स्वतिक ग्रैंड कॉलोनी के मामले में कलेक्टर शिवम वर्मा ने दिखाई ‘सख्ती’, तो ‘नरम’ पड़ गए संभागायुक्त सुदाम खाड़े, सारी ‘मेहनत’ पर फेरा पानी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream full article
0:00
0:00 left

इंदौर। जब सरकारी विभाग ही समन्वय से काम नहीं करते तो गलत काम करने वालों के लिए सारे रास्ते खुल जाते हैं। इसका सबसे ज्यादा फायदा भूमाफिया उठाते हैं। हाल ही में स्वतिक ग्रैंड कॉलोनी के मामले में कलेक्टर शिवम वर्मा ने सारी अनुमतियां निरस्त कर दी थीं, लेकिन संभागायुक्त सुदाम खाड़े ने कलेक्टर के आदेश पर ही रोक लगा दी।

और कितनी गलतियां करेंगे विभाग

उल्लेखनीय है कि8 जनवरी 2025 को कॉलोनी सेल ने इस कॉलोनी को विकास की अनुमति दे दी। इतना ही नहीं, कुछ महीने बाद जून 2025 में रेरा ने भी इस प्रोजेक्ट को पंजीकृत कर दिया। यानी एक नहीं, बल्कि दो अलग-अलग सरकारी जांच से यह मामला बिना किसी रोक-टोक के गुजर गया। ना कॉलोनी सेल ने भूमि का पुराना इतिहास खंगाला, ना रेरा ने।

फाइलों में ही दबा रहता मामला

यह कहानी यहीं खत्म नहीं होती। यह पूरा मामला तब खुला, जब स्वस्तिक ग्रैंड कॉलोनी के ठीक बगल की जमीन पर मेसर्स ल्यूमिनियस इंफ्रास्ट्रक्चर के मेहुल पिता नवीन मेहता ने भी कॉलोनी सेल से अलग से विकास अनुमति मांगी। इसी प्रक्रिया के दौरान भूमि रिकॉर्ड खंगाले गए, और तब जाकर सीलिंग जमीन का यह पूरा मामला रोशनी में आया। यानी अगर पड़ोस में किसी और बिल्डर ने आवेदन नहीं किया होता, तो यह जमीन शायद आज भी निजी संपत्ति की तरह ही बिकती-बंटती रहती।

कलेक्टर की मेहनत पर फेरा पानी

शिकायत और जांच रिपोर्ट के आधार पर इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने कॉलोनी सेल विभाग के प्रभारी अपर कलेक्टर रिंकेश वैश्य को अनुमति निरस्त करने के निर्देश दिए। इसके बाद एडीएम रिंकेश वैश्य ने स्वस्तिक ग्रैंड कॉलोनी की विकास अनुमति को औपचारिक रूप से निरस्त कर दिया, और रेरा तथा पंजीयन विभाग को पत्र लिखकर वहां रजिस्ट्री रोकने के निर्देश दिए। साथ ही, नीलेश चौधरी और उनसे जुड़े डेवलपर की अन्य कॉलोनियों को भी अब जांच के दायरे में ले लिया गया। इसके बाद संभागायुक्त सुदाम खाड़े ने अपनी ताकत दिखाते हुए कलेक्टर के आदेश पर ही रोक लगा दी।

गलत को सही बता रहे संभागायुक्त

संभागायुक्त सुदाम खाड़े ने 21 जुलाई को कलेक्टर के आदेश पर रोक लगा दी। संभागायुक्त ने अपने आदेश में लिखा कि अपीलार्थी अधिवक्ता तथा केवियटकर्ता के तर्क श्रवण एवं अधीनस्थ कार्यालय के आदेश एवं अपीलार्थी द्वारा अपील मेमो के संलग्न दस्तावेजों के अवलोकन पश्चात सुविधा का संतुलन में अधीनस्थ अपर कलेक्टर कॉलोनी सेल जिला इन्दौर के प्रकरण कमांक 0105/अ-89(13)/2026-27 पत्र कमांक 2111/रीडर/कॉ.से. / 2026 में पारित आदेश दिनांक 03.07.2026 संबंध में कियान्वयन को आगामी पेशी तक स्थगित किया जाता है। संभागायुक्त के इस आदेश पर सबको आश्चर्य हो रहा है। एक तो पहले ही विभाग गलती कर चुके हैं, जब कलेक्टर ने सख्ती दिखाते हुए रोक लगा दी, तब संभागायुक्त को पता न क्या हुआ कि वे गलत को ही सही बताने लगे।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राजनाथ बोले: शांति हमारी ताकत, सेना को मिली खुली छूट

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले: शांति हमारी ताकत, सेना को मिली खुली छूट। सेना प्रमुख ने इसे आत्मविश्वास बढ़ाने वाला बताया।

केतन हत्याकांड: करीबी रितेश हिंगे गिरफ्तार, पुलिस के बड़े खुलासे

केतन अग्रवाल हत्याकांड में रितेश हिंगे की गिरफ्तारी से मामले में नया मोड़। पुलिस की जांच में संलिप्तता के पुख्ता सबूत मिले।

5 राज्यों की 6 सीटों पर उपचुनाव 6 अक्टूबर को, जानें काउंटिंग डेट

5 राज्यों की 6 सीटों पर उपचुनाव 6 अक्टूबर को होगा। असम की एक लोकसभा सीट और 5 विधानसभा सीटें शामिल हैं।

रक्षा मंत्री ने 1.10 लाख करोड़ की सैन्य खरीद को दी मंजूरी

रक्षा मंत्री ने 1.10 लाख करोड़ रुपये की सैन्य खरीद को मंजूरी दी। यह कदम भारतीय रक्षा तैयारियों को मजबूत करेगा।

पिछड़ रहा है इंदौर…महापौर और कमिश्नर को बधाई

इंदौर की हवा और सफाई की स्थिति बिगड़ रही है। महापौर और निगमायुक्त की निष्क्रियता पर सवाल।

सत्य निकेतन हादसा: मालिक हरिराम बंसल गिरफ्तार

सत्य निकेतन हादसे के मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी से मामले में नई गति आई है। उन्हें भिवाड़ी, राजस्थान से पुलिस ने गिरफ्तार किया।

एआईएम कांग्रेस 2026: एमपी सीएम ने दुबई में निवेशकों को किया आमंत्रित

एआईएम कांग्रेस 2026 में सीएम डॉ. मोहन यादव ने दुबई में वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया।

शेयर बाजार में गिरावट, निफ्टी 23800 के नीचे बंद

शेयर बाजार में गिरावट, निफ्टी 23800 के नीचे बंद। ग्लोबल मार्केट और IT स्टॉक्स का असर।

वार्ड 58 और 60 के उपचुनाव फिर टले, मतदाता सूची की जांच होगी

इंदौर के वार्ड 58 और 60 के उपचुनाव मतदाता सूची की गड़बड़ियों के कारण फिर से टल गए हैं। विस्तृत जांच के बाद नया कार्यक्रम जारी होगा।

भारत-अमेरिका अंतरिक्ष सहयोग: चंद्रमा मिशन में साथ की तैयारी

भारत-अमेरिका अंतरिक्ष सहयोग में एक नई दिशा की शुरुआत हो रही है। अमेरिकी राजदूत ने भारत को चंद्रमा मिशन में शामिल होने का न्योता दिया।