मान को ध्यान में रखते हुए किया जाना चाहिए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कोर्ट यह तय करेगा कि शव किसे सौंपा जाएगा।
भोपाल। राज्य शासन ने डेली कॉलेज के बोर्ड में अपने नए प्रतिनिधि नियुक्त कर दिए हैं। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 22 मई को आदेश जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि पूर्व में नियुक्त पदाधिकारियों का कार्यकाल समाप्त हो गया है।
भोपाल। भोपाल की एक्टर व मॉडल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले की जांच सीबीआई से कराने की तैयारी चल रही है। मध्यप्रदेश सरकार ने मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
शहर इन दिनों भयंकर जलसंकट से जूझ रहा है। जनता पानी के लिए त्राहि-त्राहि कर रही है। हालत यह है कि नगर निगम और प्रशासन के लाख दावों के बावजूद बिना पैसे के लोगों को पानी नहीं मिल रहा। पानी के इस व्यापार से नेता से अधिकारी तक जुड़े हुए हैं। ऐसे में इंदौर की जनता कहां जाए?
इंदौर। शहर में जलसंकट के बीच गुरुवार को दिनभर मंथन चलता रहा। वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक के साथ महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने विधायकों के साथ भी बैठक की। गुरुवार को ही कांग्रेस पार्षदों ने निगमायुक्त से मुलाकात कर जलकार्य विभाग देख रहे अपर आयुक्त आशीष पाठक की शिकायत की।
तपते इंदौर में जलसंकट गहराता जा रहा है। लोग त्रस्त हैं। यही वजह है कि जनता से लेकर विधायक तक परेशान हैं। पांच नंबर विधानसभा के विधायक महेंद्र हार्डिया ने तो इस मामले में महापौर पुष्यमित्र भार्गव पर जमकर नाराजी जाहिर की थी। अब महापौर भार्गव का कहना है कि 2013 में नर्मदा का तीसरा चरण आया था। इसके बाद 2013 से 2020 के बीच नर्मदा का पानी लाने का कोई प्रयास नहीं किया गया। इसकी वजह से परेशानी आ रही है।
भोपाल। मॉडल ट्विशा शर्मा का दोबारा पोस्टमार्टम नहीं होगा। दोबारा पोस्टमार्टम कराने की अर्जी को भोपाल की कोर्ट ने खारिज कर दिया। ट्विशा के परिवार ने मांग की थी कि दिल्ली के एम्स में सेकेंड पोस्टमार्टम हो।
इंदौर। इन दिनों इंदौर की राजनीति में समझौतों का नया दौर शुरू हो गया है। कभी कोई जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र की समस्या बता दे, तो बजाए समस्या दूर करने के उसे चुप कराने का काम शुरू हो जाता है। अब ताजा मामला विधानसभा पांच के विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेता महेंद्र हार्डिया का है।
नई दिल्ली। फेम इंडिया ने देश के आईएएस अधिकारियों के कामकाज और लोकप्रियता को लेकर एक सर्वे किया है। इसे “सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026” नाम दिया गया है। इस सर्वे के प्राथमिक परिणाम जारी कर दिए गए हैं। देश के 100 सर्वेश्रेष्ठ आईएएस की सूची में इंदौर के कलेक्टर शिवम वर्मा का नाम भी शामिल है।
इंदौर। राऊ, रंगवासा के भूतनाथ मंदिर को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मंगलवार को मंदिर के लोग कलेक्टर शिवम वर्मा के पास पहुंचे और कहा कि कॉलोनाइजर संजय अग्रवाल फर्जी तरीके से मंदिर की जमीन पर कब्जा कर लिया है और आने-जाने का रास्ता भी बंद है। दूसरी तरफ संजय अग्रवाल का कहना है कि यह जमीन उनके ट्र्स्ट की है।
भोपाल में अभिनेत्री और मॉडल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला लगातार गहराता जा रहा है। अब सहेली के बाद मां, बहन और पिता के साथ हुई उनकी निजी चैट्स भी सामने आई हैं, जिन्होंने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है।
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में रविवार सुबह तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी रेलगाड़ी की वातानुकूलित बोगी में आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
