Politics

INDIA Alliance में बड़ा बवाल! DMK का राहुल गांधी पर सबसे बड़ा हमला, कहा- ‘राहुल एक बड़ा मजाक’, क्या टूटने की कगार पर विपक्षी...

देश की राजनीति में एक नया सियासी तूफान खड़ा हो गया है। विपक्षी गठबंधन INDIA Alliance के भीतर लंबे समय से चल रही खींचतान अब खुलकर सामने आ गई है।

TMC के बागी सांसदों पर भड़के कुणाल घोष, कहा-भाजपा ने अपना दरवाजा बंद कर लिया

टीएमसी के बागी सांसदों पर पार्टी के मुख्य प्रवक्ता कुणाल घोष ने जमकर निशाना साधा है। कुणाल घोष ने सोमवार को कहा कि 20 टीएमसी सांसदों के NCPI में शामिल होने से कोई बड़ा फ़र्क नहीं पड़ता, असल बात यह है कि भाजपा ने उनके लिए दरवाजे बंद कर दिए।

भारतीय जहाजों पर हमले पर भड़के अरविंद केजरीवाल, कहा-मोदीजी ने पूरे देश की नाक कटा दी

अमेरिका द्वारा भारतीय जहाजों पर किए गए हमलों को लेकर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला है।  केजरीवाल ने कहा- मोदी जी, आप इतने मजबूर क्यों हैं ट्रंप के सामने। पूरे देश की नाक कटा दी आपने, इंसल्ट करा दी ट्रंप के सामने।

Political Shocker: सिर्फ 822 वोट पाने वाली पार्टी बनी राष्ट्रीय राजनीति का नया पावर सेंटर! TMC के 20 सांसदों ने थामा NCPI का दामन

भारतीय राजनीति में एक ऐसा घटनाक्रम सामने आया है जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जिस पार्टी का नाम कुछ समय पहले तक शायद ही किसी ने सुना था और जिसे एक विधानसभा चुनाव में महज 822 वोट मिले थे, वही पार्टी आज अचानक राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में आ गई है।

लोकसभा स्पीकर से मिले टीएमसी के बागी सांसद, त्रिपुरा की नेशनलिस्ट सिटीजंस पार्टी में विलय की चर्चा

तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसदों ने रविवार को दिल्ली में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से उनके आवास पर मुलाकात की। टीएमसी के बागी सांसदों ने नेशनलिस्ट सिटिज़न्स  पार्टी में विलय की बात कही है।

Rahul Gandhi पर भड़कीं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, जमकर सुना दी खरी-खरी

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयानों पर जमकर नाराजगी जाहिर की है। वित्त मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश में भारत और उसके लोगों की उपलब्धियों को कमतर आंकते हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पीएम मोदी पर जोरदार हमला, अमेरिका का आज्ञाकारी नौकर बता दिया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेरिका के मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर जोरदार हमला बोला है। राहुल गांधी ने एक्स पर पीएम मोदी की कूटनीति पर सवाल उठाए हैं। राहुल गांधी ने पीएम मोदी को अमेरिका का आज्ञाकारी नौकर तक बता दिया।

TMC में चल रही उठापटक के बीच पहली बार बोले अभिषेक बनर्जी, कल्याण बनर्जी को लेकर कह दी बड़ी बात

तृणमूल कांग्रेस में चल रही उठापटक के बीच पहली बार ममता बनर्जी के भतीजे और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी का बयान सामने आया है। अभिषेक बनर्जी ने कल्याण बनर्जी के बयान पर कहा कि वह उनसे बड़े हैं और अपनी राय रखने का अधिकार उन्हें है।

TMC Crisis: ममता बनर्जी को बड़ा झटका? 19 सांसदों की ‘बागी लिस्ट’ वायरल, सायोनी घोष और यूसुफ पठान के नाम से मचा सियासी भूचाल!

पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक नई हलचल ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पार्टी की चुनावी हार के बाद अब करीब 20 सांसदों के बागी होने की चर्चाओं के बीच 19 सांसदों की एक कथित सूची सामने आई है, जिसने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है।

ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर भड़के सांसद कल्याण बनर्जी, कहा-अभी भी पहले जैसा अहंकार

टीएमसी में बगावत के बीच कुछ ही नेता अब ममता बनर्जी के पास बचे हैं, उनमें भी असंतोष की खबरें आ रही हैं। अब ममता बनर्जी के खास सांसद कल्याण बनर्जी ने भी अभिषेक बनर्जी के रवैये को लेकर बगावती सुर अपना लिया है। उन्हेंने यहां तक कह दिया कि ममता बनर्जी या तो अभिषेक को चुनें या मुझे।  मैं अभिषेक का कर्मचारी नहीं हूं। उसमें अभी भी पहले जैसा अहंकार है।

राज्यसभा से इस्तीफा देने के बाद टीएमसी सांसद प्रकाश चिक ने कह दी बड़ी बात, केंद्र और राज्य के बीच तालमेल का मुद्दा उठाया

पश्चिम बंगाल में बुरी तरह हात के बाद ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी में भगदड़ मची हुई है। अब टीएमसी के राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बड़ाईक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद दिए अपने बयान में उन्होंने कई सवाल उठाए हैं।

Rajya Sabha Election 2026: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, सुप्रीम कोर्ट पहुंची कांग्रेस! क्या बदल जाएगा मध्य प्रदेश का पूरा सियासी गणित?

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले राजनीति में बड़ा भूचाल आ गया है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद मामला अब सीधे सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है।

Jhalmuri at the NDA meeting : 12 साल पूरे होने पर पीएम मोदी बोले-कांग्रेस के कुचक्र से आजाद हुआ देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर एनडीए की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें बंगाल की झालमुड़ी भी नजर आई। पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी ने पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाई। पीएम मोदी ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि देश इन सालों में कांग्रेस के कुचक्र से आजाद हुआ।

TMC में कितने बागी, 19 बागी सांसदों की लिस्ट पढ़कर चौंक जाएंगे आप, अधिकांश ममता बनर्जी के करीबी

पश्चिम बंगाल चुनाव में बुरी तरह हार के बाद ममता बनर्जी की टीएमसी इस तरह टूट जाएगी, इसका अंदाजा किसी को नहीं था। बागी विधायकों तक तो बात ठीक थी, लेकिन अब जरा पार्टी से बगावत पर उतरे सांसदों की लिस्ट देख लीजिए। इसमें सारे बड़े नाम हैं और खास बात यह कि इनमें से अधिकांश ममता बनर्जी के करीबी माने जाते हैं।

क्या टीएमसी का कांग्रेस में हो रहा है विलय, सोनिया गांधी ने ममता बनर्जी को दिया है खुला ऑफर

पश्चिम बंगाल विधानसभा में बुरी तरह हार के बाद ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी खंड-खंड हो रही है। पहले 58 विधायक टूटे, अब 20 सांसद टूट गए हैं और दो राज्यसभा सांसदों ने भी साथ छोड़ दिया है। ऐसे हालात में जब ममता अपने लिए जमीन तलाश रही हैं, कांग्रेस ने उन्हें पार्टी के विलय का खुला ऑफर दिया है।

बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा को गाना गा-गाकर कोसने वाली सयानी घोष भी टीएमसी के बागी सांसदों में शामिल

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा टीएमसी सांसद सयाली घोष की थी। उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जिसमें वे भाजपा को गाना गा-गाकर कोस रही थीं। अब वही सयाली घोष टीएमसी से बगावत पर उतर आई हैं। टीएमसी के 20 बागी विधायकों की सूची में उनका भी नाम है।

Modi Government 12 Years: ‘अमृतकाल’ या महंगाई का काल? कांग्रेस के बड़े आरोपों से गरमाई राजनीति, 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के मौके पर जहां भारतीय जनता पार्टी अपनी उपलब्धियों और विकास कार्यों का जश्न मना रही है, वहीं कांग्रेस ने इस अवसर को सरकार पर तीखा हमला बोलने के लिए इस्तेमाल किया है।

Rajya Sabha Election Controversy: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, क्या लोकतंत्र पर मंडरा रहा है नया राजनीतिक संकट?

