रीवा में अग्निवीर भर्ती रैली 27 नवंबर 2026 से शुरू हो गई है। भारतीय थल सेना द्वारा आयोजित इस भर्ती प्रक्रिया में 15 जिलों के करीब 3,500 अभ्यर्थी शामिल हुए हैं। रैली रीवा के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और आईटीआई परिसर में 5 दिसंबर 2026 तक चलेगी।
अग्निवीर भर्ती रैली में 15 जिलों के अभ्यर्थी पहुंचे
इस बार अग्निवीर भर्ती रैली में मध्य प्रदेश के रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, कटनी, जबलपुर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, मंडला, बालाघाट, सिवनी और डिंडौरी जिलों के अभ्यर्थी भाग ले रहे हैं। सभी उम्मीदवारों ने पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है।
👉 यह भी पढ़ें:
- मध्यप्रदेश पुलिस में नए साल पर बड़ा फेरबदल, 33 आईपीएस अफसरों को प्रमोशन
- सिंहस्थ 2028 से पहले तैयार हुई इंदौर-खंडवा फोरलेन, उज्जैन-ओंकारेश्वर सफर दो घंटे में
- इंदौर में बढ़ी ठंड, रात का तापमान 10 डिग्री के करीब पहुंचा
- उज्जैन में बाबा महाकाल का गणेश स्वरूप में विशेष शृंगार, भस्म आरती में उमड़ा जनसैलाब
- मध्य प्रदेश में ठंड का कहर, उत्तर से आई सर्द हवाओं से बढ़ी ठिठुरन
- झाबुआ: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार कार ट्रक में घुसी, 7 घायल

शारीरिक और मेडिकल परीक्षण की विस्तृत व्यवस्था
अग्निवीर भर्ती रैली के दौरान प्रतिदिन 500 से 600 अभ्यर्थियों का शारीरिक और मेडिकल परीक्षण किया जा रहा है। काउंटरों पर आधार कार्ड, एडमिट कार्ड और मूल अंकसूचियों का सत्यापन किया जाता है। इसके बाद दौड़ और अन्य शारीरिक दक्षता परीक्षण लिए जाते हैं।
प्रशासनिक अधिकारियों ने संभाली कमान
रैली की तैयारियों और संचालन की जिम्मेदारी जबलपुर आर्मी रिक्रूटिंग सेंटर के डायरेक्टर कर्नल ऋतिक खानजोडे, रीवा कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी और जिला पंचायत की सीईओ सृष्टि देशमुख गौड़ा ने संभाली है। जिला प्रशासन ने नोडल अधिकारी समेत अन्य कर्मचारियों की तैनाती कर व्यवस्था को सुचारू रखा है।
अग्निवीर भर्ती रैली में अभ्यर्थियों के लिए सुविधाएं
भर्ती स्थल पर अभ्यर्थियों के लिए दो एंबुलेंस और डॉक्टरों की टीम तैनात है। सफाई, चलित शौचालय, सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के भी इंतजाम किए गए हैं। अभ्यर्थियों को भुगतान के आधार पर नाश्ते और फल की सुविधा उपलब्ध है।
अभ्यर्थियों को दलालों से सतर्क रहने की अपील
सेना और प्रशासन ने भर्ती रैली के दौरान दलालों से सतर्क रहने की अपील की है। परिसर में नोटिस लगाकर अभ्यर्थियों और उनके परिजनों को आगाह किया गया है कि वे किसी भी प्रकार के झांसे में न आएं। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि दलालों की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाए।



