नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर चल रहे सीजेपी के विरोध प्रदर्शन का मामला ठंडा होता नहीं दिख रहा। कांग्रेस के साथ ही अब इंडिया गठबंधन भ छात्रों के समर्थन में पूर तरह उतर आई है। राहुल गांधी ने गुरुवार शाम को इंडिया ब्लॉक के सांसदों के साथ इस मुद्दे पर बैठक की। इसके बाद वे गठबंधन के नेताओं के साथ गांधी स्मृति के लिए रवाना हो गए हैं।
छात्रों के साथ खड़े होने से कोई नहीं रोक सकता
बैठक के बाद राहुल गांधी ने कहा कि भारत के छात्रों के साथ खड़े होने से हमें कोई नहीं रोक सकता। हम उन स्टूडेंट्स को याद करने जा रहे हैं जिन्हें हमने खो दिया। वे बच्चे जिन्हें नीट पेपर लीक के बाद अपनी जान देने पर मजबूर होना पड़ा। हम उन स्टूडेंट्स के साथ खड़े होने जा रहे हैं, जो आज घायल हैं जिन्हें शांतिपूर्ण तरीके से न्याय और जवाबदेही की मांग करने पर पीटा गया।
👉 यह भी पढ़ें:
- साढ़े पांच घंटे धरने के बाद दिल्ली पुलिस ने मानी राहुल गांधी की बात, पैलेट गन मामले में एफआईआर
- पैलेट गन मामले में थाने पहुंचे राहुल गांधी, एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर धरने पर बैठे
- राहुल गांधी ने कहा- संघ ने यह तय कर लिया कि वह 1.5 अरब लोगों की सच्चाई जानता है
- राहुल गांधी को नोटिस मिलने पर भड़के संजय राउत, कहा-इडियट को इडियट कहना गुनाह है क्या
- Kangana Ranaut का राहुल गांधी पर विवादित बयान, इतालवी मां का किया जिक्र
- Amit Shah के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार, बोले- हमें भाषण नहीं, जवाब चाहिए
पूरा विपक्ष छात्रों के साथ
कांग्रेस की तरफ से पहले सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया कि हमारे देश के छात्र सड़क पर हैं, इसलिए हमें लगा कि विपक्ष को भी सड़क पर होना चाहिए। पहले हम सभी विपक्षी सांसद इंडिया गेट जाना चाहते थे, लेकिन हमें नहीं जाने दिया गया। फिर हम गांधी स्मृति जा रहे थे, लेकिन हमारी बस को रोक दिया गया है। छात्रों के लिए हमारा संदेश है कि हम आपके साथ हैं। पूरा विपक्ष आपके साथ है और हम उनपर किए जा रहे अत्याचार के बिल्कुल खिलाफ हैं।
राहुल गांधी के आवास के बाहर बैरिकेडिंग
यात्रा शुरू होने से पहले कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई। राहुल गांधी के आवास के बाहर दिल्ली पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी और बस को आगे बढ़ने से रोक दिया। कुछ मिनट तक चली बातचीत के बाद पुलिस ने रास्ता खोल दिया, जिसके बाद विपक्षी नेताओं का काफिला गांधी स्मृति के लिए रवाना हो गया।
छात्र सड़क पर हैं, इसलिए हम भी सड़क पर हैं
रवाना होने से पहले राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्र अपने भविष्य को लेकर सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं, ऐसे में विपक्ष का कर्तव्य है कि वह उनके साथ खड़ा रहे। उन्होंने कहा, ‘हम पहले इंडिया गेट जाना चाहते थे, लेकिन हमें अनुमति नहीं दी गई। इसके बाद हमने गांधी स्मृति जाने का फैसला किया, वहां भी हमें कुछ देर रोका गया। हमारा सबसे बड़ा संदेश देश के छात्रों के लिए है कि हम आपके साथ हैं और आपकी आवाज संसद से लेकर सड़क तक उठाएंगे।
राहुल के आवास पर बनी रणनीति
गांधी स्मृति मार्च से पहले राहुल गांधी ने अपने आवास पर विपक्षी सांसदों की बैठक बुलाई थी। बैठक में नीट पेपर लीक, संसद में सरकार को घेरने की रणनीति और छात्रों के समर्थन में संयुक्त कार्यक्रम पर चर्चा हुई। इसके बाद सभी नेताओं ने एक साथ बस से गांधी स्मृति जाने का फैसला किया। बैठक की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी। इलाके में बैरिकेडिंग कर दी गई और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। इस बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ भी आवास के बाहर जुटने लगी।