भारतीय राजनीति में उस समय भूचाल आ गया जब कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन अचानक रद्द कर दिया गया। इस फैसले ने न केवल विपक्षी दलों को आक्रोशित कर दिया, बल्कि देशभर में चुनावी पारदर्शिता और लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

TMC के बागी सांसदों पर भड़के कल्याण बनर्जी और कीर्ति आजाद, सुना दी खरी-खरी

टीएमसी के बागी सांसदों पर कल्याण बनर्जी और कीर्ति आजाद ने जमकर अपना गुस्सा निकाला है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब बीजेपी के इशारे पर हो रहा है.। उन्होंने बागी सांसदों को 'गद्दार' और 'भगोड़ा' तक कह दिया। कल्याण बनर्जी ने कहा कि बागी सांसद सत्ता के बिना नहीं रह सकते हैं, उनको बंगला, गाड़ी और सुरक्षा चाहिए, इसलिए यह सब कर रहे हैं।

इंडिया गठबंधन के दलों ने केंद्र के खिलाफ भरी हुंकार, पांच मुद्दों पर बनी सहमति

इंडिया गठबंधन के दलों की बैठक सोमवार को दिल्ली में स्थित संविधान क्लब में हुई। कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया ब्लॉक के 24 दल इस बैठक में शामिल हुए। बैठक के खत्म होने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि इस बैठक में सभी दलों ने पांच मुद्दों पर एक सहमति बनाई है।

इधर, इंडिया गठबंधन को मजबूत करती रहीं ममता बनर्जी, उधर, दिल्ली में ही उनकी नाक के नीचे 20 सांसदों ने दिया झटका

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बुरी तरह हार के बाद ममता बनर्जी की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। 58 विधायक पहले ही बगावत कर चुके हैं, अब 20 सांसदों ने भी बागी तेवर दिखा दिया है। ममता बनर्जी आज यानी सोमवार को दिल्ली में इंडिया गठबंधन मजूबत करने में लगी थीं, इसी दौरान उनकी नाक के नीचे 20 सांसदों ने अलग गुट बनाने का ऐलान कर दिया।

विधायकों के बाद सांसद भी छोड़ रहे ममता का साथ, सुखेंदु रॉय-काकोली घोष के नेतृत्व में कई सांसदों ने भूपेंद्र यादव के घर की...

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बुरी तरह हार के बाद ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी  में लगातार टूट हो रही है। पहले विधायकों ने आंख दिखाई, अब सांसद भी ममता का मोह त्यागने में लगे हैं।  सुखेंदु रॉय और काकोली घोष दस्तीदार के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस के 10 से अधिक सांसदों ने सोमवार को शुभेंदु अधिकारी के साथ मुलाकात की है।

इंडिया गठबंधन की बैठक कल, कांग्रेस से नाराज कई पार्टियां नहीं हो रही हैं शामिल

केंद्र सरकार के खिलाफ विपक्ष यानी इंडिया गठबंधन कल सोमवार को बड़ी बैठक कर रहा है। हालांकि कई पार्टियों ने कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए इस बैठक से किनारा करने का फैसला किया है। इसमें आम आदमी पार्टी भी शामिल है।

राहुल गांधी को लेकर भिड़े इतिहासकार रामचंद्र गुहा और शशि थरूर, सोशल मीडिया पर चल रहे बयानों के तीर

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर इतिहासकार रामचंद्र गुहा और शशि थरूर में भिड़ंत हो गई है। सोशल मीडिया पर दोनों ओर से वार-पलटवार चल रहे हैं। रामचंद्र गुहा ने एक इंटरव्यू में राहुल गांधी की योग्यता पर सवाल उठाया था, जिसका शशि थरूर ने जवाब दिया था। गुहा ने अब शशि थरूर पर पलटवार किया है।

TMC पर संकट गहराया! एक के बाद एक गिरफ्तार हो रहे नेता, क्या बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी की पकड़ कमजोर पड़ रही...

West Bengal Political Crisis: पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा भूचाल आता दिखाई दे रहा है। विधानसभा चुनाव में झटका लगने के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) अब लगातार नए संकटों से घिरती जा रही है

TMC में बड़ा बवाल! ममता बनर्जी के करीबी नेता ने छोड़ी पार्टी, अभिषेक बनर्जी पर लगाए गंभीर आरोप

West Bengal Politics Breaking News: पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक और बड़ा झटका सामने आया है।

Jantar Mantar Protest पर सियासी संग्राम! मनीष सिसोदिया का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ‘युवाओं की आवाज से क्यों घबरा गई कांग्रेस?’

