Kangana Ranaut का राहुल गांधी पर विवादित बयान, इतालवी मां का किया जिक्र

Date:

AI Audio Companion Ready to stream full article
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। मानसून सत्र के दौरान संसद में घमासान जारी है। सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने सामने है। इस बीच दिल्ली में भाजपा सांसद कंगना रनौत ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर तीखा हमला बोला। उन्होंने इममें राहुल गांधी की इतावली मां का जिक्र कर इसे विवादित बना दिया है।

कंगना रनौत ने कहा कि विपक्ष एक ही समय में सरकार से जवाब भी मांग रहा है और दूसरी तरफ सरकार की बात सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने राहुल गांधी के रुख पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक ही सांस में यह कहा जा रहा है कि गोली कैसे चली, इसका जवाब चाहिए, लेकिन दूसरी तरफ यह भी कहा जा रहा है कि सरकार की बात नहीं सुननी है।

विपक्ष समझे अपनी जिम्मेदारी

कंगना ने कहा कि विपक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग भी कर रहा है। उन्होंने कहा कि संसद में इस तरह का रवैया देश के लोकतांत्रिक संस्थानों का मजाक बनाने जैसा है। कंगना के मुताबिक, विपक्ष को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए और संसद को सुचारू रूप से चलने देना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के बारे में कहा कि उनकी इटैलियन माता जी ने उन्हें लोकसभा में विपक्ष का नेता बनाया है। कंगना ने सवाल उठाया कि अगर राहुल गांधी की मां इटैलियन नहीं होतीं, तो उनका राजनीतिक अस्तित्व क्या होता।

शर्म और मर्यादा नहीं बची

कंगना रनौत ने कहा कि उन्होंने पहली बार संसद को इस तरह मजाक बनते देखा है। उन्होंने राहुल गांधी के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि एक तरफ वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांगते हैं कि उन्होंने छात्रों के साथ कथित तौर पर ऐसा किया या नहीं, लेकिन दूसरी तरफ कहते हैं कि वे उनका जवाब सुनने के लिए यहां नहीं आए हैं। भाजपा सांसद ने राहुल गांधी के रुख पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनमें अब शर्म और मर्यादा जैसी कोई भावना नहीं बची है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया यह देख रही है और सोच रही है कि राहुल गांधी किस तरह के व्यक्ति हैं।

संसद का अपमान कर रहे राहुल

भाजपा सांसद कंगना ने कहा कि राहुल गांधी जिस तरह अपनी निराशा निकाल रहे हैं और संसद का अपमान कर रहे हैं, उससे उन्हें लगता है कि नेता प्रतिपक्ष के तौर पर राहुल गांधी का यह अंतिम कार्यकाल होगा। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। जबकि नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार भारी जनादेश हासिल कर चुके हैं। कंगना ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी को ऐसा लगता है कि देश में उनके अलावा किसी और का अस्तित्व नहीं होना चाहिए। कंगना ने दावा किया कि राहुल गांधी का मानना है कि चाहे सब कुछ राख हो जाए, फिर भी राख पर शासन करेंगे।

सोरोस का नाम लेकर कंगना ने क्या कहा?

कंगना ने राहुल गांधी की अन्य गतिविधियों पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी जॉर्ज सोरोस और अंतरराष्ट्रीय ताकतों के साथ मिलकर देश को तोड़ने और उसे बर्बाद करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आखिर में इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि राहुल गांधी किसके इस्तीफे की मांग करते हैं या वह क्या चाहते हैं, क्योंकि जनता को उनकी परवाह नहीं है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भागलपुर: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवारों को कुचला, तीन की मौत

भागलपुर में एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवारों को कुचल दिया। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई।

दुबई में CM मोहन यादव करेंगे 180 देशों के निवेशकों से मुलाकात

सीएम मोहन यादव का दौरा दुबई में 'इन्वेस्ट एमपी' के लिए महत्वपूर्ण है। वे AIM Congress 2026 में 180 देशों के निवेशकों से मिलेंगे।

मुरादाबाद में दो मंजिला इमारत गिरी, 30 घंटे पहले खाली कराई गई थी

मुरादाबाद में इमारत गिरने से बड़ा हादसा टला। प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए 30 घंटे पहले ही इसे खाली करा लिया था।

सात्विक-चिराग ने चीन मास्टर्स में पहली बार जीता खिताब

सात्विक-चिराग ने चीन मास्टर्स में पहली बार खिताब जीता। उन्होंने चीनी जोड़ी को हराकर भारतीय बैडमिंटन के इतिहास में नया अध्याय जोड़ा।

ग्वालियर-भोपाल बस में आग, यात्रियों ने खिड़कियों से लगाई छलांग

ग्वालियर-भोपाल बस में आग लगने से यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर जान बचाई। घटना में किसी की जान नहीं गई, सभी सुरक्षित हैं।

भारत का सख्त रुख, नक्शे में जम्मू-कश्मीर-लद्दाख का सही चित्रण जरूरी

भारत ने संयुक्त राष्ट्र के नक्शे में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का सही चित्रण सुनिश्चित करने पर जोर दिया है।

चार महीने पहले मिल चुका था अवैध शराब नेटवर्क का सुराग, सागर में मौतों का होता रहा इंतजार!

सागर के बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब से मौतें, ललितपुर कनेक्शन सामने आया। प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल।

मध्य प्रदेश में 7 सितंबर को बारिश के साथ तेज हवाओं का अलर्ट

मध्य प्रदेश में 7 सितंबर को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी। IMD ने भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी दी।

ललितपुर से नकली रैपर के जरिए सागर में जहरीली शराब सप्लाई

ललितपुर से सागर में नकली रैपर से जहरीली शराब सप्लाई का मामला। 9 से 14 मौतें, पुलिस कार्रवाई में जुटी।

दिल्ली सत्य निकेतन में छात्रों के हॉस्टल की इमारत ढही

दिल्ली के सत्य निकेतन में छात्र हॉस्टल की इमारत ढह गई। राहत कार्य जारी, कई छात्र फंसे हो सकते हैं।