नई दिल्ली। नीट यूजी पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आज कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। इसके बाद NEET (UG) री-एग्जाम के पेपर लीक होने की खबरें सामने आईं। अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA सफाई देते हुए कहा है कि री-एग्जाम के पेपर लीक होने की खबरें गलत हैं।
उल्लेखनीय है कि पेपर लीक होने के बाद NEET की 21 जून को दोबारा परीक्षा कराई जा रही है। इससे पहले कुछ लोग इसके पेपर लीक का दावा कर रहे हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने इन दावों को गलत बताया है। NTA ने एक बयान जारी कर कहा कि ये दावे झूठे और धोखाधड़ी वाले हैं और इनका मकसद लोगों को गुमराह करना है।
👉 यह भी पढ़ें:
- UGC-NET के तीन विषयों की फिर होगी परीक्षा, NTA ने जारी किया नया शेड्यूल
- NEET परीक्षा लीक पर खुली सरकार की नींद, एनटीए के 47 अधिकारी बर्खास्त, कानूनी कार्रवाई भी होगी
- NEET UG 2026 Result Out: री-एग्जाम का रिजल्ट जारी, 715 अंक के साथ आर्यन गुप्ता और पंशुल गुप्ता बने ऑल इंडिया टॉपर
- Telegram Ban in India: NEET UG Re-Exam के बाद हटा टेलीग्राम बैन, लेकिन क्यों नहीं चल रहे कुछ अकाउंट? जानिए पूरा मामला
- NEET Re-Exam: नागपुर के स्टूडेंट को अबूधाबी में सेंटर देने पर भड़के राहुल गांधी, कहा- आखिर ऐसा हुआ भी कैसे?
- प्रियंका चतुर्वेदी का नीट री-एग्जाम को लेकर सरकार पर बड़ा हमला, कहा-पेपर लीक माफिया ने सरकार को घुटनों पर ला दिया
री-एग्जाम के पेपर लीक नहीं हुए
अपने बयान में NTA ने कहा कि सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर NEET (UG) 2026 के री-एग्जाम का पेपर ‘लीक’ होने या ‘बिकने’ का दावा किया जा रहा है। ऐसे सभी दावे झूठे हैं, जिनका मकसद लोगों को गुमराह करना है. NTA ने कहा कि इस तरह के दावे नकल कराने वाले गिरोहों का काम है, जो छात्रों और उनके परिवारों की चिंता का फायदा उठाते हैं। इनका मकसद नकली पेपर बेचकर पैसे ऐंठना है।
NTA का दावा विश्वसनीयता बरकार
NTA ने अपने बयान में कहा कि परीक्षा प्रक्रिया की विश्वसनीयता पूरी तरह बरकरार है और सभी उम्मीदवारों के लिए निष्पक्ष और सुरक्षित परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर जरूरी सुरक्षा उपाय किए गए हैं। एनटीए ने कहा है कि ऐसे गलत काम करने वाले चैनलों, अकाउंट्स और कंटेंट की पहचान कर रहा है और उन्हें संबंधित प्लेटफॉर्म और साइबर-क्राइम अधिकारियों को रिपोर्ट कर रहा है ताकि उन्हें तुरंत हटाया जा सके और कार्रवाई की जा सके।
साइबर क्राइम की दर्ज करा रहे शिकायत
3NTA कानूनी एजेंसियों और साइबर-क्राइम अधिकारियों के पास औपचारिक शिकायत दर्ज करा रहा है। ऐसा धोखाधड़ी वाला कंटेंट बनाना, फैलाना या आगे भेजना और छात्रों को धोखा देने की कोशिश करना एक गंभीर दंडनीय अपराध है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एनटीए ने कहा है कि उम्मीदवारों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे ऐसे किसी भी मैसेज पर ध्यान न दें, पैसे न दें या उसे आगे न भेजें, और धोखाधड़ी वाली इन बातों के झांसे में न आएं।
3 मई के एग्जाम का पेपर लीक हुआ था।
उल्लेखनीय है कि NEET की परीक्षा 3 मई को हुई थी। इसके कुछ दिन बाद ही पेपर लीक का मामला सामने आ गया था. बाद में NTA ने 12 मई को परीक्षा रद्द कर दी थी। इस फैसले का असर NEET एग्जाम देने वाले 22 लाख से ज्यादा छात्रों पर पड़ा था। इस पेपर लीक की जांच CBI कर रही है। अब 21 जून को NEET का री-एग्जाम होगा।