जंतर-मंतर पर हुए युवा प्रदर्शन के बाद विपक्षी राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि उसने शिक्षा व्यवस्था को लेकर आंदोलन कर रहे युवाओं का समर्थन करने के बजाय उनका मजाक उड़ाया।

K. Annamalai के आंदोलन से 24 घंटे मे 14 लाख लोग जुड़े, क्या कर पाएंगे थलापति विजय जैसा करिश्मा?

तमिलनाडु में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे पूर्व आईपीएस के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को पार्टी को अलविदा कह दिया था। इसके बाद उन्होंने अपनी नई पार्टी बनाने तथा राजनीतिक आंदोलन सुरू करने की घोषणा की थी। अन्नामलाई के इस आंदोलन में 24 घंटे के भीतर करीब 14 लाख लोगों ने इसमें शामिल होने के लिए साइन-अप किया है।

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के बाद AIADMK को तगड़ा झटका, पूर्व मंत्री सहित 300 से अधिक नेता TVK के हुए

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में बुरी तरह हार के बाद AIADMK को तगड़ा झटका लगा है। AIADMK के 300 से अधिक सदस्य आधिकारिक तौर पर TVK में शामिल हो गए हैं। इसमें एक पूर्व मंत्री भी हैं।

क्या ममता बनर्जी से दूर हो रहे उनकी  पार्टी के ही  नेता ? बड़ी बैठक में 41 में से सिर्फ 5 सांसद पहुंचे, TMC...

West Bengal Politics,में  ऐसी घटना सामने आई है जिसने राज्य की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा?

K Annamalai : भाजपा छोड़ने के बाद किया नई पार्टी बनाने का ऐलान, पीएम मोदी के लिए कह दी बड़ी बात

तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने अब नई पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है। शुक्रवार को ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उनका इस्तीफा मंजूर किया है।  उन्होंने कहा कि आज से वह एक नए राजनीतिक आंदोलन की शुरुआत कर रहे हैं और जनता से इस अभियान में साथ देने की अपील की।

K. Annamalai : तमिलनाडु में भाजपा की राजनीति से अलग हुए अन्नामलाई, नितिन नवीन ने मंजूर किया इस्तीफा

कभी आईपीएस की नौकरी छोड़ जोर-शोर से भाजपा में आए तमिलनाडु के पूर्व भाजपा अध्यक्ष कें. अन्नामलाई अब पार्टी से अधिकृत तौर पर अलग हो गए हैं। अन्नामलाई ने नई दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को अपना इस्तीफा सौंपा था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है।

Rajya Sabha Election : कांग्रेस का बड़ा दांव, पवन खेड़ा को मिला राज्यसभा टिकट

कांग्रेस पार्टी ने आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए वरिष्ठ प्रवक्ता पवन खेड़ा को कर्नाटक से उम्मीदवार बनाकर बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है।

Karnataka Political Crisis: मंत्री पद छोड़ते ही मचा सियासी भूचाल, आखिर क्यों नाराज़ हुए रामलिंगा रेड्डी?

कर्नाटक की राजनीति में उस समय हलचल मच गई जब वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामलिंगा रेड्डी ने मंत्री पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया। कैबिनेट विस्तार के बाद उन्हें जल संसाधन विभाग सौंपा गया, लेकिन सूत्रों के मुताबिक वे इस फैसले से संतुष्ट नहीं थे।

Rajya Sabha election के लिए भाजपा ने घोषित किए उम्मीदवार, सूची में कई चौंकाने वाले नाम, दो मंत्रियों को भी नहीं मिला टिकट

भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। राजस्थान में पार्टी ने इस बार केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को टिकट देने से इनकार कर दिया है। इसी तरह केंद्रीय मंत्री जार्ज कूरियन को भी उम्मीदवार नहीं बनाया गया है।  उनकी जगह डॉक्टर अलका गुर्जर और डॉक्टर सतीश पूनिया को मैदान में उतारा गया है।

