Amit Shah पर राहुल गांधी के हमले को संजय राउत ने बताया सही, कहा-बहुत पहले हो जाना चाहिए था गृह मंत्री का इस्तीफा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। पेपर लीक बिल पर लोकसभा में चर्चा करते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसको लेकर सियासत गर्म है। इस बीच शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने राहुल गांधी के बयान का समर्थन किया है। संजय राउत ने कहा कि राहुल गांधी का गृहमंत्री अमित शाह पर जो अटैक है, उसमें गलत क्या है। राहुल गांधी देश की भावना को व्यक्त कर रहे हैं।

बहुत पहले होना था अमित शाह का इस्तीफा

संजय राउत ने कहा कि अमित शाह का इस्तीफा तो बहुत पहले होना चाहिए था, जब पुलवाला हुआ था। 40 जवानों आरडीएक्स से मारा गया, किसकी जिम्मेदारी है? पहलगाम में हमारे टूरिस्ट को मारा गया, किसकी जिम्मेदारी है, गृहमंत्री की है न? आप उनको क्यों बचाते हो? अभी जंतर-मंतर पर जिस तरीके बच्चों के आंदोलन को क्रूरता से खत्म करने की कोशिश की गई, गोलियां-पैलेट गन चलाई गईं, संसद मार्ग की जनरल पुलिस डायरी में उसका रिकॉर्ड है पूरा, जिम्मेदारी अमित शाह जी की है। राउत ने कहा कि मुझे लगता है कि राहुल जी ने जो इस्तीफा मांगा है, ये सिर्फ उनकी मांग नहीं है, मैं मानता हूं कि देश के पूरे युवाओं की मांग की है।

शाह ने किया जनरल डायर जैसा बर्ताव

संजय राउत ने कहा कि आपने जंतर मंतर पर हमारे बच्चों को मारने की कोशिश की है। जिम्मेदारी आपकी बनती है। अगर आपका इस्तीफा विपक्ष मांग रहा है तो प्रधानमंत्री को हस्तक्षेप करना चाहिए और उनका इस्तीफा लेना चाहिए। जनरल डायर जैसा बर्ताव अमित शाह ने वहां किया है। इस्तीफा मांगना एक बहुत बड़ा राष्ट्रीय कर्तव्य और राष्ट्रीय भावना है।

नए बिल से कुछ नहीं होने वाला

संजय राउत ने लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास होने पर दावा किया कि इससे कुछ नहीं होगा क्योंकि पेपर सेट करने वाले सभी लोग संघी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सभी यूनिवर्सिटी में वाइस चांसलर के पद पर उनके लोग बैठे हैं। पेपर सेट करने वाली टीम में इनके लोग हैं, वहां से ही तो पेपर लीक होता है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

रेलवे की बड़ी सफलता: 14 अमृत भारत ट्रेनें रेगुलर हुईं, फ्रेट लोडिंग 5.4% बढ़ी

रेलवे की बड़ी सफलता के तहत 14 अमृत भारत ट्रेनें नियमित हो गई हैं। इससे फ्रेट लोडिंग में 5.4% की बढ़ोतरी हुई है। इस सफलता से रेलवे परिचालन में सुधार हुआ।

दिग्विजय सिंह का बड़ा आरोप: सागर SP हर महीने वसूलते हैं 50 लाख, EOW जांच मांग

दिग्विजय सिंह ने सागर SP पर हर महीने 50 लाख रुपए वसूली का बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने EOW जांच की मांग की है। इस मामले में पुलिस विभाग में सवाल उठे हैं।

BRICS शिखर सम्मेलन 2026: PM मोदी की 15 द्विपक्षीय बैठकें और 10 बड़े फैसले

BRICS शिखर सम्मेलन 2026 में पीएम मोदी की 15 द्विपक्षीय बैठकें और 10 बड़े फैसले। रूस, चीन से खास बातचीत और वैश्विक सहयोग के नए आयाम।

अगर बीच में समंदर न होता तो राहुल गांधी अरब में लड़ते चुनाव, बोले सीएम मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मोहन यादव ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। कहा, अगर बीच में समंदर न होता तो राहुल अरब में लड़ते चुनाव। राजनीतिक बयानबाजी बढ़ी।

महिला हॉकी जूनियर एशिया कप: भारत ने चीन को 1-0 से हराकर लगातार जीता तीसरा खिताब

भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम ने महिला जूनियर एशिया कप में चीन को 1-0 से हराकर तीसरी बार खिताब जीता। सानिका माने का गोल निर्णायक रहा।

ग्लोबल मंच पर भारत का विजन: BRICS में PM मोदी ने MSME, स्टार्टअप और स्किल्स को प्राथमिकता दी

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने MSME, स्टार्टअप और स्किल्स को प्राथमिकता दी। भारत का BRICS में विकास और सहयोग का व्यापक विजन सामने आया।

मायावती ने ब्रिक्स दिल्ली घोषणा पत्र को बताया महत्वपूर्ण, बताई बसपा की नई रणनीति

मायावती की प्रेस वार्ता में ब्रिक्स दिल्ली घोषणा पत्र को महत्वपूर्ण बताया गया। बसपा प्रमुख ने वैश्विक सहयोग और आतंकवाद के खिलाफ रुख पर चर्चा की।

PM मोदी ने BRICS समापन में चीन का जिक्र करते हुए साझा की उम्मीदें

PM मोदी ने BRICS समापन में चीन का जिक्र करते हुए वैश्विक चुनौतियों पर चिंता जताई और सहयोग की उम्मीदें साझा कीं। BRICS देशों के बीच बेहतर तालमेल पर जोर।

इंदौर में नाबालिग की शादी पर 9 लोगों के खिलाफ FIR, सगाई तक सीमित रहने का था वादा

इंदौर में नाबालिग की शादी पर 9 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज हुई। परिवार ने प्रशासन को सगाई तक सीमित रहने का वादा दिया था।

एफपीआई ने सितंबर में भारतीय शेयर बाजार से 13,138 करोड़ रुपये निकाले

एफपीआई ने सितंबर में भारतीय शेयर बाजार से 13,138 करोड़ रुपये निकाले हैं। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और डॉलर की मजबूती ने विदेशी निवेशकों को सतर्क किया।