Kangana Ranaut :  Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद कंगना रनौत ने दी सफाई, कहा- भौंडापन केवल अपने कमरे में कर सकते हैं

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट के बाद जेन-जी छात्रों पर बयान देकर एक्ट्रेस और भाजपा सांसद बुरी तरह फंस गई हैं। सोशल मीडिया से लेकर मीडिया तक में उनके बयानों की निंदा हो रही है। अब उन्होंने कहा है कि भैंडापन केवल अपने कमरे तक कर सकते हैं, सड़क पर नहीं।

उल्लेखनीय है कि कंगना रनौत ने जेन जी ‘गटर छाप’ तक बुला दिया था, जिसके बाद से सोशल मीडिया और सियासी गलियारों में काफी बवाल मचा। उनका कहना था कि जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन के वीडियो देखकर उबकाई आती है। उन्हें उस भीड़ को ‘कचरा, भद्देपन का प्रदर्शन और अभद्र’ बताया था। काफी ट्रोलिंग के बाद अब कंगना रनौत ने एक और वीडियो शेयर कर अपनी सफाई पेश की है।

सड़कों पर कर रहे थे अनैतिक बर्ताव

इंस्टाग्राम पर रील फॉर्मेट में वीडियो बनाकर कंगना ने कहा कि उन्होंने ‘कुछ’ प्रोटेस्टर्स को ‘गटरछाप’ बताया था क्योंकि वो सड़कों पर अनैतिक और अश्लील बर्ताव कर रहे थे। कंगना का कहना है कि मैंने इस गंदे बिहेवियर को सामान्य बनाने से मना किया था और यह कहा था कि मेरा समाज ऐसी चीजों को स्वीकार नहीं करेगा। हम लोग नहीं चाहते कि हमारे घर के बच्चे ये सब सीखें और हमारे घर के बुजुर्गों के सामने हमें शर्मिंदगी महसूस कराएं। हम इसे नॉर्मलाइज नहीं होने देंगे।

कई बार जेन-जी की तारीफ भी की थी

कंगना का कहना है कि मेरे यह कहने पर अब मीडिया मेरे खिलाफ गैंगअप कर रही है। वह यह नहीं बताएगी कि मैंने स्काईरूट जैसे स्टार्टअप की बहुत तारीफ भी की थी। जेन-जी हमें इतनी ऊंचाइयों पर लेकर जा रहा है। नीट के छात्रों को मैंने खुद कितनी बधाई दी। ऐसे बच्चे जो अपने परिवार की जिम्मेदारियां उठा रहे हैं, हमारी टीम और घरों में भी ऐसे जेन-जी बच्चे हैं, भाई बहन हैं जो हमारे कई काम संपन्न करते हैं। मैंने सबके लिए ऐसा नहीं कहा था।

मीडिया पर जमकर निकाला गुस्सा

कंगना रनौत ने मीडिया पर गुस्सा निकालते हुए कहा कि कुछ नारीवादी लोग पूरे-पूरे बुलेटिन कर के मुझे सिखा रहे हैं कि कंगना महिलाओं पर प्रतिष्ठित होने का इतना बोझ क्यों डाला जा रहा है। मिलेनियल महिलाओं पर पहले ही इसका काफी बोझ था। अब हम जेन-जी पर भी यह प्रेशर क्यों दे रहे हैं? कंगना ने आगे कहा कि क्या आप अपनी बेटी को भी यही सब सिखाएंगे? डिसिप्लिन या मर्यादा में रहना कोई चॉइस नहीं है। भौंडा प्रदर्शन तो हर कोई करना चाहेगा, लेकिन अगर आपको समाज में रहना है और संविधान के हिसाब से चलना पड़ेगा। कंगना ने आगे कहा कि आपकी आजादी वहां खत्म हो जाती है जहां मेरे नाक और कान शुरू होते हैं। तो आप भौंडापन केवल अपने कमरे में कर सकते हैं, बाहर आकर सड़कों पर नहीं।