इंदौर। देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में उज्जैन के संभागायुक्त आशीष सिंह ने कड़ा एक्शन लिया है। संभागायुक्त ने शनिवार दोपहर एसडीएम संजीव सक्सेना और नायब तहसीलदार रवि शर्मा को निलंबित कर दिया है।
इंदौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पेट्रोल-डीजल-गैस की बचत के आह्वान का असर अब पूरे देश में दिखाई देने लगा है। मंत्रियों के काफिले में कमी के बाद अब सरकारी दफ्तरों में इसे अमल में लाया जाने लगा है। एमपी के आलीरजापुर की कलेक्टर नीतू माथुर ने इस मामले में अनोखी पहल की है।
इंदौर। इन दिनों इंदौर की भाजपा में एक मामला बहुत चर्चा में है। जिन लोगों को यह पता है वे चटखारे ले-लेकर इसकी बात कर रहे हैं, लेकिन बहुतों को पता भी नहीं है। किस्सा है ही ऐसा। सारे नेता से लेकर विधायक तक इस बात पर दंग हैं कि आखिर एक सिंधी व्यापारी इन सब पर भारी कैसे पड़ गया।
डेली कॉलेज सोसायटी के संविधान संशोधन, चुनाव प्रक्रिया तथा बोर्ड ऑफ गवर्नर्स से जुड़े मामलों को चुनौती देने के लिए दायर याचिकाओं को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने आज खारिज कर दिया। न्यायमूर्ति संदीप एन. भट्ट की एकलपीठ ने विस्तृत सुनवाई के बाद स्पष्ट रूप से कहा कि जब चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी हो, बैलेट पेपर्स जारी हो चुके हों और चुनाव की तारीख घोषित हो चुकी हो, तब इस स्तर पर न्यायालय हस्तक्षेप नहीं करेगा।
इंदौर। मध्य प्रदेश के धार स्थित ऐतिहासिक भोजशाला पर हाई कोर्ट ने शुक्रवार को फैसला सुना दिया है। अदालत ने भोजशाला को मंदिर माना है। कोर्ट ने कहा-यह मंदिर है, हिंदुओं को पूजा का अधिकार।
भोपाल। मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव गुरुवार को दिल्ली में थे। इस दौरान उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह सहित कई मंत्रियों और नेताओं से मुलाकात की। सीएम की इस यात्रा को मध्यप्रदेश के मंत्रिमंडल विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है।
देवास। मध्य प्रदेश के देवास स्थित एक पटाखा फैक्टरी में गुरुवार सुबह भीषण विस्फोट हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के मकानों की दीवारें तक हिल गईं। लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। इस हादसें में तीन मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि 20 से ज्यादा घायल हैं। मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है।
महापौर जी को लोग अब तक बड़ी डीजल गाड़ियों में घूमते देखते आए हैं। यह वही महापौर हैं, जिन्होंने शपथ लेते ही पेट्रोल-डीजल कारों से तौबा करने का ऐलान किया था। शपथ लेने के बाद वे इलेक्ट्रिक कार से घर गए थे। इसके बाद से वह इलेक्ट्रिक कार नजर नहीं आई।
इंदौर। आर्मी के एक सूबेदार की जमीन के सीमांकन को लेकर फैलाई गई खबर पूरी तरह झूठी निकली। इतनी झूठी कि खुद शिकायतकर्ता आर्मी सुबेदार ने ही इसका खंडन कर दिया। प्रशासन ने भी इस मामले में स्पष्टीकरण जारी किया है।
कांग्रेस के पूर्व विधायक अश्विन जोशी का शुक्रवार को निधन हो गया। उनके निधन पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा ने जो लिखा है, उसे राजनीति से जुड़े लोगों को पढ़ना चाहिए। यहां यह उल्लेखनीय है कि अश्विन जोशी ने गोपी नेमा को चुनाव में हराया था।
राजनीतिक शुचिता के लिए पहचाने वाली भाजपा के नेताओं के आचरण इन दिनों चिन्ता में डाल रहे हैं। चिन्तामणि मालवीय जैसे कई नेता समय-समय पर अपने व्यवहार से भाजपा को परेशानी में डालते रहे हैं, लेकिन ताज्जुब इस बात का है कि पार्टी आलाकमान को इसकी परवाह नहीं है।
इंदौर। कांग्रेस के पूर्व विधायक अश्विन जोशी का शुक्रवार को 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। एक जमाने में इंदौर में उनकी तूती बोलती थी। गर्मियों में जब इंदौर में लोग पानी के लिए तरसते थे, तो अश्विन जोशी ने टैंकरों के माध्यम से घर-घर पानी पहुंचाया। इसीलिए उन्हें लोगों ने पानी वाले बाबा संबोधन दिया।
