ज्ञानेश कुमार जी, क्या आपके सहकर्मी भी विपक्ष की तरह झूठ बोल रहे?

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

विपक्ष चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर लगातार सवाल उठाता रहा है। विशेषकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार तो हमेशा ही टारगेट पर रहे हैं। वे विपक्ष की हर शिकायत और आपत्ति को झुठलाते रहे हैं। इन प्रक्रियाओं पर चुनाव आयोग के दो चुनाव आयुक्तों की आपत्तियां बंद कमरों से बाहर आ चुकी हैं।

इंडियन एक्सप्रेस की एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले दस महीनों में कम-से-कम 14 बार आयोग के फैसलों और प्रक्रियाओं पर लिखित आपत्ति दर्ज की। दोनों चुनाव आयुक्तों ने नए मतदाताओं का पंजीकरण, मतदाता सूची से नाम हटाना और जोड़ना, एसआईआर की प्रक्रिया और पूरे मतदाता डेटाबेस की निगरानी एवं सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं।

अब तक सरकार का तोता बनकर बोलते रहे ज्ञानेश कुमार क्या यह बताने का कष्ट करेंगे कि अगर चुनाव आयोग के तीन में से दो सदस्य किसी प्रक्रिया पर बार-बार आपत्ति दर्ज कर रहे थे, तो वे अब तक चुप क्यों बैठे रहे?

ज्ञानेश कुमार एक संवैधानिक पद पर बैठे हैं और अब तक वह संविधान का जिक्र कर ही विपक्ष का मुंह बंद कराते रहे हैं। क्या वे यह बताने का कष्ट करेंगे कि आखिर किस संविधान का पालन कर रहे थे?

एसआईआर की प्रक्रिया के तहत मृत मतदाताओं और डुप्लीकेट नाम हटने चाहिए। स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाताओं की पहचान होनी चाहिए, लेकिन यह भी तो तय हो कि एक भी वास्तविक मतदाता गलत तरीके से सूची से बाहर न हो।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि एसआईआर को लेकर अब तक चली प्रक्रिया में जिन मतदाताओं के नाम सूची से बाहर कर दिए गए हैं, उनके लिए क्या प्रावधान होगा? एक सवाल यह भी कि जो लोग चुनाव आयोग की गलत प्रक्रियाओं की वजह से मतदान से वंचित रहे हैं, उनकी भरपाई कैसे होगी?

अब तक तो सिर्फ संदेह हो रहा था, लेकिन अब कलई खुल गई है।

ज्ञानेश कुमार जी, अब तो मुंह खोलिए। हमेशा की तरह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर अपने दोनों चुनाव आयुक्तों की बातों को झूठा बता दीजिए…
अच्छा तो यह होगा कि आप सच और झूठ का खुलासा खुद ही कर दें…
ज्ञानेश कुमार जी, अगर सचमुच गड़बड़ियां हुई हैं तो लोकतंत्र की इस हत्या का श्रेय आपको ही जाएगा…

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

जमुई में वंदे भारत एक्सप्रेस के नीचे आकर रेलकर्मी राकेश कुमार साव की मौत

जमुई में वंदे भारत एक्सप्रेस के नीचे आने से रेलकर्मी राकेश कुमार साव की मौत हुई। घटना 24 सितंबर 2026 को दानापुर-आसनसोल रेलखंड पर हुई।

कोयला खदान पर सियासी संग्राम: जीतू पटवारी ने एमपी सरकार से मांगा जवाब

मध्य प्रदेश में कोयला खदान के पास टाइगर कॉरिडोर को लेकर सियासी संग्राम तेज हुआ है। जीतू पटवारी ने एमपी सरकार से जवाब मांगा है।

इंदौर में रविवार को हार्ट मेला, BP-शुगर से NT-proBNP जांचें मुफ्त

इंदौर में हार्ट मेला 27 सितंबर को लगेगा। BP-शुगर से लेकर NT-proBNP जांचें मुफ्त की जाएंगी। CPR ट्रेनिंग भी दी जाएगी।

मध्य प्रदेश में 35.42 लाख पेंशनधारकों के खाते में 212 करोड़ रुपए ट्रांसफर

मध्य प्रदेश में 35.42 लाख पेंशनधारकों के खाते में 212 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए। मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत यह राशि भेजी।

एसआर ग्रुप करेगा होटल इंडस्ट्री में एक हजार करोड़ का निवेश, एमपी को मिलेगा पहला जेडब्ल्यू मैरियट

एसआर ग्रुप ने इंदौर में Marriott के तीन 5 स्टार होटल बनाने के लिए 1000 करोड़ रुपये निवेश का एमओयू किया। इसमें JW Marriott मध्य प्रदेश का पहला होगा। ये होटल लग्जरी और बिजनेस सुविधाएं देंगे।

इंदौर में 103 वर्षों से चली आ रही परंपरा, अनंत चतुर्दशी पर 22 झांकियों का भव्य कारवां

इंदौर में अनंत चतुर्दशी झांकी परंपरा इस साल 103 वर्षों की विरासत के साथ मनाई जाएगी। 25 सितंबर को 22 झांकियों का भव्य कारवां निकलेगा।

नगर निगम चुनाव से पहले इंदौर में भाजपा ने तेज किया विकास कार्यों पर जोर

नगर निगम चुनाव से पहले इंदौर में भाजपा ने विकास कार्यों पर जोर दिया है। पार्टी ने 23 सड़कों के चौड़ीकरण के लिए 400 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।

आठ साल से उज्जैन के खाद्य विभाग में टिके हुए हैं बसंत दत्त शर्मा, पीएम से शिकायत भी बेअसर

उज्जैन के खाद्य अधिकारी बसंत शर्मा पर मावा व्यापारियों ने पीएम को शिकायत की। जांच रिपोर्ट से पहले माल को नकली घोषित करने और व्यापार को नुकसान पहुंचाने का आरोप है।

उड़ता तीर ट्रेलर रिलीज: आयुष्मान खुराना ने निभाया मजेदार पाक जासूस का रोल

आयुष्मान खुराना की उड़ता तीर का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस स्पाई-कॉमेडी में वे मजेदार पाक जासूस के किरदार में दिख रहे हैं।

एमआईसी में जीतू यादव का ‘श्रीगणेश’, झांकी मार्ग को जगमगाने में जुटे, बड़ी मुश्किल से मिली है कुर्सी

बड़ी मुश्किल से मिली एमआईसी कुर्सी के बाद जीतू यादव ने अनंत चतुर्दशी के झांकी मार्ग को जगमगाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। विद्युत विभाग की बैठक में सुरक्षा और लाइटिंग व्यवस्था पर चर्चा हुई।