नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को जो कुछ भी हुआ, वह केंद्र सरकार के रवैये का बड़ा उदाहरण है। पिछले लगभग एक महीने से जंतर-मंतर पर युवा धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर डटे हुए हैं। संसद मार्च का ऐलान भी तभी कर दिया गया था, लेकिन सरकार ने कानों में रुई ठूंस रखी। आज जब युवाओं पर जमकर डंडे बरसाए गए, फिर भी वे संसद भवन तक पहुंच गए। तब सरकार ने बातचीत की पहल की।
संसद भवन का मुख्य द्वार बंद करना पड़ा
संसद परिसर के आसपास उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव की स्थिति बन गई। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया। इस बीच संसद भवन के मुख्य प्रवेश द्वार को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया, जिससे आवाजाही भी प्रभावित हुई। इसके पहले आज सुबह भी जब आंदोलनकारियों ने जंतर-मंतर से संसद की ओर कूच किया था तब पुलिस ने इन्हें रोकने के लिए लाठियां भांजी थीं। दर्शनकारियों और पुलिस के बीच बढ़ा तनाव प्रदर्शन के दौरान कुछ स्थानों पर स्थिति अचानक तनावपूर्ण हो गई. इसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।
👉 यह भी पढ़ें:
- दिल्ली में संसद मार्च से पहले सियासी हलचल तेज, CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
- Sonam Wangchuk की पत्नी गीतांजली करेंगी संसद मार्च की अगुवाई, पुलिस बोली- कोई अनुमति नहीं
- Sonam Wangchuk की पत्नी गीतांजली को दिल्ली हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, सफदरजंग अस्पताल में ही होगा इलाज, मिलने की अनुमति रहेगी
- Sonam Wangchuk के जंतर-मंतर से हटाने पर भड़का विपक्ष, केजरीवाल, पवन खेड़ा, प्रियंका चतुर्वेदी, अखिलेश यादव ने किया सरकार पर हमला
- Sonam Wangchuk Hunger Strike: दिल्ली में बढ़ा तनाव, CJP संस्थापक अभिजीत दीपके भी अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे
- Priyanka Chaturvedi ने सरकार पर साधा निशाना, कहा-शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाने में हिचकिचाहट क्यों?
अमित शाह से मिले धर्मेन्द्र प्रधान
बताया जाता है कि दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के लिए पहुंचे। दोनों नेताओं की बैठक ऐसे समय हुई, जब संसद के बाहर प्रदर्शन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार गतिविधियां तेज थीं। हालांकि, मुलाकात में किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने संसद में उठाया यह मामला
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज का मुद्दा संसद में उठाया है। वहीं कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी लाठीचार्ज के मुद्दे पर सरकार को घेरा है। CJP के विरोध प्रदर्शन पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि जब शांतिपूर्ण विरोध हो रहा हो, तो लाठीचार्ज की क्या वजह है? लाठीचार्ज अहिंसा का काम नहीं है। यह हिंसा का काम है। मुझे इसके पीछे का लॉजिक समझ नहीं आता।
प्रियंका ने कहा-सरकार चर्चा करने को राजी नहीं
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, कि हम सभी कह रहे हैं कि चर्चा करिए. शिक्षा प्रणाली में दिक्कते हैं। आप(केंद्र सरकार) चर्चा करने के लिए ही राजी नहीं हैं। आप(केंद्र सरकार) क्यों बच्चों पर आंसू गैस डाल रहे हैं और उनकी पिटाई कर रहे हैं? वे हमारे बच्चे हैं।
नड्डा ने की सीजेपी के प्रवक्ता से मुलाकात
बवाल के बीच सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मिलने पहुंचे। नड्डा के साथ मुलाकात के बाद सौरव दास ने कहा कि सरकार ने आगे बातचीत का आश्वासन दिया है। सौरव दास ने नड्डा से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘मैंने और आशुतोष रांका ने करीब 2 घंटे इंतजार के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से 10 मिनट की मुलाकात की। हमने हमारी मांगों को लिखित में सौंपा है उन्होंने आगे बातचीत का आश्वासन दिया है।
कई मेट्रो स्टेशनों में प्रवेश पर रोक
एहतियात के तौर पर दिल्ली में जनपथ, पटेल चौक, राजीव चौक, केंद्रीय सचिवालय और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशनों में प्रवेश पर रोक लगा दिया गया है। साथ ही गेट को बंद कर दिया गया है। इस दौरान कई यात्री मेट्रो स्टेशनों के अंदर ही फंसे रहे। सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक को रोकने के लिए मध्य दिल्ली में भारी संख्या में पुलिस और अर्द्धसैनिक बल तैनात हैं।
गुजरात के कई शहरों में प्रदर्शन
सोनम वांगचुक के समर्थन में सोमवार को गुजरात के कई शहरों में प्रदर्शन किए गए। अधिकारियों ने बताया कि अहमदाबाद में पुलिस ने कुछ लोगों को लॉ गार्डन में इकट्ठा होने पर हिरासत में ले लिया, क्योंकि उनके पास विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं थी। सूरत, जूनागढ़ और भावनगर समेत अन्य शहरों में भी प्रदर्शन हुए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ नारेबाजी की। वे कॉजपा के समर्थन वाली टी-शर्ट पहने हुए थे तथा वांगचुक और उनके अनशन के समर्थन में बैनर लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।



