TMC : बंगाल में ममता बनर्जी को एक और झटका, टीएमसी के तीन बैंक खाते फ्रिज, जमा हैं 440 करोड़

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बुरी तरह हार के बाद ममता बनर्जी की मुसीबत बढ़ती ही जा रही है। टीएमसी के बागी विधायकों ने पार्टी के तीन बैंक खाते फ्रीज करा दिए हैं, जिनमें 440 करोड़ रुपए जमा हैं। इन खातों में मौजूद रुपये की फंडिग के सोर्स को लेकर उठे सवालों के बाद पुलिस ने खातों से होने वाले लेन-देन पर रोक लगा दी है।

पुलिस के अनुसार पार्टी से जुड़े तीन बैंक खातों, जिनमें करीब 440 करोड़ रुपए रुपये जमा हैं को ‘डेबिट फ्रीज’ कर दिया गया है। ये खाते एक निजी बैंक से संचालित होते हैं। इस रोक के कारण खातों से पैसे निकालने या बाहर ट्रांसफर करने पर रोक लग गई है।

टीएमसी के बागी विधायकों ने की थी शिकायत

यह कार्रवाई विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी बनर्जी के समर्थन वाले 10 विधायकों द्वारा बिधाननगर पुलिस कमिश्नरेट के तहत साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई शिकायतों के बाद हुई है। विधायकों ने एफआईआर दर्ज करने और खातों में मौजूद धन के लेन-देन और उसके स्रोत की विस्तृत जांच की मांग की थी। अपनी शिकायतों में विधायकों ने सवाल उठाया कि इतनी बड़ी रकम कैसे जमा हुई।

इन खातों में कहां से आए पैसे

पुलिस को की गई शिकायत के मुताबिक विधायकों ने तीन बैंक खातों में हुए लेन-देन की जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यह पता लगाना ज़रूरी है कि इन खातों में पैसा कानूनी तरीके से आया था या ‘कट-मनी’ (कमीशन) वसूलने, सरकारी कोष के गबन और घोटालों से अर्जित रकम के तौर पर गैर-कानूनी गतिविधियों से। एक शिकायतकर्ता ने कहा कि विश्वसनीय सूत्रों और से जानकारी मिली है कि गैर-कानूनी गतिविधियों – जैसे कि प्रभाव का गलत इस्तेमाल, बेईमानी से किए गए वित्तीय लेन-देन और अवैध रूप से पैसे इकट्ठा करने आदि से प्राप्त राशि शायद इन बैंक खातों में जमा कराई गई है।

ऋतब्रत बनर्जी ने जताई कट मनी की आशंका

बागी तृणमूल विधायक और पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ऋतब्रत बनर्जी बनर्जी ने कहा कि दस या उससे ज़्यादा विधायकों ने पुलिस से इन खातों की जांच करने की मांग की है, क्योंकि हमें शक है कि इनमें जमा पैसा जबरन वसूली, ‘कट-मनी’ और भ्रष्टाचार से जुड़ा हो सकता है। सरकारी कोष का गबन हुआ है या नहीं, यह बात सिर्फ जांच एजेंसियां ही पता लगा सकती हैं। उन्होंने कहा कि हमें खास तौर पर इस बात की चिंता है कि खाते में जमा धन का इस्तेमाल दिल्ली और कोलकाता के बीच विशेष उड़ानों की व्यवस्था के लिए किया गया है। जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक इन खातों से लेन-देन पर रोक लगाई जानी चाहिए।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राम-रावण युद्ध से पहले वाराणसी में हाथी ने मचाया उत्पात, रामलीला रुकी पहली बार

वाराणसी की रामलीला में हाथी के उत्पात से राम-रावण युद्ध का मंचन पहली बार रुका। यह घटना 1971 और कोरोना के बाद तीसरी बार हुई स्थगन है।

कान्हा में CDV वायरस से मादा बाघ शावक की मौत, अब तक 9 बाघ हुए संक्रमित

कान्हा में CDV वायरस से मादा बाघ शावक की मौत हो गई है। अब तक नौ बाघ इस संक्रमण से प्रभावित हुए हैं। वन विभाग उपचार में जुटा है।

पुणे में डेंगू के 2,000 से ज्यादा केस, सालभर क्यों बना रहता है खतरा?

पुणे में डेंगू के 2,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। यह खतरा सालभर क्यों बना रहता है, इसके कारण और उपाय जानिए।

प्रभास की ‘स्पिरिट’ दिवाली 2027 में रिलीज, रणबीर की ‘रामायण 2’ से होगी टक्कर

प्रभास की 'स्पिरिट' की नई रिलीज डेट दिवाली 2027 तय हुई है। यह फिल्म रणबीर कपूर की 'रामायण: पार्ट 2' से टकराएगी। उत्साह और टकराव दोनों हैं।

राहुल गांधी बोले- मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को न्याय का सामना करना होगा

राहुल गांधी ने गोवा में मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को वोट चोरी के लिए न्याय के सामने आने की चेतावनी दी। उन्होंने कांग्रेस को संविधान का रक्षक बताया।

इंदौर की सिसासत में अब ‘पंच’ की एंट्री, सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखे नए राजनीतिक समीकरण

इंदौर में सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा ने नए राजनीतिक समीकरण बनाए हैं। भाजपा के अंदर पंच की ताकत बढ़ती दिख रही है।

IIT BHU में खुल रहा देश का पहला ‘स्कूल ऑफ फिजिकल AI’, बनेगी रोबोट मशीनें

IIT BHU में स्कूल ऑफ फिजिकल AI खुल रहा है। यह स्कूल AI आधारित रोबोटिक्स और स्मार्ट मशीनों के विकास पर केंद्रित होगा। 2027 से बी.टेक शुरू होगा।

कोलकाता भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने हाई-लेवल जांच कमेटी का गठन किया

कोलकाता भगदड़ की घटना के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सुरक्षा समीक्षा के लिए हाई-लेवल जांच कमेटी बनाई है। इस कमेटी का नेतृत्व राजेश सिन्हा कर रहे हैं।

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, जिसमें पांच श्रद्धालुओं की मौत हुई। सड़क की खराब स्थिति को हादसे का कारण माना जा रहा है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग, दिल्ली में प्रदर्शन तेज हुए

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन तेज हो गए हैं। परिजन और विपक्ष ने दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग की।