NEET परीक्षा लीक पर खुली सरकार की नींद, एनटीए के 47 अधिकारी बर्खास्त, कानूनी कार्रवाई भी होगी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली।  NEET समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक पर पूरे देश में चल रहे बवाल के बीच सरकार ने शुक्रवार शाम को बड़ा एक्शन लिया है। इन परीक्षाओं को आयोजित करने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के 47 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है।

सूत्रों के अनुसार, शिक्षा मंत्रालय परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और विश्वसनीय बनाने के लिए व्यापक सुधारों कर रही है। सरकार का कहना है कि नए सुधारों के जरिए परीक्षा प्रक्रिया में तकनीकी और प्रशासनिक स्तर पर जवाबदेही बढ़ाई जाएगी, ताकि भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

पारदर्शिता और सुरक्षा पर रहेगा जोर

बताया जाता है कि  सरकार के इस एक्शन का मुख्य उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाना, पेपर लीक जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाना और उम्मीदवारों का भरोसा बहाल करना है। इसके तहत परीक्षा संचालन, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा, निगरानी व्यवस्था और जवाबदेही से जुड़े कई नए प्रावधान भी सामने आ सकते हैं। सरकार का मानना है कि मजबूत व्यवस्था के जरिए भविष्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को काफी हद तक कम किया जा सकेगा।

एक महीने के अंदर पूरा ढांचा होगा तैयार

सरकार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी में बड़े बदलाव की तैयारी में हैं। अगले एक महीने के अंदर इसके पूरे ढांचे को फिर से तैयार करने की योजना पर है। एक एक्सपर्ट्स कमेटी की सिफारिशों के आधार पर एजेंसी की आउटसोर्सिंग प्रोसेस में भी बदलाव किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, एक ऐसा सिस्टम बनाया जाएगा जिसमें पेपर लीक होने की कोई गुंजाइश न हो।

पेपर लीक पर सजा वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

इससे पहले शुक्रवार को मोदी कैबिनेट ने मीटिंग में पेपर लीक पर सजा के कानून को सख्त बनाने से जुड़े बिल को मंजूरी देने का फैसला किया है। इस मीटिंग के बाद पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने भी बैठक की।  बिल में पेपर लीक के ऑर्गेनाइज्ड क्राइम के मामले में 10 साल की सजा और 10 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रावधान रखा है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

एमपी के मैहर में नवरात्रि के पहले दिन मां शारदा के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालु की भीड़

मैहर में मां शारदा के दर्शन के लिए नवरात्रि के पहले दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था कड़ी की।

आखिर हर बार क्यों ‘जीत’ जाते हैं भूमाफिया, शासन-प्रशासन, कायदे-कानून पर कैसे पड़ जाते हैं भारी?

इंदौर में भूमाफियाओं का दबदबा बढ़ता जा रहा है। प्रशासन और पुलिस के बावजूद जमीन विवादों में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पा रही है।

इंदौर में तीसरे टी20 में प्लेइंग XI में बदलाव, वैभव सूर्यवंशी को मौका?

इंदौर में तीसरे टी20 मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI में बदलाव हो सकता है। खासकर वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलने की संभावना है।

एलआईजी-नवलखा एलिवेटेड कॉरिडोर पर 1.25 घंटे की बहस, 350 करोड़ लागत पर सवाल

इंदौर में एलआईजी-नवलखा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना पर करीब 1.25 घंटे की बहस हुई। ₹350 करोड़ लागत और तकनीकी मुद्दों पर सवाल उठे।

दिल्ली में 12 अक्टूबर को INDIA गठबंधन का बड़ा विरोध मार्च, राहुल-ममता भी शामिल

दिल्ली में 12 अक्टूबर INDIA गठबंधन का बड़ा विरोध मार्च आयोजित होगा। राहुल गांधी और ममता बनर्जी भी इस प्रदर्शन में शामिल होंगे।

प्रशांत किशोर बोले: ‘लोगों का चुनाव आयोग से भरोसा उठा’

प्रशांत किशोर ने चुनाव आयोग पर भरोसे का संकट बताया और CJP आंदोलन की बढ़ती ताकत पर कहा कि यह जारी रहेगा। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की भी मांग की।

कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा ऐलान, अजिंक्य शिंदे बोले- कल फिर जंतर-मंतर पर आंदोलन

कॉकरोच जनता पार्टी ने जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को प्रदर्शन का ऐलान किया है। अजिंक्य शिंदे ने फिर से कूच की घोषणा की है। आंदोलन मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर केंद्रित है।

सोनम वांगचुक ने कहा देश में अघोषित इमरजेंसी, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पुलिस कार्रवाई पर भड़के

सोनम वांगचुक ने दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर कहा देश में अघोषित आपातकाल है। उन्होंने नेताओं की रिहाई तक अनशन की चेतावनी दी।

भूमाफियाओं के आगे एक बार फिर सब ने टेके घुटने, अयोध्यापुरी की जमीन नहीं बचा सका प्रशासन

अयोध्यापुरी की जमीन विवाद में अदालत ने कल्याण समिति का दावा खारिज कर दिया। प्रशासन भूमाफियाओं के दबाव में कमजोर साबित हुआ।

राहुल गांधी और थलपति विजय कैफे में मिले, कॉफी और कुकीज का आनंद लिया

राहुल गांधी और थलपति विजय कैफे में मिले, कॉफी और कुकीज का आनंद लिया। चेन्नई में दोनों नेताओं की अनौपचारिक मुलाकात ने राजनीतिक चर्चा को नया मोड़ दिया।