👉 यह भी पढ़ें:
- उमर अब्दुल्ला का दावा- 370 नहीं हटता, तो भारत में शामिल होने के लिए लड़ रहे होते पीओके के लोग
- सिंधु जल संधि तनाव: उमर अब्दुल्लाह बोले- ‘इन नदियों पर पहला हक हमारा’
- Omar Abdullah : पत्नी पायल से तलाक लेने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे जम्मू-कश्मीर के सीएम, दोनों के बीच बनी सहमति
- पेपर लीक पर उमर अब्दुल्ला का जेपी नड्डा को जवाब—‘मामला 2022 का था, तब NC-कांग्रेस की सरकार नहीं थी’
- Jammu-Kashmir में विधायकों के तोड़ने के आरोपों पर भड़की भाजपा, उमर अब्दुल्ला को भेजा 100 करोड़ के मानहानि का नोटिस
- Jammu-Kashmir : पूर्ण राज्य के दर्जे पर बोले उमर अब्दुल्ला-क्या ट्रंप साहब से लगाऊं गुहार
0:00 left
बीएमसी चुनाव में महायुति की जीत पर उमर अब्दुल्लाह की प्रतिक्रिया: बोले—अब मुंबई की तरक्की की ज़िम्मेदारी बीजेपी की
बृहन्मुंबई महानगर पालिका चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व वाले महायुति की जीत पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में सबसे ज़्यादा सीटें बीजेपी को मिली हैं, इसलिए मुंबई के लोगों की समस्याओं का समाधान करना अब उनकी ज़िम्मेदारी है।
उमर अब्दुल्लाह ने कहा, “अगले पाँच साल के लिए यहां के लोगों ने बीजेपी को मौका दिया है कि मुंबई की तरक्की हो। हमने मुंबई में बहुत बड़ा बदलाव देखा है।”
उन्होंने अपने मुंबई से जुड़े अनुभव साझा करते हुए कहा, “मैंने तीन साल मुंबई में रहकर पढ़ाई की है। उस वक्त हम सपने में भी नहीं सोच सकते थे कि कोस्टल रोड जैसा बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट बनेगा। अगर इसी तरह और विकास कार्य हुए तो इसका सीधा फायदा मुंबई के लोगों को मिलेगा।”
बीएमसी चुनाव में महायुति की जीत को ऐतिहासिक माना जा रहा है। इस जीत के साथ ही करीब तीन दशकों से चले आ रहे अविभाजित शिवसेना के दबदबे का अंत हो गया है।