TMC : बंगाल में ममता बनर्जी के साथ ऋतब्रत बनर्जी ने कर दिया खेला, 58 विधायकों के साथ बने नेता प्रतिपक्ष

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बुरी तरह हार के बाद अब ममता बनर्जी की ही पार्टी ने उनके साथ खेला कर दिया है। पार्टी से निकाले गए विधायक ऋतब्रत बनर्जी समेत 58 बागी नेताओं को विधानसभा स्पीकर ने मंजूर दे दी है। स्पीकर ने ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष की मान्यता भी दे ही है।

Karnataka : डीके शिवकुमार ने ली कर्नाटक के नए सीएम की शपथ, सिद्धारमैया के बेटे का क्या हुआ?

कर्नाटक की कमान अब डीके शिवकुमार के हाथ आ गई है। बुधवार को डीके शिवकुमार ने सीएम पद की शपथ ली। इसके साथ ही, जी. परमेश्वर ने भी शपथ ली। उन्हें डिप्टी सीएम बनाया जा रहा है।

क्या तमिलनाडु में भाजपा से अलग हो रहे अन्नामलाई, मीडिया को ऐसा दिया जवाब कि और बढ़ गया सस्पेंस

तमिलनाडु में प्रवेश की आस में बैठी भाजपा ने कभी के.अन्नामलाई को अपना चेहरा बनाया था। इस विधानसभा चुनाव में अन्नमलाई और भाजपा के बीच दूरी नजर आई। अब अटकलें चल रही हैं कि वे भाजपा छोड़कर अपनी पार्टी बनाने जा रहे हैं। सोमवार को वे दिल्ली में थे, जब मीडिया ने उनसे सवाल किया गया कि क्या वो भाजपा छोड़ रहे हैं, तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा…दो दिन रुक जाइए।

पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल विस्तार में 35 मंत्रियों ने ली शपथ, चर्चा सिर्फ कलिता माझी की

पश्चिम बंगाल में सोमवार को मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। 35 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इसमें कई बड़े नाम शामिल हैं, लेकिन चर्चा सिर्फ कलिता माझी की हो रही है। चर्चा इसलिए हो रही है कि कलिता दूसरों के घरों में झाड़ू-पोछा और बर्तन मांज कर अपना जीवन यापन करती रही हैं।

टीएमसी नेताओं पर हमले के खिलाफ ममता को नहीं मिली प्रदर्शन की इजाजत, अब केंद्र सरकार को दी कड़ी चेतावनी

टीएमसी नेताओं पर हमले के खिलाफ ममता बनर्जी ने कोलकाता में विरोध प्रदर्शन की अनुमति मांगी थी, लेकिन पुलिस ने इनकार कर दिया है। इस पर भड़कीं ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार को कड़ी चेतावनी दी है।

West Bengal Cabinet Expansion 2026: शुभेंदु सरकार का बड़ा दांव! 35 मंत्रियों की शपथ के पीछे क्या है नया राजनीतिक समीकरण?

पश्चिम बंगाल की राजनीति  में सोमवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला जब मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी  के नेतृत्व वाली सरकार ने अपना पहला और अब तक का सबसे बड़ा कैबिनेट विस्तार किया।

बंगाल में सुवेंदु मंत्रिमंडल का विस्तार सोमवार को, 35 नए मंत्रियों में कई नामों की चर्चा

पश्चिम बंगाल में सुवेंदु मंत्रिमंडल का विस्तार सोमवार को होने जा रहा है। इसमें 35 नए मंत्रियों के शपथ लेने की बात कही जा रही है। इन मंत्रियों में कई नए चेहरे शामिल होंगे। बंगाल में सुवेंदु अधिकारी ने 9 मई को सीएम पद की शपथ ली थी।

अभिषेक बनर्जी पर हमला करने वालों का निकला टीएमसी से कनेक्शन, कुंडली खंगाल रही पुलिस

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले में एक नया मोड़ आ गया है।  हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए कई लोगों का संबंध सोनारपुर की पूर्व टीएमसी विधायक लवली मैत्रा के साथ पाया गया है। पुलिस अब हमला करने वालों की पूरी कुंडली खंगाल रही है।  