सीजेपी के प्रवक्ता पर बोला हमला

भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास को बेकार और बेरोजगार कहा है। ये बयान सौरव दास की तरफ से कंगना की आलोचना करने के बाद आया है। कंगना ने सीजेपी के नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शन की आलोचना की थी। उन्होंने लिखा कि इस व्यक्ति के बारे में गूगल किया, तो पता चला कि वह 28 साल का है। मुझे समझ नहीं आता कि वह छात्र होने का दावा कैसे कर सकता है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

ब्रिक्स नई दिल्ली घोषणा-पत्र में पहलगाम हमला, फ़लस्तीन और ग़ज़ा का उल्लेख

ब्रिक्स नई दिल्ली घोषणा-पत्र में पहलगाम हमला, फ़लस्तीन और ग़ज़ा का उल्लेख हुआ है। इस दस्तावेज़ में आतंकवाद और संघर्ष पर चिंता जताई गई है।

अनिल धूपर को मिला शिक्षा रत्न सम्मान – एजुकेशन ल्यूमिनरी अवॉर्ड

अनिल धूपर को शिक्षा के क्षेत्र में उनके समर्पण के लिए शिक्षा रत्न सम्मान मिला। यह पुरस्कार आर्टेमिस एडुसोल्यूशन्स द्वारा प्रदान किया गया।

अलकायदा के गजवा-ए-हिंद प्लान का पर्दाफाश, यूपी ATS ने आजमगढ़ से नबील को दबोचा

उत्तर प्रदेश एटीएस ने गजवा-ए-हिंद योजना में शामिल मोहम्मद नबील को आजमगढ़ से गिरफ्तार किया। वह पाकिस्तान के साथ मिलकर भारत में आतंक फैलाने की योजना बना रहा था।

मध्यप्रदेश पुलिस के नए मुखिया की तलाश शुरू, तीन नामों पर टिकी निगाहें

मध्यप्रदेश पुलिस के नए डीजीपी की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो गई है। वरुण कपूर, उपेंद्र जैन और प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव प्रमुख दावेदार हैं।

सुप्रिया की हैट्रिक से भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने फाइनल में बनाई जगह

सुप्रिया की हैट्रिक से भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने एशिया कप हॉकी फाइनल में जगह बनाई। भारत ने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 5-1 से हराया।

पीएम मोदी ने BRICS समिट में कहा- भारत के लिए मानवता प्रथम, सहयोग है मूल मंत्र

प्रधानमंत्री मोदी ने BRICS समिट में मानवता प्रथम और सहयोग को मूल मंत्र बताया। भारत की BRICS अध्यक्षता में यह खास संदेश रहा।

खंडवा पुलिस ने 40 साल पुराने छेड़छाड़ के मामले में 64 वर्षीय आरोपी को किया गिरफ्तार

खंडवा पुलिस ने 40 साल पुराने छेड़छाड़ मामले में 64 वर्षीय आरोपी अशोक कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी 1986 से फरार था और अब जेल भेजा गया है।

भारत-चीन के बीच 6 साल बाद सीधी फ्लाइट शुरू, 21 सितंबर से Guangzhou-दिल्ली उड़ान

भारत-चीन के बीच 6 साल बाद सीधी फ्लाइट शुरू होने जा रही है। 21 सितंबर से Guangzhou-दिल्ली के बीच उड़ान सेवा बहाल होगी।

हेमंत खंडलेवाल जी, जरा इंदौर आकर देखिए हो क्या रहा है, धरने पर कैसे बैठ गए पार्षद कालरा?

इंदौर में भाजपा पार्षदों के बीच विवाद के कारण संगठन में असंतोष बढ़ा है। पार्षद कालरा ने संगठन के फैसले का विरोध करते हुए धरना शुरू किया है।

दमोह स्कूल हिजाब केस में MP HC ने FIR रद्द करने की मांग ठुकराई

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दमोह स्कूल हिजाब केस में एफआईआर रद्द करने की मांग को खारिज कर दिया है। छात्राओं के आरोपों की जांच जारी रहेगी।