नई दिल्ली। त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ सोमवार को राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए गए हैं। इस खबर के सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि अनुराग धनकड़ ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसपर अभी ठोस जानकारी का इंतजार है।
बताया जाता है कि अनुराग धनखड़ यूपी के बागपत जिले के रहने वाले थे। वे 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। धनखड़ की मौत के बाद एजेंसिया जांच में जुट गई है। धनखड़ को तुरंत गोविंद बल्लभ पंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आखिर किस वजह से डीजीपी धनखड़ ने सुसाइड किया है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।
प्रारंभिक तौर पर विभिन्न माध्यमों पर यह दावा किया जा रहा है कि डीजीपी अनुराग धनखड़ ने आत्महत्या की है, लेकिन इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। अधिकारियों की ओर से घटना के कारणों या परिस्थितियों के बारे में भी कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।सूत्रों के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल जीबी अस्पताल में आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। घटना की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुंचे। चूंकि राज्य सरकार और पुलिस की ओर से अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, इसलिए घटना से जुड़े कारणों और परिस्थितियों का स्पष्ट तौर पर अभी तक पता नहीं चल सका है।



