PM Modi के वीडियो डिलीट करने के मामले में निशिकांत दुबे की चेतावनी-तीन दिन में माफी मांगें जुकरबर्ग

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। नीट यूजी परीक्षा को लेकर प्रदर्शन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा जारी वीडियो डिलीट करने के मामले पर विवाद और बढ़ता जा रहा है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इंफॉर्मेशन टैक्नोलॉजी मिनिस्ट्री की संसदीय समिति ने मेटा के सीईओ को एक पत्र भेजा है जिसमें उन्होंने मार्क जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने के लिए कहा है। ये पत्र 3 अगस्त की संसदीय स्थायी समिति की बैठक के संदर्भ में लिखा गया।

संसदीय समिति के अध्यक्ष निशिकांत दुबे ने कहा कि हमने आईटी मंत्रालय और गृह मंत्रालय को लिखा है कि प्रधानमंत्री का वीडियो हटाना किसी इंटरमीडियरी की नहीं, बल्कि पब्लिशर की जिम्मेदारी थी। इसलिए मार्क जुकरबर्ग को तीन दिनों के भीतर माफी मांगनी चाहिए। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो हम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को अभी मिल रही सेफ हार्बर सुरक्षा को वापस ले लेंगे। यह एक ऐसी सुविधा है जिसका वे गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। इन प्लेटफॉर्म पर दिखने वाली अभद्र भाषा, हिंसा और आपत्तिजनक कंटेंट पर गौर करें। अगर ऐसे कंटेंट से प्रभावित हर व्यक्ति मेटा प्रमुख के खिलाफ़ FIR दर्ज कराता है, तो पूरे देश में FIR की बाढ़ आ सकती है और जिम्मेदार लोगों को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

👉 यह भी पढ़ें:

सेल्फी वाला वीडियो किया था जारी

पीएम मोदी ने नीट पेपर लीक को लेकर वीडियो शेयर किया था. ये उनका पहला सेल्फी वीडियो था जिसमें उन्होंने नीट पेपर लीक के खिलाफ सख्त कदम उठाने का वादा किया था। मेटा ने इसे कुछ समय के लिए फेसबुक से हटा दिया था। इसके उन्होंने तकनीकी गड़बड़ी बताई थी।  बाद में मेटा ने सरकार को बताया था कि AI के ऑटोमैटेड कंटेंड मॉडरेशन टूल की वजह से यह गलती हुई थी।

बैठक में मेटा ने मानी थी गलती

सोमवार को यह मामले पर संसद की सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी स्थायी समिति की बैठक में भी उठाया गया। समिति ने मेटा के अधिकारियों से इस मामले में जवाब मांगा और वीडियो हटाने की वजह पर कड़े सवाल किए। मेटा ने बैठक में स्वीकार किया कि प्रधानमंत्री का वीडियो गलती से हट गया था और इसके लिए माफी भी मांगी। हालांकि, समिति के कई सदस्यों ने कहा कि केवल माफी से बात खत्म नहीं होगी और इस मामले में जवाबदेही तय होनी चाहिए।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भारत ने नेपाल को भेजा 11 टन दवाइयां और राहत सामग्री, जयशंकर ने अपडेट दिया

भारत ने नेपाल को हाल ही में आई बाढ़ के बाद 11 टन दवाइयां और राहत सामग्री भेजी है। विदेश मंत्री जयशंकर ने इस सहायता का विस्तृत अपडेट दिया।

संजय राउत का पीएम मोदी पर हमला, UPI टैक्स पर बोले- अमेरिका को दे रहे प्रोटेक्शन मनी

संजय राउत ने UPI टैक्स को लेकर पीएम मोदी पर हमला किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका को प्रोटेक्शन मनी दी जा रही है। इस बयान ने सियासी विवाद बढ़ाया है।

अजीत डोभाल ने कहा, भारत की जीडीपी 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचेगी

अजीत डोभाल ने भारत की जीडीपी 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान लगाया है। यह वृद्धि देश की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है।

दमोह में सगाई समारोह के दौरान होटल रसोई में आग लगी, एक की मौत

दमोह में सगाई समारोह के दौरान होटल रसोई में आग लगी। इस हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई। सुरक्षा नियमों पर सवाल उठे।

अखिलेश यादव का आरोप: भाजपा नफरत की राजनीति से समाज में विभाजन कर रही है

अखिलेश यादव ने भाजपा पर नफरत की राजनीति कर समाज में विभाजन का आरोप लगाया है। उनका मानना है कि इससे सामाजिक एकता कमजोर हो रही है।

मध्यप्रदेश में 7400 से ज्यादा मेधावी छात्रों को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी स्कूटी

मध्यप्रदेश में 7400 से ज्यादा मेधावी छात्रों को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्कूटी प्रदान की। यह योजना छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है।

पर्यावरण सम्मेलन में पीएम मोदी ने भारत की उपलब्धियां गिनाईं, सौर ऊर्जा से ग्रीन हाइड्रोजन तक का जिक्र

पर्यावरण सम्मेलन में पीएम मोदी ने भारत की उपलब्धियां गिनाईं। सौर ऊर्जा से ग्रीन हाइड्रोजन तक की प्रगति पर उन्होंने प्रकाश डाला।

इंदौर में राहुल गांधी का लाइव कंसर्ट, भारत जोड़ो मैदान में 300 फीट पोस्टर

इंदौर में राहुल गांधी का लाइव कंसर्ट और भारत जोड़ो मैदान में 300 फीट पोस्टर से सजी तैयारी। शाम 5 बजे शुरू होगा छात्रों की गूंज।

सागर में अब तक 34.3 इंच बारिश, सीजन के 11 दिनों में 14 इंच और चाहिए

सागर में अब तक 34.3 इंच बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस मौसम में 14 इंच और बारिश की जरूरत है। मौसम विभाग ने स्थिति पर ताजा जानकारी दी है।

इंदौर में 18 साल पुरानी प्लॉट धोखाधड़ी का मामला दर्ज, बिना रसीद और कब्जे करोड़ों में बेचे गए प्लॉट

इंदौर में 18 साल पुरानी प्लॉट धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। बिना रसीद और कब्जे करोड़ों में प्लॉट बेचे गए। जांच जारी है।