हमले के बाद TMC सांसद कल्याण बनर्जी से मिलने पहुंची ममता बनर्जी, भाजपा के लिए कह दी बड़ी बात

बंगाल में TMC नेताओं पर हमले जारी हैं। शनिवार को ममता बनर्जी के भतीजे टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला हुआ था, वहीं रविवार को सांसट कल्याण बनर्जी पर हमला हुआ है। इससे उन्हें चोट लगी है। हमले के बाद ममता बनर्जी, कल्याण बनर्जी से मिलने पहुंची और भाजपा पर जमकर आरोप लगाए।

Karnataka CM Change: कुर्सी छोड़ी, लेकिन राजनीति नहीं! सिद्धारमैया को कांग्रेस ने दिया बड़ा मिशन, 2029 की तैयारी शुरू?

कर्नाटक की सत्ता अब डीके शिवकुमार के हाथों में पहुंच गई है, लेकिन कांग्रेस ने साफ संकेत दे दिए हैं कि सिद्धारमैया की राजनीतिक पारी अभी खत्म नहीं हुई है। मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपने के बाद भी पार्टी उन्हें राष्ट्रीय राजनीति में बड़ी भूमिका देने की तैयारी में है।

Abhishek Banerjee Attack Row: ‘जो हुआ, गलत हुआ लेकिन जिम्मेदार कौन?’ मंत्री अग्निमित्रा पॉल के बयान से बंगाल की राजनीति में नया बवाल

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए कथित हमले को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार की मंत्री अग्निमित्रा पॉल का पहला बड़ा बयान सामने आया है।

क्या बंगाल में गुंडागर्दी का ‘ट्रांसफर’ हो गया, टीएमसी से बड़ा गुंडा बनते जा रहे भाजपाई!

जनता को लगा कि भाजपा ठीक कह रही है। जब पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह कह रहे हैं कि गुंडागर्दी से मुक्ति दिला देंगे तो सही ही कह रहे। परिणाम आए और कभी ममता बनर्जी और टीएमसी के खास रहे सुवेंदु अधिकारी को सीएम की कमान मिली। जनता ने भी खूब ढोल बजाए, जयश्रीराम के नारे के साथ फूल उड़ाए।

भतीजे अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर भड़कीं ममता बनर्जी, एक्स पोस्ट में भाजपा को कोसा

पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर ममता बनर्जी ने भाजपा पर जमकर गुस्सा निकाला है। उन्होंने इस हमले के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर भाजपा को हत्यारा तक करार दिया है।

डीके शिवकुमार होंगे कर्नाटक के नए सीएम, सिद्धारमैया के प्रस्ताव पर विधायकों ने चुना अपना नेता, तीन जून को शपथ

डीके शिवकुमार कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री होंगे। बेंगलुरु में आयोजित कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से उन्हें कांग्रेस विधायक दल का नया नेता चुन लिया गया है। इस फैसले के साथ ही कर्नाटक में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि तीन जून को डीके शिवकुमार शपथ ले सकते हैं।

सीआईडी के घर पहुंचने पर भड़के टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी, कहा-तुम चाहे मेरा गला काट दो, मुझे झुकाने के लिए 7 जन्म लेने होंगे

पश्चिम बंगाल में भाजपा के सत्ता में आने के बाद टीएमसी की मुसीबत बढ़ती जा रही है। शनिवार को सीआईडी की टीम टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के घर नोटिस देने पर पहुंची थी। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि मेरा गला काट दो या जो चाहो कर लो, मुझे झुकाने के लिए तुम्हें 10 बार सोचना पड़ेगा और 7 जन्म लेने पड़ेंगे। मैं कोई गद्दार नहीं हूं

सीएम पद छोड़ने के बाद दिल्ली पहुंचे सिद्धारमैया, राहुल गांधी से की मुलाकात, बेटे के लिए मांग लिया बड़ा पद

कर्नाटक के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद सिद्धारमैया शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे। उन्होंने वहां कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से मुलाकात की। बताया जाता है कि सिद्धारमैया ने अपने बेटे के लिए कर्नाटक में बड़े पद की मांग की है।

