इंदौर के ध्यान गुरु उत्तम स्वामी का भटका ध्यान, एक युवती ने पुलिस को ई-मेल भेजकर रेप का लगाया आरोप,

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। इंदौर के प्रसिद्ध ध्यान गुरु और कथा वाचक उत्तम स्वामी महाराज मुसीबत में फंसते नजर आ रहे हैं। बताया जाता है कि एक युवती ने मध्यप्रदेश पुलिस को मेल भेजकर उनके खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि अभी तक पुलिस की तरफ से कोई एक्शन नहीं हुआ है।

कथित तौर पर मध्यप्रदेश पुलिस को भेजे ईमेल में युवती ने कहा है कि उत्तम स्वामी ने धर्म और आस्था के नाम पर उसे मानसिक रूप से प्रभावित किया। इसके बाद अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर उसके साथ रेप किया। युवती ने पुलिस से कहा है कि उत्तम स्वामी को यह पता है कि वह उनके खिलाफ कार्रवाई करने जा रही है, इसलिए उसे डर लग रहा है। उसे धमकियां भी मिल रही हैं। युवती ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। युवती ने लिखा है कि चूंकि मीडिया में इसकी चर्चा होने लगी है, इसलिए उसके वर्तमान निवास स्थान पर 24 घंटें पुलिस की सुरक्षा दी जाए।

मीडिया में दो दिन से है चर्चा

मीडिया में उत्तम स्वामी के खिलाफ किसी केस की चर्चा पिछले दो दिनों से हो रही है। कल तो सोशल मीडिया पर यह मामला काफी चर्चित रहा। कहा तो यह भी जा रहा है कि रेप के केस के अलावा इंदौर के कुछ लोग पैसे को लेकर भी उत्तम स्वामी को घेरने की तैयारी में हैं।

इंदौर में मिलता रहा है राजनीतिक संरक्षण

उत्तम स्वामी महाराज को इंदौर में राजनीतिक संरक्षण मिलता रहा है। कई विधायकों व नेताओं द्वारा उनके कार्यक्रम और सम्मान समारोह भी आयोजित किए जाते रहे हैं। इंदौर के संभ्रांत लोगों से स्वामीजी के अच्छे संबंध हैं। स्वामीजी अच्छे लाइजनर भी माने जाते हैं और उन्होंने कई बार नेताओं और संभ्रांत लोगों को मुसीबत से निकाला है। ऐसे में चर्चा इस बात की है कि स्वामीजी पर कार्रवाई हो पाएगी या नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, कई कांग्रेसी नेता सवार

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट को नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट में कई कांग्रेसी नेता सवार थे। रनवे खराबी डायवर्जन की वजह बनी।

रघुवीर यादव को मिला राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान, 39वीं पुण्यतिथि पर खंडवा में समारोह

खंडवा में 39वीं पुण्यतिथि पर रघुवीर यादव को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान मिला। यह पुरस्कार सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिया गया।

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के क्लेम जांच के दायरे में

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला उजागर, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के संदिग्ध क्लेम जांच के दायरे में हैं। यह मामले योजना की विश्वसनीयता को चुनौती देते हैं।

अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- चुनावों में कांग्रेस लगातार हार रही है

अमित शाह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव हार रही है। उन्होंने 2029 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की भविष्यवाणी की।

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी का दो टूक जवाब-सर्वसम्मति से पारित हुआ था प्रस्ताव, नहीं रोक सकते प्रोजेक्ट

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी ने मास्टर प्लान को लेकर उठाई गई आपत्तियों पर जवाब दिया। कमेटी ने सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों को रोकने की मांग को अस्वीकार्य बताया।

इंदौर की बदहाल सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट नाराज, सुनवाई के दौरान उठे कई मुद्दे

इंदौर की खराब सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट ने नगर निगम और विभागों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। यातायात सुधार के लिए कई सुझाव भी दिए गए।

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग में 22 लाख टिकट बिके, 42 करोड़ से अधिक कमाई

रजनीकांत की जेलर 2 की एडवांस बुकिंग में 22 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं। कुल कमाई 42 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गई है।

ओवैसी का पीएम पर निशाना, कहा- पश्चिमी देशों की ‘गोरी चमड़ी’ से डरते हैं मोदी

ओवैसी ने आजमगढ़ में कहा, मेरी दाढ़ी सफेद हो गई पर मैं अभी तक सेट नहीं हुआ। उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा।

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का किया समर्थन, कहा देश को एकजुट होना होगा

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का समर्थन किया। उन्होंने देश को एकजुट होकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग तक विरोध जारी रखने को कहा।

शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल, निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली

शेयर बाजार में तेजी से सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया। निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली दिखी और बाजार पूंजीकरण बढ़ा।