UGC-NET के तीन विषयों की फिर होगी परीक्षा, NTA ने जारी किया नया शेड्यूल

Date:

AI Audio Companion Ready to stream full article
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। UGC-NET जून 2026 परीक्षा को लेकर राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने रविवार को बड़ा फैसला लिया है। एजेंसी ने इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषयों की परीक्षा दोबारा कराने का निर्णय लिया है। इन तीनों विषयों के प्रश्नपत्रों में बड़े पैमाने पर तथ्यात्मक, टाइपिंग, अनुवाद और प्रश्न निर्माण से जुड़ी खामियां पाए जाने के बाद यह फैसला किया गया है।

एनटीए के मुताबिक, इन तीनों प्रश्नपत्रों को लेकर बड़ी संख्या में शिकायतें मिलने के बाद एक समिति गठित की गई थी। समिति की जांच में प्रमुख विद्वानों के नाम गलत लिखे जाने, किताबों के शीर्षकों में गड़बड़ी, प्रश्नों के गलत तरीके से तैयार होने, व्याकरण एवं विराम चिह्नों की गलतियों और अनुवाद संबंधी समस्याओं के अलावा पहले पूछे जा चुके प्रश्नों की बड़ी संख्या में पुनरावृत्ति की बात सामने आई।

9 और 10 सितंबर को होगी दोबारा परीक्षा

इंग्लिश: 9 सितंबर 2026, सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक – शिफ्ट-1

कॉमर्स: 9 सितंबर 2026, दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक -शिफ्ट-2

सोशियोलॉजी: 10 सितंबर 2026, सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक- शिफ्ट-1

परीक्षा के लिए नहीं देना होगा अतिरिक्त शुल्क

दोबारा परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए राहत की बात यह है कि री-एग्जाम के लिए किसी तरह का अतिरिक्त परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा। यानी इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी के जिन उम्मीदवारों को दोबारा परीक्षा में शामिल होना है, उन्हें नई परीक्षा के लिए फीस जमा नहीं करनी होगी।

क्यों लिया गया दोबारा परीक्षा कराने का फैसला?

UGC-NET जून 2026 परीक्षा का आयोजन 22 से 30 जून के बीच 87 विषयों के लिए किया गया था। परीक्षा के बाद इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी के प्रश्नपत्रों को लेकर अभ्यर्थियों की ओर से कई शिकायतें सामने आईं। एनटीए की समिति ने जांच में कई तरह की गड़बड़ियां पाईं। इनमें तथ्यात्मक गलतियां, टाइपिंग की गलतियां, अनुवाद में त्रुटियां, प्रश्नों की भाषा में खामी, व्याकरण संबंधी गलतियां और स्थापित अवधारणाओं के लिए गैर-मानक शब्दों का इस्तेमाल शामिल था। इसके अलावा पहले आयोजित परीक्षाओं में पूछे जा चुके कई प्रश्नों के दोहराए जाने की बात भी सामने आई। एनटीए ने माना कि खामियां इतनी व्यापक हैं कि केवल आंसर-की पर आपत्तियों के दौरान गलत प्रश्नों को हटाकर समस्या का समाधान नहीं किया जा सकता। निष्पक्ष और त्रुटिरहित परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए तीनों विषयों की परीक्षा दोबारा कराना जरूरी है।

बाकी 84 विषयों के परिणाम पर नहीं पड़ेगा असर

एनटीए ने स्पष्ट किया है कि इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की दोबारा परीक्षा के कारण बाकी 84 विषयों के परिणाम में देरी नहीं होगी। इन विषयों के लिए जारी की गई प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया भी आगे बढ़ेगी और परिणाम निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी किए जाएंगे। इन 84 विषयों के उम्मीदवारों के लिए JRF सीटों का आवंटन तथा असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी प्रवेश से संबंधित पात्रता प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया भी री-एग्जाम के कारण प्रभावित नहीं होगी।

उम्मीदवारों को अब क्या करना होगा?

इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी के उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से संबंधित नई जानकारी के लिए एनटीए और यूजीसी-नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। परीक्षा शहर, केंद्र और एडमिट कार्ड की जानकारी बाद में जारी की जाएगी।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भागलपुर: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवारों को कुचला, तीन की मौत

भागलपुर में एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवारों को कुचल दिया। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई।

दुबई में CM मोहन यादव करेंगे 180 देशों के निवेशकों से मुलाकात

सीएम मोहन यादव का दौरा दुबई में 'इन्वेस्ट एमपी' के लिए महत्वपूर्ण है। वे AIM Congress 2026 में 180 देशों के निवेशकों से मिलेंगे।

मुरादाबाद में दो मंजिला इमारत गिरी, 30 घंटे पहले खाली कराई गई थी

मुरादाबाद में इमारत गिरने से बड़ा हादसा टला। प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए 30 घंटे पहले ही इसे खाली करा लिया था।

सात्विक-चिराग ने चीन मास्टर्स में पहली बार जीता खिताब

सात्विक-चिराग ने चीन मास्टर्स में पहली बार खिताब जीता। उन्होंने चीनी जोड़ी को हराकर भारतीय बैडमिंटन के इतिहास में नया अध्याय जोड़ा।

ग्वालियर-भोपाल बस में आग, यात्रियों ने खिड़कियों से लगाई छलांग

ग्वालियर-भोपाल बस में आग लगने से यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर जान बचाई। घटना में किसी की जान नहीं गई, सभी सुरक्षित हैं।

भारत का सख्त रुख, नक्शे में जम्मू-कश्मीर-लद्दाख का सही चित्रण जरूरी

भारत ने संयुक्त राष्ट्र के नक्शे में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का सही चित्रण सुनिश्चित करने पर जोर दिया है।

चार महीने पहले मिल चुका था अवैध शराब नेटवर्क का सुराग, सागर में मौतों का होता रहा इंतजार!

सागर के बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब से मौतें, ललितपुर कनेक्शन सामने आया। प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल।

मध्य प्रदेश में 7 सितंबर को बारिश के साथ तेज हवाओं का अलर्ट

मध्य प्रदेश में 7 सितंबर को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी। IMD ने भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी दी।

ललितपुर से नकली रैपर के जरिए सागर में जहरीली शराब सप्लाई

ललितपुर से सागर में नकली रैपर से जहरीली शराब सप्लाई का मामला। 9 से 14 मौतें, पुलिस कार्रवाई में जुटी।

दिल्ली सत्य निकेतन में छात्रों के हॉस्टल की इमारत ढही

दिल्ली के सत्य निकेतन में छात्र हॉस्टल की इमारत ढह गई। राहत कार्य जारी, कई छात्र फंसे हो सकते हैं।