निशिकांत दुबे के प्रस्ताव पर राहुल गांधी का पलटवार, कहा- मुकदमा दर्ज करवाएं या विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएं, वे किसानों की लड़ाई लड़ते रहेंगे

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में एक प्रस्ताव देकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करने की मांग की है। इस पर राहुल गांधी ने पलटवार करते हुए कहा कि किसान विरोधी नरेन्द्र मोदी ने देश के अन्नदाताओं को, उनके खून–पसीने को के हाथों बेच दिया है। सरकार उनके खिलाफ चाहे मुकदमा दर्ज करवाए या विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाए, वह किसानों की लड़ाई लड़ते रहेंगे।

राहुल गांधी ने एक्स और वॉट्सएप पर एक वीडियो जारी कर कहा है कि प्राथमिकी हो, मुकदमा दर्ज हो या विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाएं, मैं किसानों के लिए लड़ूंगा। कोई भी ऐसा व्यापार समझौता जो किसानों की रोज़ी–रोटी छीने या देश की खाद्य सुरक्षा को कमजोर करे, वह किसान–विरोधी है। किसान–विरोधी मोदी सरकार को अन्नदाताओं के हितों से समझौता नहीं करने देंगे। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री पहले अपने अरबपति मित्रों के मुनाफ़े के लिए काले क़ानून लाए थे, अब अपने गले से अमेरिकी शिकंजा हटाने के लिए ट्रम्प के अमेरिका के सामने भारतीय खेती के दरवाज़े खोल दिए। राहुल गांधी ने कहा कि इस नए भारत–अमेरिका व्यापार समझौते में अमेरिकी कृषि उत्पादों पर शुल्क से अतिरिक्त अवरोधों को हटाने की बात की गई है। विदेशी कृषि उत्पादों के लिए भारतीय बाज़ार खोलना भारत की खाद्य सुरक्षा और किसानों की रोज़ी–रोटी पर सीधा हमला है।

राहुल गांधी ने कहा कि भारत के 99.5 प्रतिशत किसान छोटे और गरीब हैं – न पर्याप्त सपोर्ट है, न सब्सिडी, पूरा जोखिम किसान उठाता है। अमेरिका में खेती बड़े पैमाने पर, मशीनों से होती है और सरकार भारी सब्सिडी देती है। सस्ती, सब्सिडी वाली अमेरिकी खेती से मुकाबला करने को मजबूर किया गया तो भारतीय किसान टिक नहीं पाएगा। मतलब फायदा अमेरिका के किसानों को होगा और भारत के किसानों को बर्बादी झेलनी होगी। राहुल ने आरोप लगाया कि इस समझौते में न किसानों से सलाह ली गई, न संसद को पूरी जानकारी दी गई, न देश को बताया गया कि असल में तय क्या हुआ है। सालों से कहा गया कि किसानों की आय दोगुनी करेंगे। आय तो दोगुनी नहीं हुई, उल्टा अब किसानों के भविष्य को ही दांव पर लगा दिया गया है। मैं और कांग्रेस पार्टी पूरी शक्ति के साथ देश के अन्नदाताओं के साथ खड़े हैं। हम सड़क से संसद तक, हर गांव में, हर मंच पर लड़ेंगे– भारत के किसानों और देश की खाद्य सुरक्षा की रक्षा करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मंत्रीजी की बैठक से अधिकांश विधायकों ने बनाई दूरी, नाराज होकर बोले-शायद उनके क्षेत्र में पानी की दिक्कत नहीं होगी

मंत्री विजयवर्गीय ने जल संकट पर बैठक बुलाई, लेकिन अधिकांश विधायक और अधिकारी अनुपस्थित रहे। पानी की कमी को लेकर क्षेत्रीय शिकायतें जारी हैं।

रजनीकांत की जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में 57 करोड़ का धमाल मचाया

रजनीकांत की जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में 57 करोड़ का धमाल मचाया है। इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही दर्शकों का दिल जीत लिया।

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: धर्म परिवर्तन पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा

सुप्रीम कोर्ट ने धर्म परिवर्तन और आरक्षण को लेकर फैसला सुनाया है। धर्म परिवर्तन पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा, कोर्ट ने साफ किया।

19 साल तक सोता रहा आईडीए, आंखों पर पट्टी बांधे बैठे रहे विभाग, सुपर कॉरिडोर की जमीन पर सुरेश भदौरिया का खेल

सुपर कॉरिडोर की 51 एकड़ जमीन पर एमओयू के बाद भी विकास नहीं हुआ। सुरेश भदौरिया के फर्जी मेडिकल कॉलेज घोटाले में शामिल होने से मामला गरमाया।

दिवाली से पहले मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले, देखें पूरी लिस्ट

मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले दिवाली से पहले लिए गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कई योजनाओं को मंजूरी मिली।

मध्य प्रदेश में पैराक्वाट पर प्रतिबंध, स्टॉक नष्ट करने के दिए निर्देश

मध्य प्रदेश में पैराक्वाट पर प्रतिबंध के साथ स्टॉक नष्ट करने के निर्देश जारी किए गए हैं। यह कदम किसान और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए अहम है।

मध्य प्रदेश में 15 अक्टूबर से आंधी-बारिश का अलर्ट, किसानों और लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मध्य प्रदेश में 15 अक्टूबर से आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने किसानों और आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मंदसौर में 2 साल के मनवीत को पिता की शहादत पर कॉन्स्टेबल नियुक्ति

मंदसौर में 2 साल के मनवीत को पिता की शहादत पर बाल आरक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति मिली है। उज्जैन एसपी ने औपचारिकताएं पूरी कीं।

इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए 6365 पेड़ कटेंगे, 5 हजार तोतों का आवास खतरे में

इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए 6365 पेड़ कटेंगे, जिससे 5 हजार तोतों का आवास खतरे में है। हाईकोर्ट ने पेड़ों की कटाई पर रोक लगाई है।

DAVV में शुरू होगी गर्भ संस्कार की पढ़ाई, योग और पोषण पर मिलेगी ट्रेनिंग

DAVV में गर्भ संस्कार की पढ़ाई शुरू होगी, जिसमें योग और पोषण पर विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। यह कोर्स गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होगा।