Rahul Gandhi के बयान से गरमाई सियासत, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बोले-भाजपा और संघ से नहीं मांगूंगा माफी, बीजेपी ने भी किया पलटवार

Date:

AI Audio Companion Ready to stream full article
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। लोकसभा में बुधवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयानों को लेकर सियासत गरमाई हुई है। उनके बयानों पर भाजपा माफी की मांग कर रही है। भाजपा नेता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर राहुल पर वार किया, वहीं नेता प्रतिपक्ष ने भी भाजपा पर जमकर निशाना साधा। अब भाजपा ने राहुल गांधी पर फिर से पलटवार किया है।

संसद में नहीं बोलने देने का आरोप

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने उन्हें सदन में बोलने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि मैंने स्पीकर से कई बार आग्रह किया और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से भी कहा, लेकिन फिर भी मुझे बोलने नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि मैने अमित शाह का नाम लिया था। छात्रों पर बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार हैं। मैं भाजपा और आरएसएस से माफी नहीं मांगूगा। छात्रों पर पैलेट गन चलाए गए और यही मुद्दा मैं संसद में उठाना चाह रहा था, लेकिन मुझे बोलने नहीं दिया गया।

पेलेट गन और कील लगी लाठियां

राहुल गांधी ने कहा कि दिल्ली में छात्रों के साथ बर्बरता की गई और उन पर पैलेट गन से गोलियां चलाई गईं, जिन्होंने गोलियां चलाईं, वे गृह मंत्री अमित शाह को रिपोर्ट करते हैं। एक लड़के को पैलेट गन लगी है, जिसकी आंख जाने का बहुत ज्यादा खतरा है और हो सकता है कि वह देख न पाए। मैंने एम्स का मेडिकल सर्टिफिकेट देखा है, जिससे पता चलता है कि उसे पैलेट गन लगी थी। सिर्फ आम लाठियों का ही नहीं, बल्कि शॉक बैटन और कील लगी लाठियों का भी इस्तेमाल किया गया। पुलिस को यह आइडिया कहां से आया? विपक्ष के नेता के तौर पर जनहित के ये मुद्दे उठाना मेरा अधिकार है।

अमित शाह को पद से हटाने की मांग

राहुल गांधी ने कहा कि लोकसभा में मैंने सिर्फ इतना कहा था कि छात्रों पर की गई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार हैं। मुझे यह आश्वासन भी दिया गया कि यदि मैं माफी मांग लूं तो मुझे सदन में बोलने की अनुमति दे दी जाएगी। मैं भाजपा-आरएसएस से माफी नहीं मांगूंगा। अमित शाह को पद से हटाएं और सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच का आदेश दें। छात्रों के साथ जो हुआ, उसकी नैतिक जिम्मेदारी लें।

कार्रवाई के लिए शाह के आदेश की जरूरत

राहुल गांधी ने कहा कि पुलिस बलों या गृह मंत्रालयों से जुड़े सुरक्षाबलों की ओर से की गई किसी भी कार्रवाई के लिए उनके आदेश की जरूरत होती है। जब हम संसद भवन में थे तो मैंने अपनी आंखों से अमित शाह को पुलिस अधिकारियों को फोन करते देखा। मैंने यह अपनी आंखों से देखा। मैंने मंत्री जितेंद्र सिंह को अमित शाह के लगातार फोन आते हुए देखा। उन्हें अच्छी तरह पता था कि सड़कों पर क्या हो रहा था।

राहुल ने अमित शाह को ठहराया दोषी

राहुल गांधी ने कहा कि अब दो संभावनाएं हैं या तो उन्होंने (अमित शाह) इसका आदेश दिया या उन्हें पता ही नहीं कि उनके मंत्रालय में क्या हो रहा है। दोनों ही मामलों में, उन्हें जाना होगा और जिन बच्चों की पिटाई हुई है, उन्हें यह पता होना चाहिए। अमित शाह लोकसभा नहीं आ सके क्योंकि वे दोषी हैं, वरना वे जवाब दे सकते थे।