इंदौर। लोक संस्कृति मंच द्वारा दशहरा मैदान पर आयोजित मालवा उत्सव के दूसरे दिन गुरुवार को विभिन्न राज्यों से आए लोक कलाकारों ने शानदार लोक नृत्य प्रस्तुत किए। गरबा रास, पनिहारी, गोफ रास,अहिराई लाठी, सिद्धि धमाल, गुस्सादी,गेडी, भरतनाट्यम व कत्थक की प्रस्तुति ने लोगों को लुभाया।
इंदौर। कलेक्टर शिवम वर्मा की सख्ती से शहर के एक मॉल माफिया को क्यूसर हॉक की जमीन के मामले में बड़ा झटका लगा है। एसडीएम जूनी इंदौर ने इस जमीन के भू स्वामी के रूप में आईडीए का नाम दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
इंदौर। इंदौर के देवी अहिल्या बाई होलकर एयरपोर्ट के डायरेक्टर सुनील मग्गीरवार के खिलाफ पीएमओ तक शिकायत पहुंची। इसके बाद दिल्ली से एक टीम इंदौर आई और जांच कर यहां से रवाना हो गई है। बताया जाता है कि डायरेक्टर साहब को पीएम, सीएम से लेकर सांसद तक का डर नहीं है।
इंदौर। दशहरा मैदान पर बुधवार से मालवा उत्सव का आगाज हो गया। लोक संस्कृति मंच एवं नगर पालिका निगम , संस्कृति संचनालय मध्यप्रदेश के सहयोग से मनाए जा रहे इस उत्सव में आज कला प्रेमियों की उपस्थिति दशहरा मैदान परिसर पर देखी गई।
इंदौर। डेली कॉलेज में इन दिनों बोर्ड ऑफ गर्वनेंस के चुनाव चल रहे हैं। इस बीच मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य हाल के दिनों में संविधान संशोधन एवं अन्य मुद्दों को लेकर ओल्ड डेलियन्स के बीच उत्पन्न भ्रम और शंकाओं पर खुले रूप से चर्चा करना था।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट बैठक हुई। कैबिनेट में राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की तर्ज पर मप्र व्यापार कल्याण बोर्ड का गठन होगा। इसके अध्यक्ष सीएम डॉ. मोहन यादव होंगे।
इंदौर। पश्चिम बंगाल में भाजपा की भारी जीत पर मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भावुक होकर रोने लगे। आंसू पोंछते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि ममता बनर्जी ने उनके खिलाफ दुष्कर्म और विदेश में बच्चों को बेचने तक के प्रकरण दर्ज करवाए। न्यायपालिका की निष्पक्षता के कारण आज वे सबके सामने हैं, नहीं तो ममता ने उन्हें जेल भेजने की पूरी तैयारी कर रखी थी।
इंदौर। मध्यप्रदेश के जबलपुर के बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे में 13 लोगों की मौत हो चुकी है। इस हादसे में सारे प्रशासनिक तंत्र की लापरवाही साफ दिख रही है, लेकिन जबलपुर के कलेक्टर राघवेंद्र सिंह इसे मानने को तैयार नहीं। वे जिंदा लोगों को बचा नहीं पाए, उल्टे दो बच्चों के शव बरामद कर उन्होंने सोशल मीडिया पर इसे प्रशासन की सफलता के रूप में प्रचारित किया।
भोपाल। मध्य सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासिनक सर्जरी की है। इसके तहत 62 आईपीएस के ट्रांसफर कर दिए गए हैं। इसमें 19 जिलों के एसपी को भी इधर से उधर किया गया है। इसके अलावा एडीजी, डीआईजी और डीसीपी स्तर के अधिकारियों को भी इधर से उधर किया गया है।
इंदौर। डेली कॉलेज बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चुनाव में शनिवार को नामांकन फॉर्म की जांच हुई। इसमें से कई में गलतियां मिली हैं। विशेष रूप से ठाकुर नरेंद्र सिंह बिडवाल और ठाकुर अनिरुद्ध प्रताप सिंह जी डोटरिया का नामांकन खारिज हो गया है। उन्हें 3 मई को दोपहर 3 बजे डेली कॉलेज के दरबार हॉल स्थित चुनाव कार्यालय में सुनवाई के लिए बुलाया गया है। इसके बाद रविवार को ही अंतिम सूची प्रकाशित होगी।
भोपाल। जबलपुर के बरगी जलाशय में हुए क्रूज हादसे के बाद सीएम डॉ.मोहन यादव ने सख्त कार्रवाई की है। सीएम मोहन यादव के निर्देश पर लापरवाही बरतने वाले क्रूज पायलट, क्रूज हेल्पर और टिकट काउंटर प्रभारी की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं। होटल मैकल रिसॉर्ट और बोट क्लब बरगी के मैनेजर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा रीजनल मैनेजर संजय मल्होत्रा को मुख्यालय अटैच करते हुए उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
