राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर अरविंद केजरीवाल का सरकार पर हमला, कहा-करोड़ों की चोरी हो गई, एक भी एफआईआर नहीं

Date:

AI Audio Companion Ready to stream full article
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। अयोध्या के राम मंदिर में चंदा चोरी को लेकर आप चीफ अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर से करोड़ों रुपये के चंदे की चोरी हो गई, लेकिन एक भी एफआईआर दर्ज नहीं हुई।

अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर वीडियो संदेश में कहा, ”राम मंदिर में करोड़ों हिंदुओं की आस्था है, सरकार किसे बचा रही है? इस पाप में शामिल लोग कितने भी बड़े क्यों न हों, उन्हें सीधे जेल में डालो। करोड़ों लोगों की आस्था की रक्षा ज़रूरी है।

👉 यह भी पढ़ें:

हीरे जवाहारात के बक्से चोरी हो गए

केजरीवाल ने कहा कि ‘बताया जा रहा है कि अयोध्या राम मंदिर से लगभग 200 करोड़ रुपये का तो कैश ही चोरी हो गया। कई हीरे जवाहारात के बक्से चोरी हो गए. अभी तक एक भी एफआईआर नहीं हुई है। न यूपी पुलिस ने एफआईआर की है और ना ही ईडी-सीबीआई ने कोई एफआईआर की है।

कार्रवाई हुई तो योगी सरकार गिर जाएगी

अरविंद केजरीवाल ने केंद्र और योगी की सराकर को घेरते हुए कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश में दोनों जगह इनकी सरकारें हैं। कोई रेड नहीं हुई और ना ही कोई गिरफ्तारी हुई। कहा जा रहा है कि इसमें बहुत बड़े बड़े नाम शामिल हैं। कार्रवाई हुई तो सरकार भी गिर सकती है। आपके हिसाब से किसे बचाना जरूरी है, सरकार को या करोड़ों लोगों की आस्था को?

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Taslima Nasreen : 20 साल बाद कोलकाता आएंगी तसलीमा नसरीन, बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद हो रही है वापसी

बांग्लादेशी निर्वासित लेखिका तसलीमा नसरीन लगभग 20  साल बाद कोलकाता वापस आ रही हैं। 1 अगस्त को वह कोलकाता के रवींद्र सदन में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगी। यह जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है।