Amit Shah ने बंगाल में किया दुनिया के सबसे बड़े दही प्लांट का शिलान्यास, कहा-सोनार बांग्ला के सपने को साकार करने की मुहिम शुरू

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को पश्चिम बंगाल में दुनिया के सबसे बड़े दही उत्पादन संयंत्र की बंगाल में आधारशिला रखी। इस अवसर पर अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत के साथ यह बंगलावासियों के लिए पीएम मोदी की भेंट हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और अमूल ब्रांड के तहत डेरी उत्पादों का विपणन करने वाली गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (जीसीएमएमएफ) के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

गृह मंत्री शाह ने कहा कि सीएम शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली नई बीजेपी सरकार ने वाम दलों और तृणमूल कांग्रेस के दशकों के कुशासन के बाद ‘सोनार बांग्ला’ के सपने को साकार करने की फिर से मुहिम शुरू की है। पश्चिम बंगाल तीन दशक तक विदेशी विचारधारा से प्रभावित कम्युनिस्ट सरकार के अधीन रहा। इसके बाद तृणमूल कांग्रेस के चंगुल में फंस गया, जो विचारधारा विहीन, भ्रष्ट और आपराधिक तत्वों से जुड़ी थी। दोनों आंखों के सामने गुरुदेव रवींद्रनाथ ठाकुर के ‘सोनार बांग्ला’ के सपने को नष्ट कर दिया गया। हमने घुसपैठ रोकने, कानून-व्यवस्था मजबूत करने और महिलाओं की सुरक्षा बेहतर करने के लिए कई कदमों पर चर्चा की और निर्णय लिए हैं।

बंगाल को पीछे ले गईं पहले की सरकारें

अमित शाह ने कहा कि कभी पश्चिम बंगाल हर क्षेत्र में आगे था। चाहे पढ़ाई और या फिर रोजगार। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में भी बंगाल आगे था, लेकिन पहले की सरकारों ने बंगाल को पीछे ले जाने का काम किया। शाह ने कहा कि भाजपा ने नई सरकार बनाने के बाद घुसपैठ औ महिला सुरक्षा के मोर्चे पर काम किया है।

हर दिन बनेगी एक हजार टन दही

700 करोड़ रुपये के निवेश से हावड़ा फूड पार्क में बनने वाली इस परियोजना की प्रतिदिन लगभग 30 लाख लीटर दूध प्रसंस्करण की क्षमता होगी। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, संयंत्र में हर दिन करीब 1,000 टन दही और अन्य संवर्धित डेरी उत्पादों का उत्पादन किया जा सकेगा। इसके पूरा होने के बाद यह दुनिया की सबसे बड़ी दही उत्पादन इकाई बन जाएगी। बयान में कहा गया कि इस परियोजना से पश्चिम बंगाल के 1.25 लाख से अधिक डेरी किसानों को लाभ मिलने की उम्मीद है, जिनमें 30,000 से अधिक महिलाएं शामिल हैं। इससे किसानों को दूध के लिए स्थिर बाजार उपलब्ध होगा और राज्य में डेरी सहकारी नेटवर्क को मजबूती मिलेगी।

बंगाल के विकास में अब देरी नहीं

शाह ने कहा कि मैंने सुवेंदुजी के कामकाज की गति को देखा है, इसलिए मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि बंगाल के विकास में अब देर नहीं है। बहुत जल्द बंगाल देश के अग्रणी राज्यों की सूची में शामिल होगा। शाह ने कहा कि  सहकारी आंदोलन के ज़रिए बंगाल के किसानों को समृद्ध बनाने के मकसद से मैंने सुवेंदु जी को एक चिट्ठी लिखी थी। उसका जवाब इतनी तेज़ी से आया कि मैं भी हैरान रह गया। मेरा ईमेल शाम को उन तक पहुंचा और 9 बजे तक एक संपर्क अधिकारी नियुक्त कर दिया गया। मुझे जवाब मिला कि बंगाल सरकार का एक अधिकारी मेरे मंत्रालय के साथ तालमेल बिठाएगा।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सोनम वांगचुक बोले: विरोध प्रदर्शन की न मिले अनुमति तो बन सकते हैं बांग्लादेश जैसे हालात

सोनम वांगचुक ने विरोध प्रदर्शन की अनुमति न मिलने पर बांग्लादेश जैसे हालात की चेतावनी दी। उनका कहना है कि विरोध प्रदर्शन लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है।

एसएस राजामौली की ‘वाराणसी’ होगी ‘आरआरआर’ से 6 गुना बड़ी, शूटिंग पूरी

एसएस राजामौली की वाराणसी फिल्म RRR से 6 गुना बड़ी है। शूटिंग में 40 दिन की बचत हुई है। फिल्म 7 अप्रैल 2027 को रिलीज होगी।

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी नागरिकों के अवैध प्रवास का खुलासा, 50 पर चार्जशीट

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी नागरिकों के अवैध प्रवास का खुलासा हुआ है। 50 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है।

गोविंदा ने कोमल रानी संग अफेयर पर तोड़ी चुप्पी, परिवार से जुड़े आरोपों का जवाब दिया

गोविंदा ने कोमल रानी अफेयर पर चुप्पी तोड़ी और परिवार से जुड़े आरोपों का जवाब दिया। सुनीता आहूजा ने अपनी शादीशुदा जिंदगी के तनाव पर खुलकर बात की।

AICWA ने अमित शाह को लिखा पत्र, कहा- सुरक्षा न मिली तो एक्टर्स मुंबई छोड़ सकते हैं

AICWA ने अमित शाह को पत्र लिखकर मुंबई में कलाकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। सुरक्षा न मिलने पर कलाकार मुंबई छोड़ सकते हैं।

बारामूला में फारूक अब्दुल्ला ने कहा- हक के लिए लड़ो, वरना मिट जाओगे

बारामूला में फारूक अब्दुल्ला ने हक की लड़ाई को लेकर स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने कहा कि लोगों को अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष तेज करना होगा।

AISA अध्यक्ष नेहा बोरा ने कहा- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, मोदी सरकार पर हमला

नेहा बोरा ने साफ किया कि वे पीस बॉन्ड पर साइन नहीं करेंगी। AISA ने मोदी सरकार पर लोकतांत्रिक विरोध के अधिकार को दबाने का आरोप लगाया।

पटना के दुर्गा मंदिर में मिला डेढ़ साल के मासूम का सिर, पुलिस जांच में जुटी

पटना के दुर्गा मंदिर में डेढ़ साल के मासूम का सिर मिला। पुलिस ने आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

जामिया में छात्रों और गार्ड्स के बीच झड़प, कक्षाएं अब ऑनलाइन होंगी

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रों और गार्ड्स के बीच झड़प के बाद प्रशासन ने कक्षाओं को ऑनलाइन मोड में चलाने का निर्णय लिया है। छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

28KM माइलेज वाली Maruti Victoris Aurum हाइब्रिड एडिशन लॉन्च, जानें कीमत

मारुति विक्टोरिस हाइब्रिड एडिशन लॉन्च, 28KM माइलेज के साथ ₹22,990 एक्सेसरी किट। जानें कीमत, फीचर्स और बिक्री रिकॉर्ड।