मौनी अमावस्या पर संगम तट पर आस्था का सैलाब: करोड़ों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

Date:

Listen to this article
Ready to play


मौनी अमावस्या पर संगम तट पर आस्था का सैलाब: करोड़ों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर प्रयागराज के त्रिवेणी संगम तट पर आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। श्रद्धालु गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में पवित्र डुबकी लगा रहे हैं। प्रशासन के अनुमान के मुताबिक आज करीब साढ़े तीन करोड़ श्रद्धालु संगम में स्नान कर सकते हैं।

प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर आस्था का सैलाब, 3 करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान  का अनुमान, AI कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर | mauni amavasya 2026 crores of  devotees ...

भारी भीड़ को देखते हुए मेला पुलिस पूरी तरह सतर्क है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत जल, थल और नभ—तीनों स्तरों से निगरानी की जा रही है। माघ मेला क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस बल, जल पुलिस, ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों की मदद से हालात पर नज़र रखी जा रही है।

मौनी अमावस्या के मौके पर संगम में स्नान के लिए श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड समागम देखने को मिल रहा है। सुबह साढ़े आठ बजे तक करीब डेढ़ करोड़ श्रद्धालु संगम में पुण्य की डुबकी लगा चुके थे। वहीं मेला प्रशासन का दावा है कि सुबह 8 बजे तक ही एक करोड़ से अधिक लोग स्नान कर चुके थे।

काशी में मूर्ति तोड़ने का आरोप झूठा, वाराणसी में CM योगी बोले- AI से भ्रम  फैलाया जा रहा - cm yogi adityanath kashi statement social media rumours  idol vishwanath corridor manikarnika ghat

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मौनी अमावस्या की शुभकामनाएं दीं और सभी के लिए “नई ऊर्जा, उत्साह और संकल्प” की कामना की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए संगम में स्नान के लिए आए श्रद्धालुओं का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने लिखा, “आस्था के महापर्व मौनी अमावस्या के पवित्र अवसर पर, पवित्र संगम में पवित्र स्नान के लिए पधारे सभी पूज्य अखाड़ों, धर्माचार्यों, संतों, साधकों, कल्पवासियों और श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत है।”

प्रयागराज में माघ मेले के तीसरे प्रमुख स्नान पर्व मौनी अमावस्या के दिन कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं दिखी। अलसुबह से ही संगम घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जो पुण्य स्नान कर धर्म लाभ अर्जित कर रहे हैं।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Jammu-Kashmir में विधायकों के तोड़ने के आरोपों पर भड़की भाजपा, उमर अब्दुल्ला को भेजा 100 करोड़ के मानहानि का नोटिस

जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायकों को तोड़ने के आरोपों पर भाजपा भड़क गई है। भाजपा ने उमर अब्दुल्ला को कानूनी नोटिस जारी कर अगले 7 दिनों के भीतर अपना बयान वापस लेने और माफी मांगने को कहा गया है।  नोटिस में कहा गया है कि अगर वह ऐसा नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ 100 करोड़ रुपये के आपराधिक मानहानि के मुकदमे की चेतावनी दी गई है।