संबित पात्रा बोले- वो कोर्ट में माफी मांगते हैं

राहुल गांधी की प्रेस वार्ता के कुछ देर बाद भाजपा ने भी प्रेस वार्ता कर उनके आरोपों का जवाब दिया। भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा कि सुबह से आरोप और जवाब का सिलसिला चल रहा है, जबकि यह पूरी चर्चा संसद के भीतर होनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के व्यवहार की वजह से ऐसा नहीं हो सका और इसलिए देर रात मीडिया के सामने आकर स्थिति स्पष्ट करनी पड़ रही है। पात्रा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिर तथ्यों से लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश की और ऐसा माहौल बनाने का प्रयास किया कि उन्हें सदन में बोलने नहीं दिया गया। पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी का यह आरोप पूरी तरह गलत है कि उन्हें बोलने का मौका नहीं मिला। पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी कैमरे के सामने भले माफी न मांगें, लेकिन अदालत में शपथपत्र देकर माफी मांगते रहे हैं।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राजगढ़ के बिट्टू तबाही की मेहनत, सीएम मोहन यादव ने की सराहना

बिट्टू तबाही ने अकेले अजनार नदी को साफ किया, जिसे सीएम मोहन यादव ने सराहा। इस पहल ने समाज में जागरूकता फैलाने का काम किया है।

शिक्षकों से मिले पीएम मोदी, वक्तृत्व कला पर मांगी सलाह

प्रधानमंत्री मोदी ने शिक्षकों से वक्तृत्व कला पर सलाह ली, आत्मविश्वास और अभ्यास पर जोर दिया।

क्या श्याम ‘टेलर’ इंदौर के दावेदारों की नहीं ले पा रहे ‘नाप’, अध्यक्ष की नियुक्ति में कहां फंस रहा पेंच?

श्याम टेलर के नेतृत्व में इंदौर भाजयुमो अध्यक्ष पद की नियुक्ति में देरी हो रही है। दावेदारों और कार्यकर्ताओं में निराशा है।

भागीरथपुरा: दूषित जल संकट के बाद नई पाइपलाइन से शुद्ध जल आपूर्ति

भागीरथपुरा में दूषित जल संकट के बाद नई पाइपलाइन से शुद्ध जल आपूर्ति बहाल हो गई है।

इंदौर: फुटपाथ कब्जे पर एफआईआर, विशेष योजना लागू

इंदौर में फुटपाथ कब्जे पर एफआईआर की योजना और विशेष योजना से शहर में बदलाव की उम्मीद।

इंदौर सड़क हादसे: 65% मौतें 18-35 उम्र के युवाओं की

सड़क हादसों में 65% मौतें 18-35 उम्र के युवाओं की। समाज के लिए गंभीर समस्या। जागरूकता और सख्त नियम जरूरी।

केरल सड़क हादसे में 8 छात्र काल के गाल में समाए

केरल के त्रिशूर जिले में सड़क हादसे में 8 छात्रों की मौत हो गई। हादसा पनामपिक्कुन्नू इलाके में हुआ।

बड़े पर्दे पर ओटीटी सीरीज जैसी है – ‘मिर्जापुर : द मूवी’

मिर्जापुर: द मूवी बड़े पर्दे पर ओटीटी सीरीज का अनुभव देती है। हिंसा, सत्ता संघर्ष और परिचित किरदारों के साथ, लेकिन लंबाई में कमी।

पिनाकल डिजायर प्रोजेक्ट के मामले में संजय अग्रवाल समेत चार पर एफआईआर

इंदौर के पिनाकल डिजायर प्रोजेक्ट के जमीन विवाद में संजय अग्रवाल समेत चार पर एफआईआर दर्ज।

उज्जैन के दो खाद्य अधिकारियों के खिलाफ भोपाल में शिकायत, ईओडब्ल्यू जांच का हवाला

उज्जैन के खाद्य अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगे हैं। ईओडब्ल्यू जांच का हवाला दिया गया है।