Dhar Bhojshala : सुप्रीम कोर्ट ने भोजशाला के बगल में दरगाह की जमीन पर मुस्लिम पक्ष को नमाज पढ़ने की दी अनुमति, राज्य सरकार को दिए निर्देश

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के धार स्थित भोजशाला विवाद में गुरुवार को सुप्रम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने मध्य प्रदेश प्रशासन को निर्देश दिया है कि शुक्रवार की नमाज़ के लिए मुस्लिम पक्ष को भोजशाला परिसर के बिल्कुल बगल में स्थित जगह उपलब्ध कराई जाए।

दरगाह की भूमि पर मिली अनुमति

सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया कि मुस्लिम समुदाय को खसरा नंबर 596 वाली जमीन पर—जिसे ‘दरगाह की भूमि’ के रूप में चिह्नित किया गया है—शुक्रवार को दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक नमाज अदा करने की अनुमति दी जा सकती है। यह स्थान भोजशाला परिसर से बिल्कुल सटा हुआ है और कोर्ट के अनुसार नमाज के लिए पूरी तरह उपयुक्त प्रतीत होता है।

दोनों पक्ष मिलकर भी तय कर सकते हैं स्थान

 चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने यह भी साफ कर दिया कि अगर दोनों पक्ष आपसी सहमति से किसी अन्य वैकल्पिक स्थान का चयन करते हैं, तो उसके लिए भी रास्ता हमेशा खुला रहेगा। सुनवाई के दौरान मुस्लिम पक्ष ने साफ कर दिया था कि हमें जो भी जमीन मिले, वहां से मस्जिद साफ दिखाई देनी चाहिए।

धार्मिक अधिकारों की रक्षा करना राज्य का कर्तव्य

सुनवाई के दौरान मध्य प्रदेश सरकार की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के.एम. नटराज ने तर्क दिया कि एक राज्य के रूप में सरकार दो पक्षों के बीच अधिकारों की लड़ाई में नहीं पड़ना चाहती और उसका मुख्य ध्यान सिर्फ कानून-व्यवस्था संभालने पर है। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए राज्य सरकार को उसकी जिम्मेदारी याद दिलाई। जस्टिस जॉयमाल्य बागची ने साफ कहा कि शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ नागरिकों के धार्मिक अधिकारों की रक्षा करना भी राज्य का ही संवैधानिक दायित्व है।

जमीन से मस्जिद साफ दिखनी चाहिए

मुस्लिम पक्ष की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता हुजैफा अहमदी ने कोर्ट के सामने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेशों के बावजूद स्थानीय प्रशासन उन्हें नमाज के लिए भोजशाला परिसर से करीब 1.3 किलोमीटर दूर जगह दे रहा था, जो व्यावहारिक नहीं है। उन्होंने कोर्ट से भावुक और स्पष्ट अपील करते हुए कहा कि मुस्लिम समाज को जो भी वैकल्पिक जमीन दी जाए, वह परिसर के पास हो और वहां से मस्जिद साफ दिखाई देनी चाहिए। अहमदी ने कोर्ट से अनुरोध किया कि साइट प्लान में “दरगाह भूमि” के रूप में दर्ज क्षेत्र को ही शुक्रवार की नमाज के लिए तय किया जाए, क्योंकि यह बिल्कुल सटा हुआ है और इससे किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

लंबे समय से चल रहा है विवाद

उल्लेखनीय है कि धार भोजशाला को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने धार भोजशाला को 11वीं सदी में बना देवी सरस्वती का मंदिर घोषित किया था। उस जगह के कमालुद्दीन मस्ज़िद होने का दावा हाई कोर्ट खारिज कर दिया था और वहां नमाज बंद करने के लिए कहा था। 14 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के फैसले पर तत्काल रोक से मना किया, लेकिन अंतरिम व्यवस्था के तौर पर मुस्लिम पक्ष को शुक्रवार की नमाज के लिए परिसर के नजदीक जगह उपलब्ध करवाने के लिए कहा। मुस्लिम पक्ष की शिकायत थी कि प्रशासन हिंदू संगठनों के दबाव में उन्हें काफी दूर जगह दे रहा है। इसी मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला दिया है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिग्विजय सिंह का बड़ा आरोप: सागर SP हर महीने वसूलते हैं 50 लाख, EOW जांच मांग

दिग्विजय सिंह ने सागर SP पर हर महीने 50 लाख रुपए वसूली का बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने EOW जांच की मांग की है। इस मामले में पुलिस विभाग में सवाल उठे हैं।

BRICS शिखर सम्मेलन 2026: PM मोदी की 15 द्विपक्षीय बैठकें और 10 बड़े फैसले

BRICS शिखर सम्मेलन 2026 में पीएम मोदी की 15 द्विपक्षीय बैठकें और 10 बड़े फैसले। रूस, चीन से खास बातचीत और वैश्विक सहयोग के नए आयाम।

अगर बीच में समंदर न होता तो राहुल गांधी अरब में लड़ते चुनाव, बोले सीएम मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मोहन यादव ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। कहा, अगर बीच में समंदर न होता तो राहुल अरब में लड़ते चुनाव। राजनीतिक बयानबाजी बढ़ी।

महिला हॉकी जूनियर एशिया कप: भारत ने चीन को 1-0 से हराकर लगातार जीता तीसरा खिताब

भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम ने महिला जूनियर एशिया कप में चीन को 1-0 से हराकर तीसरी बार खिताब जीता। सानिका माने का गोल निर्णायक रहा।

ग्लोबल मंच पर भारत का विजन: BRICS में PM मोदी ने MSME, स्टार्टअप और स्किल्स को प्राथमिकता दी

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने MSME, स्टार्टअप और स्किल्स को प्राथमिकता दी। भारत का BRICS में विकास और सहयोग का व्यापक विजन सामने आया।

मायावती ने ब्रिक्स दिल्ली घोषणा पत्र को बताया महत्वपूर्ण, बताई बसपा की नई रणनीति

मायावती की प्रेस वार्ता में ब्रिक्स दिल्ली घोषणा पत्र को महत्वपूर्ण बताया गया। बसपा प्रमुख ने वैश्विक सहयोग और आतंकवाद के खिलाफ रुख पर चर्चा की।

PM मोदी ने BRICS समापन में चीन का जिक्र करते हुए साझा की उम्मीदें

PM मोदी ने BRICS समापन में चीन का जिक्र करते हुए वैश्विक चुनौतियों पर चिंता जताई और सहयोग की उम्मीदें साझा कीं। BRICS देशों के बीच बेहतर तालमेल पर जोर।

इंदौर में नाबालिग की शादी पर 9 लोगों के खिलाफ FIR, सगाई तक सीमित रहने का था वादा

इंदौर में नाबालिग की शादी पर 9 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज हुई। परिवार ने प्रशासन को सगाई तक सीमित रहने का वादा दिया था।

एफपीआई ने सितंबर में भारतीय शेयर बाजार से 13,138 करोड़ रुपये निकाले

एफपीआई ने सितंबर में भारतीय शेयर बाजार से 13,138 करोड़ रुपये निकाले हैं। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और डॉलर की मजबूती ने विदेशी निवेशकों को सतर्क किया।

भोपाल-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, बड़ा हादसा टला

भोपाल-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग जयपुर में कराई गई। तकनीकी खराबी के कारण फ्लाइट को डायवर्ट किया गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं।