नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दावा किया कि जंतर-मंतर से संसद मार्च के दौरान छात्रों पर पेलेट गन भी चलाए गए। राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर बल प्रयोग किया गया और सरकार पूरे मामले पर सच्चाई छिपा रही है।
राहुल गांधी ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान एक अपराधी शिक्षा मंत्री हैं, उन्हें हटाया जाना चाहिए। राहुल गांधी जब ये बातें कह रहे थे तब उनके साथ एक युवा भी मौजूद था। राहुल गांधी का दावा है कि उस छात्र पर पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया।
👉 यह भी पढ़ें:
- CJP की दो मंत्रियों से बातचीत, फिर दुहराई गई शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, सरकार राजी नहीं
- Rahul Gandhi : इंडिया ब्लॉक के सासंदों के साथ मीटिंग के बाद बस में सवार होकर गांधी स्मृति पहुंचे राहुल गांधी
- Union Minister Jitendra Singh ने सीजेपी के आंदोलनकारियों को दिया चर्चा का प्रस्ताव, कहा-कहीं भी, कभी भी बातचीत के लिए हैं तैयार
- Paper Leak Controversy: पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका का पलटवार, बोले- ‘मरहम नहीं, चोट की वजह का इलाज जरूरी’
- दिल्ली में आज दिखा विपक्ष का दम, राहुल गांधी और प्रियंका के प्रदर्शन से मचा हड़कंप, सरकार के माथे पर भी पड़ा बल
- CJP के संसद मार्च के बाद मचे बवाल से घबराई सरकार, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा घायल प्रदर्शनकारियों से मिलने पहुंचे
पैलेट गन से घायल हुआ छात्र
राहुल गांधी ने कहा कि मैं यह बताना चाहता हूं कि यहां खड़ा मेरा भाई उस समय पैलेट गन से घायल हो गया था, जब वह तिरंगा लेकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध-प्रदर्शन कर रहा था। सरकार का कहना है कि पैलेट गन का इस्तेमाल नहीं किया गया था। उसकी आंख को नुकसान पहुंचा है और उसकी देखने की क्षमता चली गई है। ऐसे हजारों युवाओं पर लाठीचार्ज किया गया और उनके खिलाफ पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया। उसने पुलिस भर्ती की परीक्षा दी थी, लेकिन पेपर लीक हो गया था।
भ्रष्ट शिक्षा मंत्री को जाना होगा
राहुल गांधी ने कहा कि पहली मांग है कि भ्रष्ट शिक्षा मंत्री को जाना होगा। दूसरी मांग- ये हमारे देश के भविष्य पर गोली चलाए हैं, लाठी चलाए हैं, उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। तीसरी मांग- पीएम मोदी, जो पूरे सिस्टम के ऑपरेटर हैं वो देश के हजारों युवाओं से माफ मांगें। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान हमारे शिक्षा तंत्र के ध्वस्त होने का प्रतीक हैं। उन्हें जाना होगा। उन्हीं की वजह से हजारों लोग बाहर हैं।



