दतिया विधायक घनश्याम सिंह की विधायकी को हाईकोर्ट में चुनौती, एफिडेविट में जानकारी छिपाने का आरोप

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। दतिया की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। भाजपा नेता और अधिवक्ता दीपक बेलपत्री ने दतिया विधायक घनश्याम सिंह की विधानसभा सदस्यता को जबलपुर हाईकोर्ट में चुनौती दी है। 17 सितंबर 2026 को अधिवक्ता शिवम गौतम के माध्यम से इस संबंध में याचिका दायर की गई है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि घनश्याम सिंह ने हाल ही में हुए दतिया विधानसभा उपचुनाव के दौरान दाखिल अपने चुनावी हलफनामे में वर्ष 1991 के एक आपराधिक प्रकरण की जानकारी का उल्लेख नहीं किया।

1991 के चक्का जाम मामले में एफआईआर

यह मामला करीब 35 साल पुराना है। 21 मई 1991 को तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के बाद देशभर में विरोध-प्रदर्शन हुए थे। इसी क्रम में दतिया में झांसी चुंगी, किला चौक सहित कई स्थानों पर चक्का जाम किए जाने की बात सामने आई थी। आरोप है कि इस मामले में कुल 22 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। इनमें घनश्याम सिंह, पूर्व विधायक राजेंद्र भारती और चंदन सिंह सहित अन्य लोगों के नाम शामिल थे।

घनश्याम सिंह ने छुपाई जानकारी

याचिकाकर्ता का दावा है कि राजेंद्र भारती ने वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में दाखिल अपने चुनावी हलफनामे में इस प्रकरण और संबंधित धाराओं की जानकारी दी थी। वहीं, हाल में हुए दतिया विधानसभा उपचुनाव में घनश्याम सिंह द्वारा दाखिल हलफनामे में इस प्रकरण का उल्लेख नहीं किया गया। अब हाईकोर्ट में दायर याचिका में इसी बिंदु को आधार बनाकर घनश्याम सिंह की विधानसभा सदस्यता को चुनौती दी गई है।

घनश्याम और राजेंद्र भारती के बीच पहले से विवाद

दतिया उपचुनाव के दौरान कांग्रेस के भीतर घनश्याम सिंह और पूर्व विधायक राजेंद्र भारती के बीच राजनीतिक खींचतान भी सामने आई थी। घनश्याम सिंह ने राजेंद्र भारती पर भाजपा से कथित फंडिंग लेकर चुनाव में भितरघात करने का आरोप लगाया था। वहीं, राजेंद्र भारती ने भी घनश्याम सिंह के खिलाफ तीखी बयानबाजी की थी। दोनों नेताओं के बीच बढ़े विवाद के बाद कांग्रेस ने राजेंद्र भारती को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया था।

राजेंद्र भारती की सजा के बाद हुआ उपचुनाव

दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव की स्थिति पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को एक मामले में सजा सुनाए जाने के बाद बनी थी। सहकारी बैंक के अध्यक्ष रहते हुए एफडी से जुड़े कथित घोटाले और धोखाधड़ी के मामले में अदालत ने भारती को तीन वर्ष की सजा और डेढ़ लाख रुपये के जुर्माने से दंडित किया था। सजा के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त हो गई थी, जिसके चलते दतिया सीट पर उपचुनाव कराया गया। उपचुनाव में घनश्याम सिंह ने भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को हराकर जीत दर्ज की थी। अब उनकी विधानसभा सदस्यता को लेकर हाईकोर्ट में दायर याचिका ने दतिया की राजनीति में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भारत-अमेरिका के बीच युद्ध अभ्यास 2026 जारी, सुरक्षा सहयोग और समझ बढ़ी

भारत-अमेरिका युद्ध अभ्यास 2026 जारी है, जो दोनों देशों के बीच सुरक्षा सहयोग और समझ को बढ़ा रहा है। यह अभ्यास केवल ट्रेनिंग नहीं, रिश्तों को भी मजबूत करता है।

फर्जी पहचान और नकली आधार के साथ पकड़े गए लॉरेंस-आरज़ू बिश्नोई गैंग के दो शार्पशूटर

फर्जी पहचान और नकली आधार के साथ पकड़े गए दो शार्पशूटर लॉरेंस-आरज़ू बिश्नोई गैंग के सदस्य थे। पुलिस ने हथियारों के साथ उन्हें दबोचा।

उज्जैन के बाबा काल भैरव को जेल गेट पर मिलेगा गार्ड ऑफ ऑनर, कैदी करेंगे फूल बरसाना

उज्जैन के बाबा काल भैरव को जेल गेट पर गार्ड ऑफ ऑनर मिलेगा, कैदी फूल बरसाकर स्वागत करेंगे। डोल ग्यारस के अवसर पर भव्य सवारी निकाली जाएगी।

MP Forest Guard भर्ती: 5,935 उम्मीदवारों का फिजिकल टेस्ट 23-25 अक्टूबर तक

मध्य प्रदेश में MP Forest Guard भर्ती के लिए 5,935 उम्मीदवारों का फिजिकल टेस्ट 23 से 25 अक्टूबर तक आयोजित होगा। पूरी प्रक्रिया और तैयारी जानें।

इंदौर में महिला ठग ने बैंक सर्वेयर से 41 हजार रुपये ठगे, कॉल कर किया फर्जी दावा

इंदौर में महिला ठग ने बैंक सर्वेयर से 41 हजार रुपये ठगे। कॉल कर किया फर्जी दावा। पुलिस जांच में जुटी।

शाम 4 बजे बाणसागर बांध के 6 गेट खुलेंगे, सोन नदी में 804 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जाएगा

शाम 4 बजे बाणसागर बांध के 6 गेट खुलेंगे, जिससे सोन नदी में 804 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जाएगा। प्रशासन ने निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया है।

इंदौर-भोपाल में UPI शुल्क प्रस्ताव पर व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज, नो UPI डे मनाने की तैयारी

इंदौर-भोपाल में UPI शुल्क प्रस्ताव पर व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। वे 23 सितंबर को 'नो UPI डे' मनाने वाले हैं।

भोपाल-इंदौर में आज झोंकेदार हवा, कुछ जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना

भोपाल-इंदौर में आज झोंकेदार हवा के साथ मौसम में बदलाव होगा। कुछ जिलों में गरज के साथ बारिश का अनुमान है, जबकि ज्यादातर जगह शुष्क रहेगा।

भोपाल: तंबाकू फैक्ट्री में GST इंटेलिजेंस की छापेमारी, 60 करोड़ टैक्स चोरी का खुलासा

भोपाल में तंबाकू फैक्ट्री में जीएसटी इंटेलिजेंस की छापेमारी से 60 करोड़ टैक्स चोरी का खुलासा हुआ। मालिक गिरफ्तार, जांच जारी।

एशियन गेम्स 2026 से बाहर हुए नीरज चोपड़ा, चोट लगने पर जताया दर्द

एशियन गेम्स 2026 से बाहर हुए नीरज चोपड़ा ने चोट के कारण दुख जाहिर किया। भारत के स्टार खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक की उम्मीद खो दी।