Defence Minister Rajnath Singh का विपक्ष पर हमला, कहा-स्टूडेंट्स को बनाया जा रहा पॉलिटिकल टूल

Date:

AI Audio Companion Ready to stream full article
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। दिल्ली में शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर चल रहे हंगामे के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की प्रतिक्रिया आई है. राजनाथ सिंह के बुधवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कहा है कि देश के युवाओं को राजनीतिक हथियार के तौर पर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. अपने फायदे के लिए जानबूझकर गुस्सा भड़काने का आरोप राजनाथ सिंह ने लगाया है.

छात्रों की शिकायत पर ध्यान दे रही सरकार

राजनाथ सिंह ने कहा कि दिल्ली में चल रहे विरोध प्रदर्शन गंभीर चिंता का विषय हैं. यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग अपने राजनीतिक फायदे के लिए हमारे देश के छात्रों और युवाओं को राजनीतिक हथियार के तौर पर इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में, हमारी सरकार छात्रों और युवाओं की उम्मीदों को पूरा करने और उनके कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. सिंह ने जाहिर तौर पर कहा है कि सरकार छात्र समुदाय की शिकायतों पर ध्यान दे रही है. उन्होंने कहा, अपने छात्रों हर की चिंता को सुनना और उसका समाधान करना हमारी जिम्मेदारी है.

विपक्षी गठबंधन की राजनीतिक साजिश

राजनाथ सिंह ने इसे विपक्षी गठबंधन की तरफ से रची गई राजनीतिक साजिश करार दिया है. सिंह ने कहा कि हम यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं. किसी भी व्यक्ति के साथ, खासकर हमारे छात्रों और युवाओं के साथ कोई अन्याय न हो. मेरा मानना है कि कुछ विपक्षी नेताओं की तरफ से पैदा किया गया जानबूझकर भड़काया गया गुस्सा और नाराजगी, जनता, खासकर बच्चों और युवाओं को गुमराह करने की एक नाकाम कोशिश है. हम युवाओं की भावनाओं और चिंताओं के प्रति पूरी तरह संवेदनशील हैं. अभी संसद सत्र चल रहा है. सरकार ने हर मुद्दे पर सार्थ बहस की बात भी कही है. कई बार अपनी बात दोहराई है.

सड़क पर मुद्दा सुलझाने की गलत कोशिश

सिंह ने कहा कि मेरा मानना है कि विपक्ष संसद के बजाय सड़कों पर मुद्दों को सुलझाने की गलत कोशिश कर रहा है. लोकतंत्र के मुद्दों पर चर्चा करने की जगह संसद भवन है. यहां विपक्ष अपनी राय रखने के लिए पूरी तरह आजाद है. उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष गंभीर है. तो उसे चल रहे मॉनसून सत्र के सुजारू कामकाज में बाधा नहीं डालनी चाहिए. संसद में उन मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए, जिन पर वह बात करना चाहता है. सदन और सरकार का ध्यान उन पर दिलाना चाहिए.’

विपक्ष ने काले कपड़े पहनकर जताया विरोध

मंगलवार की तरह  बुधवार को भी सदन में हंगामा देखने को मिला. जहां राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 3 बजे और लोकसभा की कार्यवाही 23 जुलाई को सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में सरकार के खिलाफ काले कपड़े पहनकर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी चीफ अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी समेत अन्य नेता मौजूद रहे.

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

MP Police Bharti 2026: 22 सितंबर से 7500 पदों पर आवेदन शुरू

एमपी पुलिस भर्ती 2026 के तहत 7500 पदों पर आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर से शुरू होगी। यह भर्ती मध्य प्रदेश के युवाओं को रोजगार का अवसर देगी।

‘दृश्‍यम 3’ ट्रेलर: विजय सलगांवकर के सामने मीरा की नई चुनौती

दृश्यम 3 का ट्रेलर रिलीज, विजय सलगांवकर को इस बार नई चुनौती का सामना करना पड़ेगा। जानिए फिल्म की कहानी और सस्पेंस के बारे में।

ED रेड पर CM शिवकुमार का भाजपा पर वार, तीन नेताओं के नाम गिनाए

ED की छापेमारी पर CM शिवकुमार ने भाजपा पर हमला बोलते हुए तीन नेताओं के नाम दिए।

लाल किला धमाके में अल-कायदा कनेक्शन, उमर उन नबी पर NIA की चार्जशीट

लाल किला धमाके में अल-कायदा कनेक्शन का खुलासा, NIA की चार्जशीट के अनुसार उमर उन नबी ने डिजिटल किल गाइड से प्रशिक्षण लिया।

एमपी में MBBS इंटर्न्स की हड़ताल समाप्त, 21,500 रु स्टाइपेंड पर सहमति

एमपी में एमबीबीएस इंटर्न्स की हड़ताल समाप्त हो गई है और स्टाइपेंड को बढ़ाकर 21,500 रुपये कर दिया गया है।

सेंसेक्स 600 अंक गिरा, निफ्टी 23500 के नीचे फिसला

सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट। सेंसेक्स 600 अंक गिरा, निफ्टी 23,500 के नीचे फिसला।

भारत-अफगानिस्तान T20I सीरीज: 13-17 सितंबर को नई दिल्ली में मुकाबले

भारत-अफगानिस्तान टी20I सीरीज 13 से 17 सितंबर तक नई दिल्ली में होगी। श्रेयस अय्यर और इब्राहिम जादरान की कप्तानी में टीमें भिड़ेंगी।

कर्नाटक मंत्री सतीश जारकीहोली पर ED का शिकंजा, 18 ठिकानों पर छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय ने कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली पर शिकंजा कसते हुए उनके 18 ठिकानों पर छापेमारी की है।

ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर पार: भारतीय अर्थव्यवस्था पर असर

ब्रेंट क्रूड की कीमत 100 डॉलर के पार पहुंचने से भारतीय अर्थव्यवस्था पर गंभीर असर पड़ सकता है। इससे महंगाई और आयात बिल बढ़ने की संभावना है।

दुबई में MP को 53 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले

मध्य प्रदेश को दुबई में 53 हजार करोड़ का निवेश प्रस्ताव मिला है। इससे राज्य की आर्थिक स्थिति को बल मिलने की संभावना है।