कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गोवा में आयोजित कांग्रेस सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी और उसके वैचारिक पुरखों ने स्वतंत्रता आंदोलन में हिस्सा नहीं लिया, इसलिए कांग्रेस को देशभक्ति का पाठ पढ़ाने का अधिकार उन्हें नहीं है। खड़गे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी तंज कसते हुए कहा, “जब मैं पहली बार विधायक बना था, तब अमित शाह बच्चे थे और आज हमें देशभक्ति सिखा रहे हैं।”
उन्होंने RSS पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके लोगों ने अंग्रेजों के खिलाफ आजादी की लड़ाई में भाग नहीं लिया। खड़गे ने महात्मा गांधी के “करो या मरो” के आह्वान का जिक्र करते हुए कांग्रेस के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान को रेखांकित किया।
👉 यह भी पढ़ें:
- वंदे मातरम पर सियासी संग्राम: कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने, यूपी से केरल तक बढ़ा विवाद
- शहजाद भट्टी नेटवर्क पर भारत-पाकिस्तान आमने-सामने, विदेश मंत्रालय ने दिया सख्त जवाब
- वंदे मातरम् विवाद पर भड़के खरगे, कहा-पहले गांधी-नेहरू-पटेल और अटल पर केस करो
- पश्चिमी यूपी में आतंकी नेटवर्क पर बड़ा शिकंजा! 16 संदिग्ध गिरफ्तार, अमित शाह ने बताया ISI कनेक्शन
- ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर सियासी संग्राम! चिदंबरम का पलटवार, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना
- राहुल गांधी की विदेश नीति वाली टिप्पणी पर घमासान: राजनाथ सिंह के बयान से गरमाई सियासत

उत्तराखंड के हल्द्वानी में अपने भाषण के बाद मंच के कथित “शुद्धिकरण” को लेकर भी खड़गे ने बीजेपी पर सवाल उठाए। इस मुद्दे पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच राजनीतिक बयानबाजी पहले भी सामने आ चुकी है।
गोवा के भविष्य को लेकर खड़गे ने कई बड़े वादे भी किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर नशे के खिलाफ कार्रवाई, जल-जंगल-जमीन की रक्षा और युवाओं के लिए रोजगार को प्राथमिकता दी जाएगी।
आप खड़गे के बयान को कैसे देखते हैं? क्या आजादी के इतिहास और देशभक्ति को लेकर BJP और Congress की यह बहस जनता के लिए महत्वपूर्ण है?
अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।