सीबीएसई ऑन स्क्रीन मार्किंग  विवाद पर राहुल गांधी और धर्मेंद्र प्रधान में भिड़ंत, दोनों ने एक-दूसरे पर किया जुबानी हमला

सीबीएसई ऑन स्क्रीन मार्किंग  विवाद पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जुबानी जंग तेज हो गई है। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे पर जमकर हमला किया है। राहुल गांधी ने कहा कि उन पर हमला करने से शिक्षा मंत्री के अपराध कम नहीं होंगे, जबकि धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि लगातार हार के कारण राहुल हताश नजर आते हैं।

सिद्धारमैया ने कर्नाटक के सीएम पद से दिया इस्तीफा, राज्यसभा जाने से किया इनकार, राज्य की राजनीति में बने रहेंगे

सिद्धारमैया ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया है। उन्होंने इस्तीफा देने के बाद कहा कि उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें राज्यसभा सीट की पेशकश की थी, लेकिन उन्होंने विनम्रता से इसे ठुकरा दिया। उन्होंने कहा कि उनकी राष्ट्रीय राजनीति में कोई रुचि नहीं है। 

भाजपा ने संगठन में किया बड़ा फेरबदल, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और त्रिपुरा के प्रदेश अध्यक्ष बदले

भाजपा ने संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। इसके तहत दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और त्रिपुरा के प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं। पार्टी ने इन चार राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्षों का ऐलान कर दिया है।

कर्नाटक में सत्ता बदलाव की अटकलें तेज़: सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार की ‘ब्रेकफास्ट डिप्लोमेसी’ ने दिया एकजुटता का संदेश

कर्नाटक की राजनीति में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही अटकलों के बीच गुरुवार को बेंगलुरु में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के आवास पर हुई ब्रेकफास्ट बैठक ने सियासी हलचल और बढ़ा दी।

नीट-यूजी पेपर लीक होने पर आत्महत्या करने वाले छात्र प्रदीप के परिवार से मिले राहुल गांधी, मोदी-प्रधान पर साधा निशाना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को  राजस्थान के सीकर में आत्महत्या करने वाले नीट अभ्यर्थी प्रदीप मेघवाल के परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और शिक्षा व्यवस्था पर तीखा हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि प्रदीप मेघवाल की मौत केवल आत्महत्या नहीं, बल्कि एक टूटी हुई और भ्रष्ट व्यवस्था का परिणाम है।

असम में यूसीसी बिल पास होने पर भड़के ओवैसी, सीएम सरमा ने कहा-सबसे पहले कांग्रेस ने ही उठाई थी मांग

असम विधानसभा ने बुधवार को यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) बिल पास कर दिया। इस पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इसे मुसलमानों पर हिंदू कानून थोपने की कोशिश बताया। इधर, सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि यूसीसी की मांग सबसे पहले कांग्रेस ने ही उठाई थी।

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को तगड़ा झटका, टीएमसी सांसद काकोली घोष ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी में उथल-पुथल मची हुई है। अब ममता बनर्जी की पार्टी की सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने बुधवार को पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।बारासात से टीएमसी सांसद ने महिला तृणमूल विंग की अध्यक्ष और अन्य पदों से इस्तीफा दिया है। हालांकि, वह सांसद के तौर पर अपना काम जारी रखेंगी।

ममता बनर्जी के करीबी विधायक दिलीप मंडल पुरी से गिरफ्तार, केस दर्ज होने के बाद होटल में छुपे हुए थे

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना के विष्णुपुर सीट से टीएमसी विधायक दिलीप मंडल को बंगाल पुलिस ने पुरी के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया है। मंडल पूर्व सीएम ममता बनर्जी के करीबी माने जाते हैं। एक मामले में केस दर्ज होने के बाद से वे फरार चल रहे थे।

बंगाल की राजनीति में बड़ा भूचाल! क्या TMC में होने वाला है बड़ा ‘गेम’?

पश्चिम बंगाल की सियासत इस समय जबरदस्त उथल-पुथल के दौर से गुजर रही है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) अंदरूनी कलह की वजह से टूट की कगार पर पहुंच गई है?

