दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट को बम धमाके की धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। यह कार्यक्रम ‘औरा इंडिया टूर 2026’ के तहत 29 नवंबर 2026 को मादवारा स्थित एनआईसीई ग्राउंड्स में होना है। धमकी से जुड़ी जानकारी 9 नवंबर को हुब्बल्ली-धारवाड़ नगर निगम आयुक्त की आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजे गए एक ईमेल से सामने आई।
ईमेल में आईईडी धमाके और खालिस्तानी नारे की चेतावनी
सूत्रों के अनुसार, भेजे गए ईमेल में साफ तौर पर 29 नवंबर को दोपहर 3:11 बजे से रात 11:11 बजे के बीच एनआईसीई ग्राउंड्स में आईईडी ब्लास्ट की धमकी दी गई थी। साथ ही, बेंगलुरु की मेट्रो ट्रेनों को भी निशाना बनाने की बात कही गई। ईमेल में ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लिखे गए थे।
👉 यह भी पढ़ें:
- गोधा एस्टेट गोलीकांड: 10 महीने पहले मिली धमकी पर बिल्डर ने नहीं ली सख्ती
- इंदौर में संपत्ति विवाद: बेटे ने पिता-बहन की हत्या, पिता के हाथ का पंजा काटा
- मध्यप्रदेश के बालाघाट में पुणे की एयर होस्टेस की धारदार हथियार से हत्या, जांच में जुटी दो राज्यों की टीम
- जालंधर में कार वापस मांगने पर दामाद ने ससुर पर चलाई गोली, अस्पताल में चल रहा इलाज
- इंदौर में नहीं चलेगा दिलजीत दोसांझ का पटियाला पैग’, प्रशासन ने सी 21 मॉल के मैनेजर को जारी किया नोटिस
- गुवाहाटी के होटल बिलास इन में गोलीबारी, 4 लोगों की मौत, पुलिस जांच जारी
इस संदेश में लोगों को सलाह दी गई कि वे कॉन्सर्ट में बच्चों को न लाएं, लावारिस आईफोन न उठाएं और उस दिन मेट्रो ट्रेन से यात्रा न करें।

पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज की एफआईआर
धमकी मिलने के बाद बेंगलुरु के नॉर्थ सीईएन क्राइम पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66, भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(4) (आपराधिक धमकी) और धारा 353(1)(b) के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, जांच को गंभीरता से आगे बढ़ाया जा रहा है।
बम निरोधक दस्ते और स्निफर डॉग स्क्वाड की कार्रवाई
हुब्बल्ली-धारवाड़ पुलिस आयुक्त भूषण बोरसे के अनुसार, धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद बम पहचान एवं निपटान दस्ते (BDDS) और स्निफर डॉग स्क्वाड ने हुब्बल्ली और बेलागावी नगर निगम परिसरों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान किसी भी प्रकार की विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी एहतियाती कदम उठाए गए हैं और संबंधित स्थानों की निगरानी बढ़ा दी गई है।

साइबर क्राइम टीम ने शुरू की तकनीकी जांच
ईमेल भेजने वाले की पहचान के लिए साइबर क्राइम पुलिस और बेंगलुरु पुलिस तकनीकी जांच में जुटी है। अधिकारी आईपी एड्रेस और ईमेल अकाउंट के स्रोत का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार, जल्द ही संदिग्ध की पहचान की जा सकती है।
कॉन्सर्ट के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं
29 नवंबर को दिलजीत दोसांझ का ‘औरा इंडिया टूर 2026’ के तहत बेंगलुरु में कॉन्सर्ट निर्धारित है। पुलिस और आयोजकों की ओर से अब तक कार्यक्रम रद्द करने या तारीख बदलने की कोई घोषणा नहीं की गई है। टिकटों की बिक्री जारी है और पुलिस ने सुरक्षा के सभी प्रबंध कड़े कर दिए हैं।
इससे पहले भी देश के अन्य शहरों में दिलजीत दोसांझ के शो से पहले धमकी भरे ईमेल सामने आ चुके हैं। पुलिस हर स्तर पर सतर्कता बरत रही है।