इंदौर। लोक संस्कृति मंच द्वारा आयोजित मालवा उत्सव इस वर्ष 6 मई से दशहरा मैदान में आयोजित होने जा रहा है। इस बार का उत्सव जनजाति नृत्य व जनजाति लोक कला एवं महिला शक्ति को समर्पित होगा। देश भर के लोक कलाकार इस आयोजन में शामिल होंगे।
इंदौर। कलेक्टर शिवम वर्मा ने एसडीएम ओमनारायण बड़कुल को काम में लापरवाही बरतने पर कारण बताओ नोटिस दिया है। बड़कुल ने नियमों को ताक पर रख कर कनाड़िया की एक जमीन के संबंध में आदेश पारित कर दिया, जबकि इसमें कलेक्टर की अनुमति जरूरी थी। कलेक्टर ने नोटिस में सात दिन के अंदर जवाब मांगा है, नहीं तो एकतरफा कार्रवाई की जाएगी।
जब भी इंदौर में हेलमेट नहीं पहनने वालों के चालान बनने लगते हैं, विरोध शुरू हो जाता है। कोर्ट से लेकर पुलिस-प्रशासन तक के पूरी ताकत लगाने के बाद भी लोग हेलमेट पहनना शुरू नहीं करते। इस साल भी पुलिस ने इंदौर में हेलमेट नहीं पहनने वालों के चालान बनाने शुरू कर दिए हैं। हर दिन काफी संख्या में चालान बन रहे हैं, लेकिन हेलमेट पहनने की बजाए लोग विरोध कर रहे हैं।
जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर के बरगी डैम में गुरुवार शाम को एक क्रूज डूबने की खबर है। इस क्रूज में 30 से 35 पर्यटक सवार बताए जा रहे हैं। इनमें से कई लोग तैरकर बाहर निकल आए, जबकि कई लापता बताए जा रहे हैं। अब तक 4 शव बरामद किए जा चुके हैं।
इंदौर। मध्यप्रदेश में निगम-मंडल-प्राधिकरण-प्रकोष्ठ-आयोग में लगातार नियुक्तियां हो रही हैं, लेकिन इंदौर में कुछ अलग ही खेल चल रहा है। इस खेल के कारण इंदौर विकास प्राधिकरण में नियुक्ति नहीं हो पा रही है। मंत्रीगुट और भाजपा के अन्य नेताओं के बीच लड़ाई के कारण नाम पर फैसला नहीं हो पा रहा। अब भाजपा के ही कुछ नेता और गुट मंत्रीजी की प्लानिंग को ध्वस्त करने में लगे हैं।
इंदौर। इंदौर के भूमाफिया फर्जीवाड़े के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाते रहते हैं। इसमें फर्जी एनओसी का मामला प्रमुख है। हाल ही में इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) में एक ऐसा ही प्रकरण सामने आया है, जिसमें आईडीए के अधिकारियों की फर्जी साइन से एनओसी लेने की कोशिश की गई थी। इस संबंध में आईडीए ने पुलिस में लिखित शिकायत की है, जिसमें विधि विभाग के एक कर्मचारी पर शंका जाहिर की गई है।
सेना की विशेष ट्रेन को रोकने की साजिश रचने वाले सनसनीखेज मामले में रेलवे न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है। पटरी पर डेटोनेटर लगाकर ट्रेन को रोकने के दोषी पाए गए आरोपी को 6 साल के सश्रम कारावास और 5 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा दी गई है
इंदौर। कर्मचारी गृह निर्माण सहकारी संस्था में वरीयता सूची के साथ खेल अब भी जारी है। आईडीए ने यह सूची संयुक्त आयुक्त को वापस कर दी है। आईडीए ने कहा है कि यह सूची सहकारिता उपायुक्त ने भेजी है और इसमें संयुक्त आयुक्त की अनुशंसा नहीं है। इसलिए आप अनुशंसा कर फिर से सूची भेजें। आईडीए पहले भी यह सूची संयुक्त आयुक्त को वापस कर चुका है।
इंदौर। सीएम डॉ.मोहन यादव कल यानी बुधवार 29 अप्रैल को इंदौर को एक बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। सीएम कल इंदौर नगर निगम द्वारा विकसित 60 मेगावाट क्षमता के सोलर पावर प्लांट का अधिकृत तौर पर शुभारंभ करेंगे। इससे नगर निगम को हर महीने बिजली पर खर्च किए जाने वाले तीन-चार करोड़ रुपए की बचत होगी। यह परियोजना खरगोन जिले के समराज और आशुखेड़ी गांवों में स्थापित की गई है।
इंदौर। भाजपा में इन दिनों नियुक्तियों का सिलसिला चल रहा है। हर दिन निगम-मंडल-प्राधिकरण-प्रकोष्ठ में नियुक्तियां हो रही हैं। इसके लिए नेता अपने समर्थकों के माध्यम से जोर-आजमाइश कर रहे हैं। एक अच्छी बात यह कि इन नियुक्तियों में राजनीतिक संतुलन बनाने के साथ ही पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं का ध्यान रखा जा रहा है।