कर्नाटक में बड़ा सियासी भूचाल! क्या सिद्धारमैया देंगे इस्तीफा? DK शिवकुमार संग होगी अहम ब्रेकफास्ट मीटिंग

कर्नाटक की राजनीति में मुख्यमंत्री पद को लेकर हलचल तेज हो गई है। अटकलें हैं कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया गुरुवार (28 मई) को बड़ा फैसला ले सकते हैं

कर्नाटक से सिद्धारमैया की छुट्‌टी लगभग तय, आलाकमान ने सीएम पद छोड़ने को कहा, डीके शिवकुमार का लग सकता है नंबर

कर्नाटक में सीएम पद को लेकर चल रहा नाटक अभी भी जारी है। मंगलवार को दिल्ली में बैठकों का दौर चलता रहा। हालांकि बैठकों के बाद भी कांग्रेस नेताओं ने सिद्धारमैया के पद छोड़ने की बात से इनकार किया, लेकिन सूत्र बताते हैं कि बैठक में ऐसी चर्चा हुई है। आलाकमान ने सिद्धारमैया को पद छोड़ने को कहा है और जल्द ही वे त्यागपत्र दे सकते हैं।

पांच रुपए में गरीबों को मछली-चावल खिलाएंगे सुवेंदु अधिकारी, महिलाओं को तीन हजार रुपए देने के लिए फॉर्म 27 से

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी भाजपा के संकल्प पत्र के अनुसार लगातार फैसले ले रहे हैं। इसके तहत गरीबों को पांच रुपए में मछली-चावल देने की घोषणा कर दी गई है। इसके साथ ही महिलाओं को हर महीने तीन हजार रुपए देने पर भी काम शुरु हो गया है।

बकरीद को लेकर महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे के बयान पर बवाल, कहा-कंप्यूटर पर तस्वीर लगाकर बकरा काटें

बकरीद पर महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे के बयान से सिसायत गरमा गई है।  राणे ने वर्चुअल बकरीद मनाने की बात कहते हुए कहा कि कंप्यूटर पर फोटो लगाकर बकरा काटें। उनके बयान पर राजद और कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। इसके साथ ही भाजपा के ही एक मुस्लिम नेता ने राणे के बयान का विरोध किया है।

मोदी एक साल में जाएंगे’: राहुल गांधी के बयान से सियासत गरम, बीजेपी का पलटवार

राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  की विदाई को लेकर दिए गए बयान पर देश की राजनीति में घमासान मच गया है।

हिमंत बिस्वा सरकार के यूसीसी बिल पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, बोले- एक ऐसा कानून थोपा जा रहा है जिसे कोई नहीं चाहता

सम में हिमंता बिस्वा सरमा सरकार ने यूसीसी बिल विधानसभा में पेश कर दिया है। एआईएमआईएम असुद्दीओवौसी ने कहा कि असम का यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल्कुल भी एक जैसा नहीं है। यह आदिवासी समुदायों को UCC के दायरे से पूरी तरह बाहर रखता है।

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा-100 राहुल गांधी भी नहीं हिला सकते सरकार

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने राहुल गांधी को भस्मासुर बताया है। भाटिया ने कहा कि यह सरकार स्थिर है और मजबूत भी है। अंगद के पांव की तरह है। भाटिया ने कहा कि 100 राहुल गांधी भी आ जाएं तो हिला नहीं पाएंगे।

फाल्टा में कमल की ऐतिहासिक विजय, मोदी बोले — जनता ने डर की राजनीति को नकारा

पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी और ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने इस जीत को “लोकतंत्र की जीत” बताया और कहा कि जनता ने डराने की राजनीति को पूरी तरह ख़ारिज कर दिया है।

नीट-यूजी पेपर लीक पर राहुल गांधी ने फिर सरकार को घेरा, कहा-धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे तक रुकेंगे नहीं

नीट-यूजी पेपर लीक मामले में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी केंद्र सरकार पर लगातार हमला कर रहे हैं। रविवार को केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस तब तक शांत नहीं बैठेगी, जब तक शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते और परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह सुरक्षित नहीं बनाया जाता।

Popular

Subscribe

spot_imgspot_img