नई दिल्ली। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने दावा किया है नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पद से हटाने के लिए संसद में जल्द ही प्रस्ताव पेश किया जाएगा। दुबे ने राहुल गांधी की विदेश यात्राओं को लेकर भी कई सवाल उठाए।
विदेश यात्राओं के बारे में किसी को पता नहीं
निशिकांत दुबे ने कहा कि राहुल गांधी की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। 2004 से 2026 तक, उनकी किसी भी विदेश यात्रा के बारे में किसी को कुछ नहीं पता। राहुल गांधी ने अब तक जितनी भी यात्राएं की हैं। उनमें उन्होंने सरकार और संविधान के खिलाफ बात की है। हम उन्हें विपक्ष के नेता के पद से हटाने का प्रस्ताव पेश करने की कोशिश करेंगे।
👉 यह भी पढ़ें:
- मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान से सियासत गरम, निशिकांत दुबे का पलटवार
- PM Modi के वीडियो डिलीट करने के मामले में निशिकांत दुबे की चेतावनी-तीन दिन में माफी मांगें जुकरबर्ग
- PM Modi के वीडियो डिलीट करने के मामले में संसदीय समिति ने दिखाई सख्ती, निशिकांत दुबे ने कहा-मार्क जुकरबर्ग मांगे माफी
- बीजू पटनायक पर विवादित बयान देकर फंसे भाजपा सांसद निशिकांत दुबे, माफी मांगते हुए कहा-मैं तो नेहरू पर बोल रहा था
- भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने साधा कांग्रेस पर निशाना, कहा-इमरजेंसी के कारण जनता ने गांधी परिवार के अहंकार को जमीन पर ला दिया
- निशिकांत दुबे के प्रस्ताव पर राहुल गांधी का पलटवार, कहा- मुकदमा दर्ज करवाएं या विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएं, वे किसानों की लड़ाई लड़ते रहेंगे
विदेशों में सरकार के खिलाफ की बात
निशिकांत दुबे ने कहा कि विदेश यात्रा के दौरान विपक्ष के नेता की जिम्मेदारियां राष्ट्रीय प्रतिनिधि के समान होती हैं। उन्हें अंतरराष्ट्रीय समुदाय के समक्ष भारत की नीतियों को प्रस्तुत करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि वह विपक्ष के नेता हैं, और जब विपक्ष के नेता विदेश यात्रा पर जाते हैं, तो उन्हें एक तरह से प्रधानमंत्री की भूमिका निभानी पड़ती है। उन्हें लोगों को भारत की नीतियों के बारे में बताना होता है। हालांकि, राहुल गांधी ने जब भी विदेश यात्रा की है, उन्होंने हमेशा भारत, सरकार और संविधान के खिलाफ ही बात की है।’
यात्राओं की जांच के लिए बने एसआईटी
निशिकांत दुबे ने कहा कि वह राहुल गांधी को विपक्ष के नेता के पद से हटाने की मांग करेंगे और सरकार से कांग्रेस नेता की विदेश यात्राओं की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने का आग्रह किया। साल 2004 से लेकर साल 2026 तक राहुल गांधी की सभी यात्रा, सारे मित्र, सारे गुप्त समझौतों की जानकारी पाने के लिए एसआईटी गठित करनी चाहिए। जांच होगी तभी तो जिम्मेदारी तय होगी। दुबे ने यह तक कह दिया कि देश को तोड़ने की साजिश में गांधी शामिल हैं। जिस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिन लोगों ने फंडिंग की है, पैसे दिए हैं, इसमें कांग्रेस का सबसे बड़ा योगदान है।



