गोधा एस्टेट गोलीकांड में बिल्डर मनीष गोधा को 10 महीने पहले लॉरेंस गैंग से धमकी मिली थी, लेकिन उन्होंने इस धमकी को गंभीरता से नहीं लिया। घटना इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित गोधा एस्टेट कार्यालय परिसर के बाहर 19-20 नवंबर 2026 की मध्यरात्रि में हुई। अज्ञात हमलावरों ने हेलमेट पहनकर हवाई फायरिंग की, जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ।
गोधा एस्टेट गोलीकांड में फायरिंग के बाद पुलिस को मिले 6 खाली कारतूस
फायरिंग के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन में पुलिस को घटनास्थल से 6 खाली कारतूस बरामद हुए। हमलावरों के चेहरे हेलमेट से ढके थे, जिससे उनकी पहचान नहीं हो सकी।
👉 यह भी पढ़ें:
- इंदौर में संपत्ति विवाद: बेटे ने पिता-बहन की हत्या, पिता के हाथ का पंजा काटा
- मध्यप्रदेश के बालाघाट में पुणे की एयर होस्टेस की धारदार हथियार से हत्या, जांच में जुटी दो राज्यों की टीम
- जालंधर में कार वापस मांगने पर दामाद ने ससुर पर चलाई गोली, अस्पताल में चल रहा इलाज
- गुवाहाटी के होटल बिलास इन में गोलीबारी, 4 लोगों की मौत, पुलिस जांच जारी
- इंदौर में 8वीं मंजिल से गिरी नोएडा महिला की मौत, बॉयफ्रेंड अजय हिरासत में
- पटना के दुर्गा मंदिर में मिला डेढ़ साल के मासूम का सिर, पुलिस जांच में जुटी
10 महीने पहले धमकी मिलने पर बिल्डर ने नहीं कराई थी FIR
जांच के दौरान सामने आया कि मनीष गोधा को लगभग 10 महीने पहले लॉरेंस गैंग से जुड़े हैरी बॉक्सर द्वारा रंगदारी के लिए धमकी दी गई थी। इसके बावजूद, बिल्डर ने उस समय कोई औपचारिक शिकायत या FIR दर्ज नहीं कराई थी। पुलिस के अनुसार, इस लापरवाही के चलते मामला और गंभीर हो गया।
विशेष जांच दल गठित, गोधा एस्टेट गोलीकांड की SIT जांच जारी
घटना की गंभीरता को देखते हुए इंदौर पुलिस और क्राइम ब्रांच ने एडिशनल डीसीपी (क्राइम) राजेश दंडोतिया के नेतृत्व में एक SIT गठित की है। टीम सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्य जुटा रही है।
सीसीटीवी कैमरे बंद, शूटरों ने कपड़े बदलकर भागे
पुलिस को जांच में यह भी पता चला कि क्षेत्र के कई सीसीटीवी कैमरे बंद थे। वहीं, शूटर घटना के बाद कपड़े बदलकर फरार हो गए, जिससे उनकी पहचान मुश्किल हो गई है।
नेपाल-दुबई के रास्ते 2.60 करोड़ रुपये का क्रिप्टो लेन-देन
मामले में वित्तीय लेन-देन का एंगल भी सामने आया है। जांच में नेपाल के रास्ते दुबई तक 2.60 करोड़ रुपये के USDT (क्रिप्टोकरेंसी) के लेन-देन की जानकारी मिली है। पुलिस इस लेन-देन और रंगदारी की कड़ी को खंगाल रही है।



